एक्सप्लोरर

Delhi Sex Ratio: लड़कियों के जन्म में क्यों होती जा रही कमी? देखिए 2020 से अब तक के चौंकाने वाले आंकड़े

Delhi Sex Ratio: दिल्ली में 2020 से 2024 तक लड़कियों के जन्म में कमी दर्ज की गई है. ये समाज के लिए गहरी चिंता का विषय है. लेकिन शायद लोगों को अब भी समझ नहीं आ रहा.

Delhi Sex Ratio: कहते हैं बेटियां घर की रौनक होती हैं और समाज का संतुलन बनाए रखती हैं. लेकिन जब जन्म लेने वाली बेटियों की संख्या ही घटने लगे तो आने वाला भविष्य कितना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. इसी बीच एक रिपोर्ट में जारी हुए आंकड़े एक गहरी चिंता पैदा कर रहे हैं. साल 2020 में जहां थोड़ी उम्मीद जगी थी, वहीं 2024 आते-आते लड़कियों के जन्म में फिर से कमी देखने को मिली है.

2020 से 2024 तक के आंकड़े

दिल्ली के आर्थिक और सांख्यिकी निदेशालय (Directorate of Economics and Statistics) के मुताबिक, 2020 में Sex Ratio थोड़ा सुधरकर 920 से 933 तक पहुंच गया था. लेकिन 2024 में यह फिर से घटकर 920 पर आ गया. लड़के जहां 1,000 तक दर्ज किए गए, वहीं लड़कियां सिर्फ 920 रह गईं. कुल मिलाकर लड़कों की संख्या 52 प्रतिशत और लड़कियों की संख्या 47 प्रतिशत है. यह गिरावट बताती है कि दिल्ली जैसे बड़े और विकसित माने जाने वाले शहर में भी gender imbalance बढ़ रहा है.

ये भी पढ़े- Air Pollution Effect on Heart: दिल्ली-NCR में बढ़ रहा AIR Pollution दिल के लिए कितना खराब? इस स्टडी में हुआ खुलासा

क्यों हो रही है लड़कियों की पैदाइश में कमी?

  • Son Preference यानी बेटों को प्राथमिकता देना
  • भ्रूण लिंग परीक्षण (भले ही कानूनन गलत हो, लेकिन गुपचुप तौर पर होना)
  • समाज में बेटियों के पालन-पोषण को बोझ समझना
  • आर्थिक और सामाजिक असमानता
  • ये कारण मिलकर एक ऐसी सोच बना रहे हैं जो female birth rate को प्रभावित कर रही है

समाज और परिवार पर असर

जब sex ratio imbalance बढ़ता है तो इसका असर केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रहता. इसका असर समाज और परिवार दोनों पर गहराई से पड़ता है.

  • शादी करने के लिए लड़कियों की कमी
  • महिलाओं पर बढ़ता दबाव और असमानता
  • मानव तस्करी और अपराधों में इजाफा
  • सामाजिक असंतुलन और मानसिक तनाव
  • सरकार और समाज की जिम्मेदारी
  • सरकार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं चलाई हैं, लेकिन इन पर और ज्यादा काम करने की जरूरत है

लोग कैसे जागरूक होंगे

  • लोगों को awareness campaigns के जरिए जागरूक करना होगा
  • स्कूलों और कॉलेजों में gender equality education को बढ़ावा देना होगा
  • भ्रूण लिंग परीक्षण और इससे जुड़े अपराधों पर सख्ती से रोक लगानी होगी
  • परिवारों को बेटियों को बोझ नहीं, बल्कि अवसर समझने की सोच विकसित करनी होगी

इसे भी पढ़ें: Bown vs White Sugar for Diabetes: ब्राउन शुगर या व्हाइट शुगर...डायबिटीज के मरीजों को क्या खाना चाहिए?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नींद पूरी नहीं हो रही तो हो जाएं सावधान, खराब हो सकती है दिल की सेहत
नींद पूरी नहीं हो रही तो हो जाएं सावधान, खराब हो सकती है दिल की सेहत
घर में चूहों का आतंक, बिना जहर दिए ऐसे भगाएं दूर
घर में चूहों का आतंक, बिना जहर दिए ऐसे भगाएं दूर
कुरकुरी लिट्ठी कैसे बनाएं? जान लें यह आसान तरीका
कुरकुरी लिट्ठी कैसे बनाएं? जान लें यह आसान तरीका
सर्दियों में हनीमून का बन रहा प्लान? ये हैं उत्तर भारत की खूबसूरत डेस्टिनेशन
सर्दियों में हनीमून का बन रहा प्लान? ये हैं उत्तर भारत की खूबसूरत डेस्टिनेशन

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget