एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइलफैशनBridal Makeup: अपने खास दिन को बनाना चाहती हैं और भी खास? ब्राइडल मेकअप पैकेज चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान
Bridal Makeup: अपने खास दिन को बनाना चाहती हैं और भी खास? ब्राइडल मेकअप पैकेज चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान
Bridal Makeup Package: शादियों का सीजन शुरू होने वाला है. ऐसे में दुल्हन को ब्राइडल मेकअप पैकेज लेना पड़ता है. अगर आप भी इस पैकेज को चुन रही हैं तो इन बातों का जरूर ख्याल रखें..
Written By : ABP Live | Updated at : 08 Sep 2022 01:55 PM (IST)

ब्राइडल मेकअप टिप्स
Bridal Makeup Tips: हर लड़की का ख्वाब होता है कि वह अपनी शादी के दिन दुनिया की सबसे खूबसूरत दुल्हन नजर आए. हर लड़की की चाहत तो एक ही होती है, लेकिन इसके लिए उनके अपने कई आइडियल होते हैं. कोई लड़की किसी एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक (Bridal Look) को पसंद करती हैं तो कोई रॉयल लुक में नजर आना चाहती है. अगर आप भी ऐसी कोई ख्वाहिश रखती हैं और जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं तो यहां हम आपके लिए ब्राइडल मेकअप पैकेज (Bridal Makeup Package) को लेकर कुछ शानदार टिप्स लाए हैं.
ब्राइडल मेकअप की जानकारी लें
शादी के करीब एक से डेढ़ महीने पहले ही आप अपना ब्राइडल पैकेज चुनकर उसकी बुकिंग करवा लें. ब्राइडल पैकेज में क्या-क्या शामिल होता है, इसकी जानकारी भी आपको होना जरूरी है. शादी के दिन दुल्हन की स्किन और रंगत खिली खिली सी नजर आए इसके लिए तमाम तरह के घरेलू उपाय तो किए ही जाते हैं, लेकिन ब्राइडल स्किन ट्रीटमेंट के साथ आप मेकअप ट्रायल ले सकती है. हालांकि इस ब्राइडल मेकअप पैकेज को चुनने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. यहां जानें कौन सी खास हैं वो खास बातें
बेस्ट मेकअप का फोटो एल्बम देखें
ब्राइडल मेकअप कई तरह के होते हैं. आजकल पार्लर वाले अपनी सभी अच्छे ब्राइडल मेकअप का एल्बम बनाकर रखते हैं. आप जब भी अपने लिए ब्राइडल मेकअप पैकेज की बुकिंग करने जाएं तो एक बार उनके फोटो एल्बम को जरूर देख लें. इससे आपको उनकी मेकअप स्किल का आइडिया मिल जाएगा. इससे आप समय और पैसा बर्बाद किए बिना सही डिसीजन ले पाएंगीं.
पहले से ही बजट बनाकर रख लें
ब्राइडल मेकअप चुनना बेहद आसान होता है, लेकिन कई बार आपका बजट गड़बड़ा जाता है. इस परेशानी से बचने के लिए और प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट चुनने से पहले आप अपना बजट बना लें. इससे आप अपने बजट के अनुसार अच्छे से अच्छा पार्लर सेलेक्ट कर पाएंगीं.
ब्राइडल पैकेज की सभी सर्विसेज पर ध्यान दें
ब्राइडल मेकअप पैकेज चुनते समय आप इस बात पर जरूर ध्यान दें कि आपका प्री और पोस्ट पैकेज क्या है. इस पैकेज में शादी से पहले और शादी वाले दिन दी जाने वाली सभी सर्विसेस में इस बात को सुनिश्चित करें कि इसके लिए आपको अलग से चार्ज ना करना पड़े. ब्यूटीशियन या मेकअप आर्टिस्ट से पहले ही सारी बातें स्पष्ट कर लें, ताकि बाद में पैसों को लेकर कोई समस्या ना खड़ी हो.
हेयर स्टाइल रखती है मायने
ब्राइडल मेकअप सेलेक्ट करने के साथ-साथ आप हेयर स्टाइल भी सुन लें. इससे शादी वाले दिन आपको बिल्कुल भी कंफ्यूजन नहीं रहेगा. आपकी शादी के दिन आपको कैसी हेयर स्टाइल चाहिए ये आप मेकअप ट्रायल में बनवा सकती है. इससे आपको यह भी पता चल जाएगा कौन सी हेयर स्टाइल आपके चेहरे पर जंचेगी.
ये भी पढ़ें
Published at : 08 Sep 2022 01:55 PM (IST)
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
टेलीविजन
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
आईपीएल 2026
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद

























