एक्सप्लोरर
लैक्मे फैशन वीक में इस डिजाइनर के कलेक्शन को पेश करेंगी डायना पेंटी!

मुंबई: अभिनेत्री डायना पेंटी अगले महीने होने वाले लैक्मे फैशन वीक समर/रिजॉर्ट 2017 में लोकप्रिय डिजाइनर पायल सिंघल के लिए रैंप वॉक करेंगी. हाल ही में पायल सिंघल ने इस बात से पर्दा उठाया है. फैशन वीक एक फरवरी से शुरू हो रहा है. सिंघल तीन फरवरी को अपना कलेक्शन 'लेडी एम' पेश करेंगी, जो अगाथा क्रिस्टी की मडर-मिस्ट्री बुक 'द डेथ ऑन द नील' से प्रेरित है. सिंघल ने बताया कि डायना उनके कलेक्शन के लिए बेस्ट मॉडल हैं. लैक्मे फैशन वीक समर/रिजॉर्ट 2017 जियो गार्डन में आयोजित होगा. इसमें अनीता डोंगरे, रितु कुमार, नरेंद्र कुमार, तरुण टहिलियानी, अनुश्री रेड्डी, फाल्गुनी और शेन पीकॉक जैसे लोकप्रिय फैशन डिजाइनर अपना कलेक्शन पेश करेंगे. फैशन वीक का समापन पांच फरवरी को डोंगरे के कलेक्शन से होगा, जिनकी शो-स्टॉपर अभिनेत्री करीना कपूर खान होंगी.
और पढ़ें
टॉप हेडलाइंस
लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल















