एक्सप्लोरर

Coronasomnia: महामारी कैसे आपकी नींद को प्रभावित कर रहा है, जानें इस परेशानी से कैसे निपटें

कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से लोगों को नींद से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नींद की दवाइयों के पर्चे में पिछले एक साल से ज्यादा 20 फीसद की बढ़ोतरी हुई है. नींद की आदतों को सुधारने के लिए उपाय करना न सिर्फ कोविड-19 की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी है.

Health Tips: कोरोना वायरस को फैले हुए एक साल से ज्यादा हो गया है. इस बीच महामारी के बारे में लगातार चर्चा सोशल मीडिया पर, परिवार और दोस्तों के बीच पूरी दुनिया में जारी है. बहुत ज्यादा चर्चा से लोगों को बेचैनी और भविष्य के बारे में निराशा का एहसास होने लगा है. ये निराशा नियमित जिंदगी में रच बस गई है, जिससे रात में लोगों का सोना और काम करना मुश्किल हो गया है.

खौफ का असर हमारे दिमाग पर अभी भी बरकरार है. कोविड-19 न सिर्फ हमारी जिंदगी में भूचाल लाई है, बल्कि दिमागी सेहत और लोगों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित किया है. डर चाहे वायरस के संक्रमण का हो या उससे जुड़े लक्षणों से निपटने का, चिंता और तनाव की कोई सीमा नहीं है. महामारी से हमारी नींद के चक्र पर असर पड़ा है. ये स्थिति कोरोना सोमनिया कहलाती है.

कोरोना सोमनिया का नींद पर प्रभाव  कोरोना सोमनिया शब्द अनिद्रा के मुद्दों और कोरोना वायरस के कारण नींद की समस्याओं को बताता है. महामारी ने हमारी जिंदगी में बहुत ज्यादा तनाव और चिंता उजागर किया है. जर्नल ऑफ क्लीनिकल स्लीप मेडिसीन में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक करीब 40 फीसद लोगों ने महामारी के नतीजे में सोने की समस्या को रिपोर्ट किया.

कोरोना सोमनिया की वजह क्या है? लोगों में 'कोरोना सोमनिया' होने के कई कारण हैं. लेकिन ज्यादातर कारण कोविड-19 संक्रमण से निपटने में महसूस होनेवाली असुरक्षा और डर से जुड़े हैं. परिजनों और परिवार को सुरक्षित करने की बहुत ज्यादा चिंता से दबाव पड़ता है. उसके अलावा, सोशल डिस्टेंसिंग की स्थिति, आइसोलेशन और खौफ सभी मिलकर तनाव में योगदान करते हैं जो नींद से जुड़ी समस्या होती है.

महामारी से जीवनशैली में तब्दीली कोविड-19 महामारी ने हमारे जीने के तरीके में गहरा बदलाव लाया है. उसने हमारे रोजाना के शेड्यूल, खानपान की आदतें, काम के वातावरण में बाधा पैदा कर दिया है और हमारी दिमागी स्थिरता पर भारी पड़ा है. सोशल डिस्टेंसिंग और क्वारंटीन आज की दुनिया का मानक बन गए हैं. हाल के दिनों में खुद को कम हुई सावधान रखने की क्षमता ने अनिद्रा और नींद की कमी में योगदान दिया है. वैज्ञानिक रिपोर्ट बताते हैं कि तनाव खास हार्मोन जैसे एड्रेनालाईन और कोर्टिसोल के उत्पादन की वजह बन सकते हैं जो ये नींद और आराम को ज्यादा चुनौतीपूर्ण बना सकते हैं.

कोरोना सोमनिया से कैसे निपटें? विशेषज्ञों की सलाह है कि चिंता और तनाव को मेडिटेशन और योग की मदद से निपटा जा सकता है. चुनौतीपूर्ण समय में जरूरी है कि हम अपने दिमागी स्वास्थ्य पर फोकस करें और तनाव को हल्का करने की कोशिश करें जो भविष्य में ज्यादा गंभीर समस्या की वजह बन सकते हैं. नियमित रूटीन का पालन और स्वस्थ जीवनशैली की तरफ मुड़ने से तनाव के लेवल को नियंत्रित और कम करने में मदद मिल सकती है.

कोरोना अपडेट: देश में लगातार दूसरे दिन 62 हजार नए मामले आए, 24 घंटे में 312 संक्रमितों की मौत

दिल्ली कोरोना: लगातार तीसरे दिन 1500 से ज़्यादा नए मामले, जानिए क्या है अस्पतालों में बेड्स की स्थिति?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karela Bhurji: घर में कैसे बनाएं स्वादिष्ट करेले की भुर्जी? चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे
घर में कैसे बनाएं स्वादिष्ट करेले की भुर्जी? चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे
Nana Patekar Death: सीने का तेज दर्द कब कार्डियक अरेस्ट और कब हार्ट अटैक, कैसे करें पता?
सीने का तेज दर्द कब कार्डियक अरेस्ट और कब हार्ट अटैक, कैसे करें पता?
Nana Patekar Death: 56 की उम्र तक रोज 60 सिगरेट पीते थे नाना, फिर कैसे हुए थे फिट?
56 की उम्र तक रोज 60 सिगरेट पीते थे नाना, फिर कैसे हुए थे फिट?
क्या जरूरी है जोर से हंसना, इससे क्या होते हैं फायदे?
क्या जरूरी है जोर से हंसना, इससे क्या होते हैं फायदे?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
कब-कब विवादों में घिरे विराट कोहली और दी सफाई, क्या है प्रेमानंद महाराज वाला मामला?
कब-कब विवादों में घिरे विराट कोहली और दी सफाई, क्या है प्रेमानंद महाराज वाला मामला?
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
लालू के बाल संवारते हुए रोहिणी का वीडियो वायरल, लिखा- ‘बेटी होने का फर्ज...'
लालू के बाल संवारते हुए रोहिणी का वीडियो वायरल, लिखा- ‘बेटी होने का फर्ज...'
Embed widget