एक्सप्लोरर

Diwali Cleaning: दिवाली से पहले इस तरह चमकाएं किचन एप्लाइंसेस, चमकने लगेगा कोना-कोना

Diwali Home Cleaning Tips: दिवाली से पहले किचन को नया जैसा चमकाने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें. इससे गैस, चिमनी, फ्रिज, मिक्सी और माइक्रोव तक सब साफ हो जाएगा.

Kithchen Cleaing Tips: दिवाली पर घर के कोने-कोने की सफाई की जाती है, लेकिन सबसे ज्यादा समय और मेहनत किचन को साफ करने में लगती है. किचन में फ्रिज से लेकर मिक्सी और चिमनी से लेकर माइक्रोवेव तक ऐसी कई चीजें होती हैं जिन्हें साफ करना मुश्किल होता है. ऐसे में किचन को चमकाना किसी चुनौती से कम नहीं है, लेकिन अब आपको बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है.

हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे मिनटों में आपके किचन की सफाई हो जाएगी. इससे आपकी किचन के सभी एप्लाइंसेस एकदम नए जैसे चमचमाने लगेंगे. आइए जानते हैं किचन को साफ करने का तरीका.

दिवाली से पहले ऐसे करें चिकन की सफाई

माइक्रोवेव- माइक्रोवेव का लगातार इस्तेमाल करने से कई बार इसमें बदबू आने लगती है. इसलिए समय-समय पर माइक्रोवेव को साफ कर लेना चाहिए. इसके लिए नींबू का इस्तेमाल करें. एक बाउल में पानी लें और उसमें आधा नींबू का रस निचोड़कर दें. इस पानी को माइक्रोवेव रख दें और माइक्रोवेव का क्लीनिंग बटन ऑन कर दें. जब माइक्रोवेव बंद हो जाए तो इसे अंदर से कपड़े से साफ कर दें. इससे माइक्रोवेव एकदम साफ हो जाएगा और नया जैसा चमकने लगेगा.

फ्रिज- फ्रिज का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है. इसलिए इसे साफ करते रहना चाहिए. दिवाली से पहले फ्रिज की डीप क्लीनिंग के लिए बेकिंग सोडा या नींबू के रस का इस्तेमाल करें. एक बाउल में गर्म पानी लें और उसमें थोड़ा, विम जेल और सफेद सिरका डाल दें. इस घोल को स्प्रे बोतल में भर लें और इससे फ्रिज को साफ करें. इससे फ्रिज की स्मैल भी गायब हो जाएगी. 

मिक्सी- मिक्सी को आप विनेगर से साफ कर सकते हैं. करीब 2 चम्मच विनेगर में थोड़ा पानी मिक्स करके मिक्सी को चलाएं. इससे जार एकदम साफ हो जाएंगे. आप चाहें तो बेकिंग पाउडर और पानी से पेस्ट बना कर भी मिक्सी को क्लीन कर सकते हैं. इस पेस्ट को मिक्सी में 15 मिनट के लिए लगा दें और फिर मिक्सी को साफ कर दें. 

चिमनी- किचन में चिमनी सबसे ज्यादा गंदी होती है. चिमनी को साफ करने के लिए कास्टिक सोडा का उपयोग करें. टब में गर्म पानी डालकर चिमनी के फिल्टर्स को डाल लें. इसमें कास्टिक सोडा डालकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें. फिल्टर को पानी से निकाल लें और सर्फ डालकर ब्रश की मदद से साफ करें. 

गैस- गैस को वैसे तो रोज साफ किया जाता है, लेकिन दिवाली से पहले डीप क्लीनिंग करनी है तो लिक्विड सोप और बेकिंग सोडा मिक्स करके साफ करें. स्पंज की मदद से इसे अच्छी तरह फैला दें और 2-4 मिनट ऐसे ही छोड़ दें. बाद में रगड़कर साफ कर लें.

यह भी पढ़ें: इन घरेलू उपायों से दूर करें चेहरे की झाइयां 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Marriage Vs Live In Relationship: क्या शादी से बेहतर है 'लिव-इन' रिलेशनशिप? सदगुरु की यह बात खोल देंगी आंखें
क्या शादी से बेहतर है 'लिव-इन' रिलेशनशिप? सदगुरु की यह बात खोल देंगी आंखें
ब्रेस्ट कैंसर के बाद की जिंदगी: ‘द ईजीएस्ट एग्जाम’ में रिकवरी, मानसिक स्वास्थ्य और परिवार के सहयोग पर चर्चा
ब्रेस्ट कैंसर के बाद की जिंदगी: ‘द ईजीएस्ट एग्जाम’ में रिकवरी, मानसिक स्वास्थ्य और परिवार के सहयोग पर चर्चा
ब्रेस्ट कैंसर केयर: ABP News के कार्यक्रम में आधुनिक इलाज, खर्च और कैंसर के बाद की जिंदगी पर हुई चर्चा
ब्रेस्ट कैंसर केयर: ABP News के कार्यक्रम में आधुनिक इलाज, खर्च और कैंसर के बाद की जिंदगी पर हुई चर्चा
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं

वीडियोज

Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव के नतीजे से एर्दोगन को उम्मीद! ‘इलाके में जल्द से जल्द हो शांति’
US मिडटर्म चुनाव के नतीजे से एर्दोगन को उम्मीद! ‘इलाके में जल्द से जल्द हो शांति’
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget