एक्सप्लोरर

क्या सही में स्विमिंग पूल में ज्यादा नहाने से काले हो जाते हैं? पूल में कूदने से पहले ये ध्यान रखें

अक्सर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि क्या ज्यादा देर स्विमिंग करने से रंग काला पड़ जाता है, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इस मिथक की सच्चाई क्या है.

Swimming Tanning Tips: गर्मियों के दिनों में स्विमिंग करने का अपना अलग ही मजा है. चिलचिलाती गर्मी में जब ठंडे-ठंडे पानी में जाकर हम तैरते हैं, तो पूरा शरीर रिफ्रेश हो जाता है और यह सबसे अच्छी एक्सरसाइज भी मानी जाती है. लेकिन देखा जाता है कि लोग स्विमिंग करने से इसलिए कतराते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि स्विमिंग करने से हम काले पड़ जाएंगे. इस बात में कितनी सच्चाई है आइए हम आपको बताते हैं.
 
क्या स्विमिंग करने से काले होते हैं?
नहीं, स्विमिंग पूल में नहाने से व्यक्ति की त्वचा का रंग काला नहीं होता है, यह एक गलत धारणा है. पूल में तैरने से और क्लोरीन के लंबे समय तक कॉन्टेक्ट के कारण त्वचा कुछ समय के लिए टैन हो सकती है. हालांकि, यह प्रभाव परमानेंट नहीं है और समय के साथ फीका पड़ सकता है, क्योंकि स्किन खुद हील हो जाती हैं. कुछ केस में लंबे समय तक स्विमिंग पूल में नहाने से सनबर्न और अन्य त्वचा संबंधी जोखिम बढ़ सकता है. ऐसे में यदि आप अपने स्विमिंग पूल के टैन को कम करना या उससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ये टिप्स अपनाएं-
 
एक्सफोलिएट करें
स्विमिंग पूल के पानी से हुए टैन को कम करने के लिए और डेड सेल्स को हटाने के लिए माइल्ड एक्सफोलिएटिंग स्क्रब का उपयोग करें. यह आपकी त्वचा की रंगत को एक समान बनाने और टैन को हल्का करने में मदद कर सकता है.
 
नींबू का रस
टैन्ड एरिया पर ताजा नींबू का रस लगाएं और इसे धोने से पहले 10-15 मिनट के लिए लगा रहने दें. नींबू एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है और स्किन के कलर को लाइट करने में मदद कर सकता है. (अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो नींबू में गुलाब जल मिलाकर लगाएं)
 
दही और हल्दी का मास्क
टैन रिमूवल पैक बनाने के लिए सादे दही और हल्दी पाउडर को बराबर मात्रा में मिलाएं. इस पेस्ट को टैनिंग वाली जगह पर लगाएं और 15 मिनट के बाद नॉर्मल पानी से धो लें. हल्दी में त्वचा को गोरा करने वाले गुण होते हैं, जबकि दही स्किन को मॉइस्चर और पोषण देने में मदद करता है.
 
एलोवेरा
टैन्ड जगह पर ताजा एलोवेरा जेल लगाएं और इसे 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें. एलोवेरा स्किन को सॉफ्ट करता है और त्वचा के रंग हल्का कर टैन को फीका करने में मदद कर सकता है.
 
खीरा और गुलाब जल 
खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें. इसे बराबर मात्रा में गुलाब जल के साथ मिलाएं और इसे टैन्ड एरिया पर लगाएं. खीरा और गुलाब जल में ठंडक देने वाले और स्किव को साफ करने वाले गुण होते हैं.
 
सनस्क्रीन अप्लाई करें
स्विमिंग पूल में जाने से 20-25 मिनट पहले, अपनी त्वचा को टैनिंग से बचाने के लिए एक हाई एसपीएफ के साथ एक ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं. यह टैन को गहरा होने से रोकने में मदद करेगा. आप अपनी बॉडी पर नारियल का तेल भी लगा सकते हैं.
 
मॉइस्चराइज करें
स्विमिंग पूल से बाहर आकर शावर लेने के बाद स्किन को मॉइस्चराइज करें. एक अच्छी क्वालिटी वाले मॉइस्चराइजर का उपयोग करें और फेस के साथ ही इसे पूरी बॉडी पर लगाएं.
 
यह भी पढ़ें 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chicken Pulao Recipe: चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना
चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Mango Face Pack: आम को छीलें फिर गूदे में यह खट्टी चीज मिलाकर बनाएं देसी फेसपैक, होगा जोरदार फायदा
आम को छीलें फिर गूदे में यह खट्टी चीज मिलाकर बनाएं देसी फेसपैक, होगा जोरदार फायदा
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget