एक्सप्लोरर

मुल्तानी मिट्टी सनबर्न की कर देगा छुट्टी, बस ऐसे कर लें इस्तेमाल

Multani Mitti for Sunburn : सनबर्न की परेशानी को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद हो सकता है. आइए जानते हैं कैसे करें इस्तेमाल?

Multani Mitti for Sunburn : गर्मियों में धूप का सीधा असर सिर्फ स्किन की रंगत पर ही नहीं, बल्कि उसकी सेहत पर भी पड़ता है. इस सीजन में सनबर्न, टैनिंग, जलन, और लाल चकत्ते जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. ऐसे में अगर आप कोई असरदार और नेचुरल उपाय ढूंढ रहे हैं, तो मुल्तानी मिट्टी आपके लिए बेस्ट हो सकती है. आइए जानते हैं सनबर्न को दूर करने में क्या करें?

सनबर्न में कैसे फायदेमंद है मुल्तानी मिट्टी?

ठंडक देने वाला असर - मुल्तानी मिट्टी में प्राकृतिक रूप से ठंडक देने वाले गुण होते हैं, जो त्वचा की जलन, सूजन और गर्माहट को शांत करते हैं.

स्किन से टॉक्सिन्स को हटाना - यह एक नेचुरल डिटॉक्सिफायर है, जो स्किन से गंदगी, ऑयल और हानिकारक तत्वों को बाहर निकालती है.

रंगत निखारे - मुल्तानी मिट्टी के लगातार इस्तेमाल से यह धूप से झुलसी हुई त्वचा की रंगत निखारती है और टैनिंग कम करती है.

ये भी पढ़ें- गर्मियों में अक्सर रहता है पेट में दर्द? इन 5 नुस्खों से झट से मिलेगा आराम

सनबर्न में कैसे इस्तेमाल मुल्तानी मिट्टी? 

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

सनबर्न की परेशानी को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी और गुलाबजल काफी असरदार हो सकता है. इसके लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें, उसमें 1–2 चम्मच गुलाब जल मिलाएं. अब इसका पेस्ट बनाकर सनबर्न वाली जगह पर लगाएं. करीब 15 से 20 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें. यह स्किन को ठंडक देता है और जलन कम करता है.

मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल

सनबर्न की दिक्कतों को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल असरदार हो सकता है. इसके लिए बराबर मात्रा में मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल मिलाएं. अब मिश्रण को स्किन पर लगाएं और सूखने के बाद इसे धो लें. इसे लगाने से सनबर्न की सूजन और खुजली में तुरंत राहत मिलती है.

मुल्तानी मिट्टी और दही का करें प्रयोग

सनबर्न की दिक्कतों को कम करने के लिए मुल्तानी मिट्टी और दही का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है. इसका प्रयोग करने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी मिलाएं. इनका अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बनाएं. अब इस पेस्ट को टैनिंग और डैमेज स्किन पर लगाएं. 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें. दही स्किन को मुलायम बनाता है, हल्दी एंटीसेप्टिक का काम करती है.

ये भी पढ़ें - बार-बार सिरदर्द होना इन बीमारियों की ओर करता है इशारा, तुरंत कराएं जांच

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cervical Pain: ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
COVID-19 Cases: आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget