एक्सप्लोरर

Immunity: ये पांच तरह का खाना रोग प्रतिरोधक क्षमता को करता है कमजोर, तुरंत इससे बनाएं दूरी

Immunity: कई लोग उन फूड्स का पूरी तरह से त्याग नहीं कर पाते जो हमारी इम्यूनिटी का दुश्मन है. एक रिपोर्ट के अनुसार खाने की ऐसी चीजें है जो लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देता है.

Foods That Can Weaken Your Immunity: साल 2020 में कोरोना महामारी शुरू होने के बाद लोगों ने बेहतर ढंग से इम्यूनिटी के महत्व को समझा है. कई लोगों ने अपने जीवन में बड़े बदलाव करके अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने की कोशिश की है. इसमें हेल्दी फूड को अपने डेली डाइट में शामिल करना और डेली योग करना आदि शामिल है. लेकिन कई लोग उन फूड्स का पूरी तरह से त्याग नहीं कर पाते हैं, जो हमारी इम्यूनिटी का दुश्मन है. PubMed Central में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार खाने की ऐसी चीजें हैं, जो लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देता है. आइये जानते हैं उन फूड्स के बारे में.

उच्च वसा युक्त भोजन
आपको बता दें उच्च वसा (High Fat) वाला भोजन शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाता है.  सैचुरेटेड फैट (Saturated Fat) अधिक मात्रा होने से यह ब्लड सेल्स की संवेदनशीलता (Sensitivity) को बढ़ा देता है. इससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर बहुत बुरा असर पड़ता है.  

फास्ट फूड डालता है इम्यूनिटी पर असर
अगर आप जरूरत से ज्यादा फास्ट फूड का सेवन करते हैं तो सावधान हो जाएं. यह अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम कर सकता है. PubMed Central में 2019 के छपी एक रिपोर्ट के अनुसार यह आंत में बैक्टीरिया की ग्रोथ को बढ़ा सकता है. इससे आटोइम्यून डिजीज (Autoimmune Disease) का खतरा भी बहुत बढ़ जाता है.

बहुत अधिक चीनी का सेवन
अगर आप बहुत ज्यादा चीनी के शौकीन हैं तो सावधान हो जाइए. डायबिटीज के रोगियों को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि लंबे समय तक ज्यादा ब्लड शुगर रहने से शरीर की इम्यूनिटी कमजोर (Immunity Weak due to Diabetes) हो जाती है. यह आंतों पर भी बुरा प्रभाव डालती है.

प्रोसेस्ड मीट खाने से बचें
आपको बता दें कि मीट को लंबे वक्त तक स्टोर करने से सैचुरेटेड फैट (Saturated Fat) की मात्रा बहुत बढ़ जाती है. जब इसे लंबे समय तक ज्यादा तापमान पर पकाया जाता है तब यह कैंसर जैसे रोगों का कारण बन सकता है. इसलिए कोशिश करें कि प्रोसेस्ड मीट (Processed Meat) की जगह फ्रेश मीट खाएं.

फ्राइड फूड्स को करें इग्नोर
आपको बता दें कि फ्राइड फूड्स भी हमारे शरीर के लिए बहुत खतरनाक होता है. जब खाने को तेल में डीप फ्राई किया जाता है तब वह  शुगर प्रोटीन के साथ रिएक्शन करता है. इससे यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

Tips For Happy Married Life: बच्चा होने के बाद पति-पत्नी के बीच बढ़ गई है दूरी, यह हो सकता है कारण

Hair Care Tips: अपनी बालों की जरूरत के अनुसार करें सही तेल का चुनाव, जानें पहचान का सही तरीका

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
How To Keep Bugs Away: लाइट जलते ही घर में आते कीड़े? अपनाएं यह आसान ट्रिक
लाइट जलते ही घर में आते कीड़े? अपनाएं यह आसान ट्रिक
Healthy Protein Breakfast: घर पर ये दो चीजें मिलाकर बनाएं दुनिया का सबसे स्वादिष्ट चीला, यहां देखें रेसिपी
घर पर ये दो चीजें मिलाकर बनाएं दुनिया का सबसे स्वादिष्ट चीला, यहां देखें रेसिपी
Frozen Food Health Risks: 16 में फ्रोजन फूड से हुई डायबिटीज, 11 कंपनियों पर केस; भारत में कितना खतरा?
16 में फ्रोजन फूड से हुई डायबिटीज, 11 कंपनियों पर केस; भारत में कितना खतरा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget