एक्सप्लोरर

सफेद दिखने वाली इस चीज़ को चेहरे पर तीन तरह से करें अप्लाई, दूर हो सकती है दाग धब्बे की समस्या

चेहरे के अन इवन टोन और दाग धब्बे से जुड़ी समस्या से परेशान हैं तो आपको इन तीन तरीकों से चेहरे पर फिटकरी का इस्तेमाल करना चाहिए..

Alum For Skin: सर्दियों के मौसम में चेहरे को खास केयर की जरूरत होती है. धूप में बैठना, धूल मिट्टी में सफर करना और प्रदूषण की वजह से चेहरे डल हो जाते हैं. कील-मुंहासे, दाग-धब्बे की समस्या बढ़ जाती है. चेहरा काला पड़ जाता है, इसके लिए बाजार में कई ऐसे प्रोडक्ट है जो स्किन को ठीक करने का दावा करते हैं, लेकिन इसके इस्तेमाल से हमें कई नुकसान हो सकते हैं, ऐसे में आप घर में मौजूद फिटकरी से ही अपने चेहरे को चमका सकते हैं. ये त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने का एक बहुत ही प्रभावी नुस्खा है.

फिटकरी के फायदे

फिटकरी जिसको अंग्रेजी में एलम (Alum) कहा जाता है. ये रंगहीन दिखने वाले पदार्थ में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं. यही वजह है कि चिकित्सा क्षेत्र में फिटकरी का खास महत्व है, फिटकरी को एंटीबायोटिक, एंटी ट्राइकोमोनस, anti-inflammatory एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण खास माना जाता है.

  • फिटकरी चेहरे के डार्क स्पॉट के साथ ही पिंपल्स से हुए निशानों को हल्का करने में सहायता करता है.
  • ये टैनिंग लाइट करने में भी सहायक होता है.
  • स्किन को टाइट बनाने के लिए भी आप फिटकरी के पानी को चेहरे पर स्प्रे कर सकते हैं
  • एक्ने की समस्या में भी फिटकरी का पानी कमाल कर सकता है.

फिटकरी इस्तेमाल करने का तरीका

  • रात को सोने से पहले चेहरे को सादे पानी से धोना है और सिर्फ फिटकरी को सर्कुलर मोशन में कुछ 5 से 10 मिनट तक रगड़ना है.अब इसे 10 मिनट सूखने दीजिए. उसके बाद सादे पानी से इसे धो लें, इससे गंदगी और डेड स्किन साफ हो जाएगी.
  • एक कटोरी में एक छोटा टुकड़ा नींबू का रस ले लें, इसमें एक से दो चम्मच गुलाब जल मिक्स करें और फिटकरी का छोटा टुकड़ा पीसकर डाल लें, इस मिश्रण को कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर लगाएं 10-15 मिनट इसे चेहरे पर छोड़ दें. जब यह सूख जाए तो चेहरे को धो लें. बेहतर रिजल्ट के लिए आप चाहे तो रात भर इसको चेहरे पर छोड़ सकते हैं.
  • जैतून के तेल में एक टुकड़ा फिटकरी पीसकर डालें, फिर इसमें नींबू का रस या गुलाब जल मिला लें, इसे चेहरे पर लगा के रब करें और ऐसे ही चेहरे पर छोड़ दें, आप चाहे तो धो भी सकते हैं
  • फिटकरी के चूरे को मुल्तानी मिट्टी के साथ मिक्स कर लें, इसमें गुलाब जल डालें. पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें, अब चेहरे को धो लें और मॉइश्चराइजर लगाएं, ये स्किन की रंगत निखारने में मददगार साबित हो सकते हैं

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.


ये भी पढ़ें: रूम हीटर के इस्तेमाल से छिन सकती है आपकी सांसे..हो सकते हैं ये 5 बड़े नुकसान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget