एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: देश में लगातार दूसरे दिन 62 हजार नए मामले आए, 24 घंटे में 312 संक्रमितों की मौत

Coronavirus Cases India Updates: एक समय ऐसा था जब देश में कोरोना संक्रमण की संख्या घटने लगी थी. इस साल 1 फरवरी को 8,635 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे. एक दिन में कोरोना मामलों की ये संख्या इस साल सबसे कम थी.

नई दिल्ली: भारत में सख्ती के बावजूद कोरोना संक्रमण के मामले थम नहीं रहे हैं. लगातार दूसरे दिन 62 हजार से ज्यादा कोरोना केस आए हैं. ये इस साल सबसे ज्यादा संख्या भी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 62,714 हजार नए कोरोना केस आए और 312 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 28,739 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले शुक्रवार को 62,258 कोरोना केस दर्ज किए गए थे.

आज देश में कोरोना की स्थिति-

  • कुल मामले- एक करोड़ 19 लाख 71 हजार 624
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 13 लाख 23 हजार 762
  • कुल एक्टिव केस- चार लाख 46 हजार 310
  • कुल मौत- एक लाख 61 हजार 552
  • कुल टीकाकरण- 6 करोड़ 2 लाख 69 हजार 782 डोज दी गई

महाराष्ट्र में इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में कोविड-19 से 166 लोगों की मौत होने की शनिवार को पुष्टि हुई, जो पिछले साल 23 अक्टूबर के बाद से सबसे ज्यादा संख्या है. इसके अलावा संक्रमण के 35,726 नए मामले भी सामने आए. राज्य की राजधानी मुंबई में कोविड-19 के 6,130 नए मामले सामने आए, जो महामारी शुरू होने के बाद से शहर में किसी एक दिन में सामने आए मामलों की सर्वाधिक संख्या है. मुंबई में कोविड के और 12 मरीजों की मौत होने से कुल मृतक संख्या बढ़ कर 11,645 पहुंच गई.

राज्य में कुल मृतक संख्या शनिवार को बढ़ कर 54,073 पहुंच गई. संक्रमण के 35,726 नए मामले सामने आने से अब संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 26,73,461 पहुंच गई. कोविड-19 के 14,523 मरीजों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दिए जाने के साथ अबतक उबर चुके लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 23,14,579 हो गई.

छह करोड़ से ज्यादा कोरोना टीका लगे देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी. 27 मार्च तक देशभर में 6 करोड़ 2 लाख 69 हजार 782 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 21 लाख 54 हजार 170 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.35 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 95 फीसदी है. एक्टिव केस 3.80 फीसदी है. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 6वां स्थान है.

कुछ राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं कोरोना से सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है. लेकिन देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना से एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हुई है. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है. ये कुछ राज्य हैं- अंडमान व निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, दादरा नगर हवेली, लद्दाख, लक्षद्वीप, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा आदि.

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है.

ये भी पढ़ें- Holi Guidelines: इस बार फीका रहेगा रंगों का त्योहार, जानिए होली पर राज्य सरकारों की नई गाइडलाइंस

किसान आंदोलन का 122वां दिन, दिल्ली बॉर्डर पर आज होगा होलिका दहन, कृषि कानून की कॉपियां जलाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget