एक्सप्लोरर

Hair Care Tips: अपनी बालों की जरूरत के अनुसार करें सही तेल का चुनाव, जानें पहचान का सही तरीका

Hair Care Tips: आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जिससे आप अपने बालों के हिसाब से हेयर ऑयल का चुनाव कर सकते हैं. घुंघराले बालों आप बादाम के तेल (Almond Oil Benefits) का उपयोग कर सकते हैं.

Best Oils For Hair: शायद ही कोई होगा जिसे लंबे और घने बाल नहीं पसंद हो. आमतौर हर कोई विज्ञापन देखकर ही तेल का चुनाव कर लेता है. इससे बालों की जरूरत के अनुसार उन्हें पोषण नहीं मिल पाता है और बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं. हो सकता है कोई तेल एक इंसान को बहुत लाभकारी हो लेकिन दूसरे के लिए नहीं हो. ऐसे में यह सही तेल का चुनाव बहुत मुश्किल होता है. तो सवाल यह है कि यही हेयर ऑयल (Hair Oil) का चुनाव कैसे करें? आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जिससे आप अपने बालों के हिसाब से हेयर ऑयल का चुनाव कर सकते हैं. यह टिप्स हैं-

कर्ली बालों के लिए करें इस तेल का चुनाव
घुंघराले बालों की केयर करना बहुत मुश्किल काम होता है. ऐसे में सही तेल का चुनाव करना बहुत जरूरी है. आपको अपने कर्ली बालों के लिए ऐसे तेल का चुनाव करना चाहिए जो उसे प्राकृतिक रूप से पोषण देकर मजबूत बनता है. इसके लिए आप बादाम के तेल (Almond Oil Benefits) का उपयोग कर सकते हैं. यह बालों को हाइड्रेट रखकर उन्हें सॉफ्ट बनाने में मदद करता है. ध्यान रखें कि तेल लगाते वक्त बालों में कम से कम 10 मिनट मसाज जरूर करें. इसके साथ ही आप चाहें तो इसमें विटामिन-ई (Vitamin-E Tablets of Hair Care) की गोलियां भी मिला सकते हैं.

पतले बालों के लिए करें इस तेल का इस्तेमाल
अगर आपके बाल बहुत पतले हो गए है तो आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए मार्केट में मिलने वाले कोकोनट वर्जिन आयल (Coconut Virgin Oil for Hair) का इस्तेमाल करें. इसे वर्जिन ऑयल इसलिए कहते है क्योंकि यह शुद्ध नारियल तेल है. इसमें किसी भी और तेल की मिलावट नहीं होती है. इसके रेगुलर इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में आपके बाल मोटे होने लगेंगे. इसके साथ ही बालों पर किसी तरह के हीट या केमिकल के इस्तेमाल से बचें.

मोटे बालों के लिए करें इस तेल का प्रयोग
अगर आपके बालों की थिकनेस बहुत ज्यादा है तो उन्हें सॉफ्ट और सुंदर बनाने के लिए आप जैतून का तेल (Olive Oil Benefits for Hair) का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह बालों को घना और लंबा बनाने में मदद करेगा. इसके साथ ही यह बालों को ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-ई जैसे जरूरी पोषक तत्व देता है.

चिपचिपे बालों के लिए करें इस हेयर ऑयल का प्रयोग
अगर आपके बालों की जड़ हर समय चिपचिपी रहती है तो आपको आंवले के तेल का प्रयोग करना चाहिए. इससे सीबम (Sebum) की समस्या कंट्रोल में रहती है और बाल चिपचिपे नहीं रहते हैं. आंवले के तेल को बनाने के लिए आप सबसे पहले 1 कप नारियल तेल लें और उसमें  4 से 5 आंवले काटकर डाल दें. फिर इसे 20 से 25 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. बाद में गैस बंद कर दें और ठंडा होने पर तेल छान लें. इस तेल को किसी शीशी में भरकर रख दें. चिपचिपे बालों से छुटकारा पाने के लिए कम से कम हफ्ते में दो बार इसे जरूर यूज करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

Kitchen Hacks: सेहत और स्वाद से भरपूर हैं Baked Kachori, जानें इसे बनाने की रेसिपी

Health Care Tips: तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से होते हैं ये फायदें, जानें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Post Meal Sleepiness:दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget