एक्सप्लोरर

Keratin Hair Treatment: क्या केराटिन हेयर ट्रीटमेंट लेना सही होता है? जानें इसके प्रभाव के बारे में

Keratin Hair Treatment: लड़कियां अपने बालों को ब्यूटीफुल बनाने के लिए कई ट्रीटमेंट लेती है. इन्हीं में से एक है केराटिन ट्रीटमेंट, लेकिन इसे कराने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है.

हर कोई अपने बालों को खूबसूरत, लंबा और घना बनाना चाहता है. ऐसे में खासकर लड़कियां बालों की केयर करने के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट की सहायता लेती है. इन्हीं ट्रीटमेंट में से एक है, केराटिन ट्रीटमेंट. बता दें कि केराटिन हेयर ट्रीटमेंट एक पॉपुलर हेयर ट्रीटमेंट है, जो बालों को सीधा चमकदार और मुलायम बनाने में मदद करता है. यह ट्रीटमेंट बालों में केराटिन नामक प्रोटीन को भरने का काम करता है, जिसकी मदद से बालों को नेचुरल चमक और मजबूती मिलती है. 

केराटिन हेयर ट्रीटमेंट के फायदे

केराटिन हेयर ट्रीटमेंट के कई फायदे होते हैं. यह ट्रीटमेंट घुंघराले और बेजान बालों को सीधा करने में और चमकदार बनाने में मदद करता है. यही नहीं केराटिन ट्रीटमेंट की मदद से आप बालों को मुलायम और मजबूत बना सकते हैं. यह बालों को लचीलापन प्रदान करता है और टूटने से रोकता है.

केराटिन ट्रीटमेंट बालों में फ्रिज को कम करने और उसमें जान डालने का काम करता है. इसकी मदद से रंगीन बालों को लंबे समय तक टिकाने में मदद मिलती है. जिन लोगों के बाल बेजान, रूखे और चिपचिपे होते हैं, उन लोगों के लिए केराटिन हेयर ट्रीटमेंट काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. यह बालों को नया जीवन प्रदान करता है और उन्हें मजबूत बनाता है. 

केराटिन हेयर ट्रीटमेंट के नुकसान

केराटिन हेयर ट्रीटमेंट के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, सबसे पहले अगर गर्भवती महिला केराटिन हेयर ट्रीटमेंट करवाती है, तो उनके बाल झड़ने की संभावना रहती है. ऐसे में गर्भवती महिला अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें. हर किसी का शरीर त्वचा और बाल अलग-अलग होता है, ऐसे में इस ट्रीटमेंट में कुछ रसायन होते हैं, जिससे कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है. एलर्जी होने पर लोगों के बाल टूटने लगते हैं या झड़ने लगते हैं. यह बालों को इतना स्ट्रेट कर देता है, कि बालों से वॉल्यूम गायब हो जाती है.

इन बातों का रखें ध्यान

इस ट्रीटमेंट को करने के बाद आप अपने बाल नहीं धो सकते हैं. यही नहीं इस ट्रीटमेंट के बाद बाल ऑयली और ग्रीसी होने लगते हैं. सैलून में केराटिन हेयर ट्रीटमेंट थोड़ा महंगा हो सकता है. केराटिन हेयर ट्रीटमेंट करने से पहले आप विचार करें या किसी स्पेशलिस्ट की राय जरुर लें. केराटिन ट्रीटमेंट के बाद अपने बालों का ध्यान जरूर रखें. अगर इससे आपको कुछ नुकसान होता है, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह ले.

यह भी पढ़ें-  Fashion Tips: डेनिम के शॉर्ट्स के साथ ट्राई करें ये पांच खास टॉप, इसे पहनते ही हर कोई हो जाएगा आपका दीवाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget