एक्सप्लोरर

Covid-19: पालतू पशुओं में ज्यादा जानलेवा संक्रमण फैलने पर क्या होगा? जानिए

अभी हमारी पालतू बिल्लियों और कुत्तों से कोई बड़ा खतरा नहीं है. लेकिन हो सकता है बाद में संक्रमण के नए स्वरूप आएं. ये भी हो सकता है कि अल्फा और बीटा स्वरूप की तरह आसानी से फैल जाए.

ब्रिस्टल: पशुओं में कोरोना वायरस के फैलने और नए स्वरूप में मनुष्यों में इसके प्रसार को रोकने के लिए पालतू पशुओं को मारने या उनका टीकाकरण करने पर मंत्री विचार कर सकते हैं. ये सुझाव हाल ही में आया है, जिससे लोगों के बीच अचानक चिंता पैदा हो गई है. लेकिन ये बहस वैज्ञानिकों के बीच लंबे समय से चली आ रही है क्योंकि ऐसे सबूत पाए गए कि वुहान से फैले कोरोना वायरस से बिल्लियां भी संक्रमित हो सकती हैं.

इतना ही नहीं इस बात का पता भी चला है कि संक्रमित बिल्लियां दूसरी बिल्लियों को भी बीमार कर सकती हैं. डेनमार्क और नीदरलैंड में स्तनधारी जीव मिंक, चिड़ियाघरों की बड़ी बिल्लियों, कुत्तों, नेवले की जाति के एक जानवर और कई अन्य प्रजातियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई. माना जाता है कि कोरोना वायरस चमगादड़ों से फैला और वन्यजीवों की अन्य प्रजातियों को भी संक्रमण का खतरा है. अगर मनुष्यों और बिल्लियों के बीच संक्रमण आसानी से फैलता है तो लोगों में महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए कदम उठाना जरूरी हो जाता है.

बिल्लियों से इंसानों में कोरोना संक्रमण के सबूत बहुत कम 

उपाय के तौर पर बिल्लियों को वैक्सीन लगाने और आइसोलेशन में करना भी शामिल हो सकता है. मनुष्यों से बिल्लियों में संक्रमण फैलने के सबूत हैं लेकिन बिल्लियों से मनुष्यों में संक्रमण फैलने के सबूत न के बराबर पाए गए हैं. बिल्लियों में संक्रमण को लेकर चिंता करने की ज्यादा जरूरत नहीं है. बिल्लियों के मुकाबले आपको परिवार और दोस्तों से कोरोना वायरस संक्रमण होने का खतरा अधिक है. हालांकि आपको बिल्लियों से अन्य बीमारियां जैसे टोक्सोप्लास्मोसिस होने का खतरा कम करने के लिए साफ-सफाई के सामान्य एहतियात बरतने चाहिए.

अभी हमारी पालतू बिल्लियों और कुत्तों से कोई बड़ा खतरा नहीं है. लेकिन हो सकता है बाद में संक्रमण के नए स्वरूप आएं. ये भी हो सकता है कि अल्फा और बीटा स्वरूप की तरह आसानी से फैल जाए. अन्य प्रजातियों में कोरोना वायरस का लंबे समय तक खतरा ये है कि अगर वायरस उनमें फैलता है तो एक नया और अप्रिय स्वरूप सामने आ सकता है. हो सकता है लोगों के बीच फैलने तक इस समस्या को पहचाना ही न जा सके. इस खतरे को कम करने और किसी भी नए स्वरूप का पता लगाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण तरीका पशुओं की निगरानी करना है.

पालतू जानवरों के टीकाकरण की संभावना बहुत कम है

इसलिए आपका पशु चिकित्सक पालतू पशु को श्वसन संबंधी दिक्कत होने पर उसकी लार का नमूना लाने को कहें और आपको भी नमूना देने को कहा जाए तो हैरान होने की जरूरत नहीं. पालतू जानवरों के टीकाकरण की संभावना बहुत कम है. कुत्तों और बिल्लियों के लिए कोविड-19 रोधी वैक्सीन विकसित की जा रही है. लेकिन मनुष्यों की तरह ही कुत्तों और बिल्लियों में संक्रमण की दर कम होने के कारण वैक्सीन का ट्रायल करना मुश्किल होगा और कम ट्रायल से अच्छे नतीजे नहीं निकलेंगे.

इन आम गलतियों से आपकी सेहत को पहुंच रहा है नुकसान, इस तरह करें सुधार

आप भी हैं कॉफी पीने के शौकीन तो ऐसे बनाएं इसे हेल्दी, जानिए कब पीएं कब न पीएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
क्या बार-बार उल्टी कर रहा है आपका पालतू जानवर? तुरंत हो जाएं सतर्क, हो सकती है बड़ी गड़बड़
World Emoji Day: ऐसे करें Emoji का सही इस्तेमाल, जानें आपकी पर्सनालिटी के बारे में ये क्या बताते हैं?
ऐसे करें Emoji का सही इस्तेमाल, जानें आपकी पर्सनालिटी के बारे में ये क्या बताते हैं?
Fitness States Report: फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
Interrupted Urination: रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget