एक्सप्लोरर

महंगी पड़ सकती है आपको टॉयलेट में फोन ले जाने की आदत, हो सकते हैं कई तरह के नुकसान

Weird Habits: अगर आप भी अपना स्मार्टफोन टॉयलेट में साथ लेकर जाते हैं तो जरा संभल जाएं, इस आदत की वजह से आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

Don’t take your smartphone to the washroom: हाल ही में हुए एक सर्वे से पता चला है कि करीब 90 प्रतिशत लोगों को फोन बाथरूम ले जाने की आदत होती है. वे टॉयलेट जाते समय भी फोन से दूरी बना नहीं पाते. अगर आप भी उनमें से एक हैं जिसे फोन वॉशरूम ले जाने की आदत है तो पहले इन बिंदुओं पर विचार कर लीजिए.

इंफेक्शन का खतरा –

ये तो हम सभी जानते हैं कि बाथरूम में कई तरह के जर्म्स होते हैं. जब आप फोन के साथ टॉयलेट जाते हैं तो जाहिर सी बात है फोन पर भी कीटाणु होते होंगे. इस पर आप अपने हाथ या शरीर की तरह फोन को तो साबुन और पानी से धो नहीं सकते तो ये कीटाणु वहीं रह जाते हैं.

चूंकि आप पूरे समय हाथ में फोन रखते हैं इसलिए बाथरूम से आए जर्म्स दूसरी जगहों पर भी पहुंच सकते हैं. बाथरूम में सालमोनेला, ई.कोलाई जैसे कीटाणु होते हैं जो आपको बीमार कर सकते हैं. इनसे बहुत से इंफेक्शन फैल सकते हैं.

पेट की बीमारी का खतरा –

जब आप फोन लेकर टॉयलेट जाते हैं तो वहां देर तक बैठते हैं क्योंकि आपका दिमाग तो फोन में ही रखा होता है. इससे आपके रैक्टम पर गैरजरूरी दबाव पड़ता है जिससे हेमोरिड्स होने का खतरा रहता है. यही नहीं अगर आपको पहले से पेट का या गैस का इश्यू है तो रैक्टम पर प्रेशर डालने से आपकी समस्या और बढ़ सकती है.

समय बर्बाद होता है और ब्रेक भी नहीं मिलता –

जब आप फोन लेकर बाथरूम में जाते हैं तो जरूरत से ज्यादा समय बिताते हैं. इससे आपके दिन का पूरा शेड्यूल बिगड़ता है. इसके साथ ही आजकल के टाइम में जब हर कोई किसी न किसी स्क्रीन पर काम कर रहा है तो उसे वॉशरूम जाते समय ही स्क्रीन से नजर हटाने का समय या कहें ब्रेक मिल जाता है. जब आप वहां भी फोन साथ ले जाते हैं तो आपसे यह मौका भी छूट जाता है.

एक्सीडेंटली फोन गिर भी सकता है –

कई बार जब फोन वॉशरूम ले जाते हैं तो गलती से या फिसलकर फोन कमोड में या पानी में भी गिर सकता है. हालांकि ये संभावना कम होती है पर इससे पूरी तरह इंकार नहीं किया जा सकता. अगर ऐसा होता है तो आपकी ये आदत आपको बहुत महंगी पड़ सकती है. इसलिए भी बाथरूम जाते समय फोन साथ न ही ले जाएं तो बेहतर है. इससे एक नई कई तरह के नुकसान हैं. कुछ नुकसानों का तो पता ही बाद में चलता है.

यह भी पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल हेयर कंडीशनर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न चीनी न गुड़.. घर पर ऐसे बना सकते हैं प्रोटीन बार, जिम जाने वाले नोट कर लें रेसिपी
न चीनी न गुड़.. घर पर ऐसे बना सकते हैं प्रोटीन बार, जिम जाने वाले नोट कर लें रेसिपी
Waist Size And Health: वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
दो छिपकलियों की लड़ाई देखकर न करें नजरअंदाज, शकुन शास्त्र में बताया गया है अर्थ
घर की दीवार पर दो छिपकलियां लड़ती दिखें तो क्या होता है?
Sonam Wangchuk News: 26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?
26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget