एक्सप्लोरर

एक नए कोरोना वायरस की खोज, कुत्तों से इंसानों के बीच आने की संभावना

कोरोना वायरस की नई किस्म को मलेशिया में 2018 में न्यूमोनिया के मरीज से अलग किया गया था. इंसानी आबादी के बीच पहुंचनेवाला ये आठवां कोरोना वायरस हो सकता है, लेकिन शोधकर्ताओं का कहना है कि अब तक महामारी का खतरा नहीं है.

वैज्ञानिकों ने मलेशिया में कोरोना वायरस के एक नए प्रकार की खोज की है, और कुत्तों से इंसानों में आने की संभावना है. लेकिन क्या ये वायरस इंसानों के लिए खतरा है या नहीं, वैज्ञानिकों ने अभी तक निर्धारित नहीं किया है. उनका कहना कि अगर वायरस के इंसानों में बीमारी की वजह बनने की पुष्टि हो जाती है, तो ये आठवां ज्ञात मानव कोरोना वायरस और पहला कुत्तों से आनेवाला होगा.

मलेशिया में कोरोना वायरस के नए प्रकार का चला पता 

सार्स और कोविड-19 के बाद किसी जानवर से इंसानों में आनेवाला सबसे नए वायरस का नाम CCoV-HuPn-2018 रखा गया है. हालांकि, क्लीनिकल इंफेक्शीसियस डिजीज में प्रकाशित रिसर्च से साबित नहीं हो सका कि कुत्ते से इंसानों के बीच आया कोरोना वायरस क्या बच्चे के न्यूमोनिया की वजह बना या दूसरा रोगाणु कारण था. बच्चा राइनोवायरस से भी संक्रमित पाया गया, राइनोवायरस लोगों में सामान्य जुकाम की वजह बनता है. और अगर ये कुत्ते से फैला वायरस तीन साल पहले बच्चे की बीमारी का कारण बना, तो स्पष्ट नहीं है कि क्या ये कोरोना वायरस लोगों के बीच फैल सकता है. 

कुत्ते से इंसानों में कोरोना वायरस के आने की संभावना

गौरतलब है कि कुत्ते से इंसानों में कोरोना वाेंयरस के आने का खुलासा ऐसे समय हो रहा है जब दुनिया भर में कोरोना महामारी ने आतंक मचा रखा है. कुत्ते से इंसानों में कोरोना वायरस के पाए जाने का ये पहला उदाहरण है. शोधकर्ताओं को हैरानी हो रही कि क्या अन्य वायरस का वजूद है और अब तक नजरों से ओझल हैं. 20 साल से वायरसों पर काम करने वाले महामारी विशेषज्ञ डॉक्‍टर ग्रेगरी ग्रे ने एक बयान में कहा, "कुत्ते से फैला ये वायरस कितना आम है, और क्या ये कुशलतापूर्वक कुत्तों से इंसानों तक फैल सकता है, कोई नहीं जानता है."

2018 में बच्चे में न्यूमोनिया की पहचान हुई थी. उससे प्राप्त स्वैब सैंपल में कुत्ते से आए नए कोरोना वायरस का शोधकर्ताओं ने पता लगाया. रिपोर्ट के लेखकों ने जोर दिया है कि ये अभी तक स्पष्ट नहीं है कि वायरस इंसानों के लिए खतरा है, और रिसर्च से साबित नहीं होता है कि वायरस से ही न्यूमोनिया हुआ. उसके इंसानों से इसानों में फैलने का अब तक सबूत नहीं मिला है.

शोधकर्ताओं ने ऐसे टूल को विकसित किया जो विभिन्न प्रकार के कोरोना वायरस का पता लगा सके. अपने टूल का मूल्यांकन करने के लिए उन्होंने 2017 और 2018 में इकट्ठा किए गए 301 सैंपल का विश्लेषण किया. न्यूनोमिया का लक्षण सामने आने के बाद ये सभी मरीज मलेशिया के अस्पताल में भर्ती हुए थे.

उन्होंने पाया कि 301 सैंपल में से 8 कुत्ते के कोरोना वायरस से संक्रमित थे. नतीजों की पुष्टि के लिए उन्होंने सैंपल को अमेरिका भेजा. शोधकर्ताओं ने अलग तरीके से आठों सैंपल को दोबारा जांचा. जांच के बाद उन्‍होंने कहा कि जीनोम का ज्‍यादातर हिस्‍सा कुत्‍ते का कोरोना वायरस है. 

कोरोना वायरस वायरसों का एक समूह है जो चार श्रेणियों में बंटा है-अल्फा कोरोना वायरस, बीटा कोरोना वायरस, डेल्टा कोरोना वायरस और गामा कोरोना वायरस. ये सभी वायरस जानवरों, पक्षियों में संक्रमण की वजह बनते हैं. मानव कोरोना वायरस की पहचान 1960 के दशक में की गई थी और ये अल्फा और बीटा कोरोना वायरस की पीढ़ी से संबंधित होते हैं. नया वायरस CCoV-HuPn-2018 एक अल्फा कोरोना वायरस है.

क्या आप बुखार से पीड़ित हैं? यह चीजें खाने से आपको अच्छा महसूस होगा

जिंक की कमी से आपके शरीर पर क्या हो सकता है असर, जानिए जरूरत पूरा करने के स्रोत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Pillow Cleaning Tips: तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए चुटकियों में फ्रेश करने की नोट करें ये सीक्रेट ट्रिक
तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए चुटकियों में फ्रेश करने की नोट करें ये सीक्रेट ट्रिक
Chicken Pulao Recipe: चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना
चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget