एक्सप्लोरर

दो देशों के बीच जंग छिड़ने के बाद तेजी से फैलती हैं ये बीमारियां, हजारों लोगों की होती है मौत

Epidemics After Conflict: युद्ध के दौरान तेजी से फैलने वाली घातक बीमारियों और उनकी वजह से होने वाली तबाही के बारे में जानिए, जो अक्सर जंग से भी ज्यादा खतरनाक होती हैं.

Epidemics After Conflict: जंग उस जगह पर ज्यादा महसूस होती है, जहां गोलियां और बम नहीं गिरते. जब दो देशों के बीच जंग छिड़ती है, तो सिर्फ इंसानी जानें ही नहीं जातीं, बीमारियों का ऐसा सैलाब भी आता है, जो हजारों जिंदगियों को निगल जाता है. गंदा पानी, टूटती स्वास्थ्य सेवाएं और पलायन करती आबादी, ये सब मिलकर ऐसी बीमारियों को जन्म देती हैं, जो अक्सर युद्ध से भी ज्यादा घातक होती है. आज हम बात करेंगे उन बीमारियों की जो जंग के दौरान तेजी से फैलती हैं और जानेंगे कैसे ये खामोशी से तबाही मचाती है. 

गंदा पानी पीने को मजबूर लोग 

युद्ध के दौरान सबसे ज्यादा असर जल आपूर्ति पर पड़ता है. बमबारी से पाइपलाइनें टूट जाती हैं, गटर सिस्टम खराब हो जाता है और लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हो जाते हैं. इससे हैजा, डायरिया, टायफाइड जैसी बीमारियां तेजी से फैलती हैं. 

ये भी पढ़े- युद्ध के दौरान अस्पतालों में होती हैं ये तैयारियां, ऐसे रखा जाता है लोगों का खयाल

संक्रामक से बीमारियों का डर बना रहता है 

जंग के हालात में भीड़भाड़ वाली जगहों जैसे शरणार्थी कैंपों में रहना पड़ता है. वहां पर टीबी, मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू जैसी बीमारियां बहुत तेजी से फैलती हैं. साफ-सफाई की कमी इन बीमारियों को और खतरनाक बना देती हैं.

मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियां बढ़ जाती है 

युद्ध का असर केवल शरीर पर नहीं पड़ता, दिमाग पर भी गहरा असर छोड़ता है. डिप्रेशन और एंग्जाइटी जैसी मानसिक बीमारियां युद्ध के बाद आम हो जाती हैं. घायल सैनिकों और वहां रह रहे लोगों के लिए यह एक लंबी जंग होती है. 

स्वास्थ्य सेवाओं की कमी होने लगती है  

युद्ध में अस्पताल भी निशाने पर आते हैं. ऐसे में दवाइयों की कमी, डॉक्टरों का पलायन और टूटता इंफ्रास्ट्रक्चर हालात को और बदतर बना देता है. कई बार मामूली बीमारी भी जानलेवा बन जाती है, क्योंकि इलाज उपलब्ध नहीं हो पाता है. 

जंग का असर सिर्फ लड़ाई तक सीमित नहीं रहता. इसके बाद बीमारियों की एक लंबी कतार लग जाती है. जो अक्सर जंग से ज्यादा विनाशकारी साबित होती है. ये हालात हमें बार-बार याद दिलाते हैं कि, युद्ध कोई समाधान नहीं है. असली जीत तब होगी जब हम इंसानियत और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देंगे, यानी हथियार छोड़कर इंसानियत की तरफ हाथ बढ़ाएंगे. 

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dirty Tap Water: नल से अचानक आने लगा है गंदा पानी? 1 मिनट में समझें असली वजह
नल से अचानक आने लगा है गंदा पानी? 1 मिनट में समझें असली वजह
How To Clean Silver Anklet: पहनते-पहनते काली हो गई है चांदी की पायल? घर पर ही ऐसे करें साफ
पहनते-पहनते काली हो गई है चांदी की पायल? घर पर ही ऐसे करें साफ
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
Dal Soup: घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'जेलर 2' के बाद भी 'दृश्यम 3' का जलवा, बनी 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'जेलर 2' के बाद भी 'दृश्यम 3' का जलवा, बनी 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget