एक्सप्लोरर

Coronavirus: ये मामूली कदम आप खुद को संक्रमण से बचाने के लिए उठा सकते हैं, जानिए कैसै

Coronavirus: ये मामूली कदम आप खुद को संक्रमण से बचाने के लिए उठा सकते हैं, जानिए कैसैसावधान रहने की खातिर हाथ मिलाने या गले मिलने से बचने के लिए अन्य विकल्प तलाश करना खराब विचार नहीं है. आपका काम या पढ़ाई के प्रति समर्पण का भाव प्रशंसा योग्य है और बीमार होने की सूरत में काम पर या स्कूल जाना अच्छा विचार नहीं है.

कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आने के एक साल बाद कोविड-19 महामारी अभी भी कहर बरपा रही है. वायरस की चपेट में आने से खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखना बुनियाद है संक्रमण की दर को धीमा करने का और अंत में हजारों मौत को रोकने का. हर शख्स को एहतियाती उपाय उठाना बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए कभी खराब विचार नहीं रहा है. 

आप कोरोना वायरस की चपेट में कैसे आ सकते हैं?
कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकता है, जो कोविड-19 बीमारी की वजह बनता है, हालांकि खास ग्रुप के लोगों को वायरस से होनेवाली गंभीर जटिलता का ज्यादा खतरा होता है और अस्पताल में भर्ती होने तक की जरूरत पड़ सकती है. बहुत सारे लोग जिन पर कोरोना वायरस हमला करता है, उनको फ्लू या जुकाम जैसे लक्षण का अनुभव होता है और कुछ लोग जो वायरस की चपेट में आते हैं, पूरी तरह एसिम्पटोमैटिक होंगे. 

हर शख्स की स्वास्थ्य स्थिति के बावजूद अन्य लोगों तक प्रसार को सीमित करने की आपकी जिम्मेदारी है, खासकर उन लोगों को जिनको खतरनाक जोखिम हो सकता है. खुद को सुरक्षित करने के लिए आपका उठाया गया कदम दूसरों को भी सुरक्षा दे सकता है. 

कोरोना वायरस से खुद को कैसे बचाएं
हाथ धोएं- कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने का ये सबसे अच्छा तरीका अभी भी है. कोरोना वायरस से खुद की सुरक्षा के लिए आपको जो करना चाहिए, वही आपको हर दिन करना चाहिए. एक नंबर पर आप किसी सांस की बीमारी को रोकने के लिए ये कर सकते हैं कि व्यक्तिगत स्वच्छता का अभ्यास करना. 

सही तरीके से अपने हाथ को धाना- सीडीसी के मुताबिक, साबुन और पानी का इस्तेमाल करना और कम से कम 20 सेकंड के लिए धोना या हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना जब पानी और साबुन उपबल्ध न हो, ये अभी भी सबसे अच्छे माध्यम संक्रामक बीमारियों के प्रसार को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है.

फेस मास्क पहनना
सीडीसी की अभी भी सिफारिश है कि हर शख्स सार्वजनिक जगह के लिए बाहर जैसे बैंक या किराना दुकाना के लिए जाते वक्त कपड़े का फेस कवर पहनना (न कि ऐसा मास्क जो हेल्थ केयर वर्कर के लिए हो). ये आपसे ज्यादा दूसरों को सुरक्षा देने का अच्छा तरीका है. बहुत ज्यादा ट्रांसमिशन 'सुपरस्प्रेडर' कार्यक्रमों के माध्यम से होता है, जहां लोग बहुत करीब होते हैं और मास्क नहीं पहने होते हैं. 

अपने हाथ पर छींकने या खांसने से परहेज करें
छींक या खांसी को ढंकना अच्छे आचरण की निशानी जैसी है, लेकिन ये उससे थोड़ा आगे है. जहां तक संभव हो सके अपने हाथ में छींकने या खांसने को नजरअंदाज करना चाहिए. जब आप अपने हाथ में खांसते या छींकते हैं, तब उस हाथ पर वायरस या बैक्टीरिया ट्रांसफर होने की संभावना होता है. बाद में वही बैक्टीरिया और वायरस उन सतहों तक फैल सकते हैं जिनको आप छूते हैं. इसके बजाए, एक टिश्यू पेपर में खांसने या छींकने की कोशिश करें.

टिश्यू अगर उपलब्ध नहीं है, तो अपनी खांसी या छींक को कोहनी या ऊपरी बाजू का इस्तेमाल करते हुए ढंकने की कोशिश करें. हालांकि ये तरीके पूरी तरह दोष रहित नहीं हो सकते, लेकिन ये बैक्टीरिया और वायरस के प्रासर को रोकने के काम में मदद कर सकते हैं. टिश्यू में खांसने या छींकने के बाद उसे कूड़ेदान में फेंक दें. सुनिश्चित करें कि छींकने या खांसने के बाद भी अपने हाथ को धोएं. 

महामारी के समय इम्यून सिस्टम की मजबूत पर हो ध्यान
बुनियादी बीमारी की रोकथाम के सबसे ऊपर बीमारी के खिलाफ सबसे अच्छी रक्षा मजबूत इम्यून सिस्टम है. आपका शरीर बेहतर सक्षम होता है बीमारियों से लड़ने में जब आपका इम्यून सिस्टम वास्तव ताकतवर होता है. ये समय है सभी स्वास्थ्य की आदतों पर फोकस करने का जिसे आपने किनारे लगा दिया होगा. दैनिक गतिविधियों और फूड विकल्पों को शुरू करें जो आपके स्वास्थ्य का समर्थन करने और ऐसी आदतों में बदल दे जो स्वास्थ्य में उम्र भर की सुधार कर सके. इस समय पर्याप्त नींद और ताजा हवा के अलावा रोजाना धूप लें. इसके अलावा, हाइड्रेटेड रहिए, बहुत ज्यादा प्रोसेस्टड फूड को कम करें और सुनिश्चित करें को पर्याप्त विटामिन डी, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य जरूरी पोषक तत्वों को हासिल करें. 

Coronavirus: जानिए कोविड-19 वैक्सीन लगवाने से पहले और बाद में क्या खाना-पीना चाहिए

पूर्व का संक्रमण और एंटीबॉडीज भी कोरोना के हमले से दोबारा बचाने की गारंटी नही- रिसर्च का दावा

 

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
Kitchen Dustbin Smell: किचन के डस्टबिन से नहीं जा रही बदबू, ये जुगाड़ आएंगे काम
किचन के डस्टबिन से नहीं जा रही बदबू, ये जुगाड़ आएंगे काम
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget