एक्सप्लोरर

कोरोन वायरस: जानें दवाओं से बेहतर क्यों साबित होगी वैक्सीन?

कोरोना मरीजों को दी जा रही दवाओं के साइड इफेक्ट भी सामने आए हैं. कोविड-19 के इलाज के लिए अभी तक कोई एक दवा को मान्यता नहीं मिली है.

कोविड-19 वैक्सीन की चर्चा हम अक्सर सुन रहे हैं. कोरोना वायरस के वैक्सीन को लेकर क्लिनिकल ट्रायल से लेकर ह्यूमन ट्रायल तक हो रहे हैं लेकिन अब तक कोई प्रभावी टीका नहीं बनाया जा सका है. साथ ही टीका कितना प्रभावकारी होगा, इसका भी कोई अनुमान नहीं है. कोरोना वैक्सीन के प्रभाव को लेकर डर बना हुआ है लेकिन कोविड-19 वैक्सीन अभी भी दवाओं की तुलना में इस महामारी से लड़ने में ज्यादा व्यावहारिक हो सकती है. ऐसा विशेज्ञषों का मानना है. ऐसा मानने के निम्नलिखित कारण हैं: 1. इलाज के लिए कोई एक दवा स्वीकृत नहीं कोविड-19 के इलाज के लिए अभी तक कोई एक दवा को मान्यता नहीं मिली है. दुनिया भर के डॉक्टर संक्रमण के कुछ लक्षणों का मुकाबला करने और बीमारी की गंभीरता को कम करने के लिए विभिन्न दवाओं का उपयोग कर रहे हैं. अभी जिन दवाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है उनमें से ज्यादातर का इस्तेमाल सर्दी, वायरल बुखार, अन्य संक्रमण के इलाज के लिए किया गया है. ये दवाएं कितनी प्रभावी हैं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. दवाओं के इतर सार्स-कोव-2 वायरस से लड़ने के लिए उसे ध्यान में रखकर वैक्सीन का निर्माण किया जा रहा है. कैंब्रिज यूनिवर्सिटी द्वारा तैयार की गई एक वैक्सीन सभी वायरस का मुकाबला कर सकती है. इसलिए इलाज के लिए दवाएं केवल एक अस्थायी समाधान है.

कोरोना काल में बदली जिंदगी, महामारी खत्म होने के बाद भी लाइफ स्टाइल में होंगे आठ बड़े बदलाव

2. हर किसी के लिए दवा कारगर नहीं अभी जिन दवाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है, उनके साथ सबसे बड़ी समस्या सीमित प्रभाव को लेकर है. उम्र, बीमारी की गंभीरता और संवेदनशीलता के आधार पर कोविड-19 की दवाएं सभी के लिए काम नहीं कर सकती हैं। विभिन्न लक्षणों के लिए विभिन्न दवाओं को डिजाइन करना भी एक बोझिल काम है. उदाहरण के लिए अभी इस्तेमाल की जाने वाली कुछ सबसे अधिक चर्चित और फ़ायदेमंद दवाएं जैसे डेक्सामेथासोन और रिडेलिवर कोविड-19 के सभी मरीजों के लिए कारगर नहीं है. जबकि डेक्सामेथासोन मध्यम या गंभीर कोरोना मरीजों के लिए सबसे प्रभावी पाया गया है. रेमेडिसविर जो एक एंटी-वायरल दवा है, उसका भी आपातकालीन स्थिति में सीमित इस्तेमाल किया जा रहा है. कुछ लोगों को कुछ दवाओं से भी एलर्जी हो सकती है. इसके अलावा प्लाज्मा थेरेपी जैसे विकल्प अभी भी सभी के लिए पूरी तरह से प्रभावी नहीं पाए गए हैं. लाभ के बावजूद कई वैश्विक परीक्षणों ने इससे जुड़ी समस्याओं के बारे में बात की है. Health Tips: कोरोना काल में इम्युनिटी सिस्टम को करना है मजबूत, घर पर ट्राय करें ये जूस 3. दवाओं के साइड इफेक्ट का खतरा कोरोना मरीजों को दी जा रही दवाओं के साइड इफेक्ट भी सामने आए हैं. मलेरिया की दावा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (HCG) के उपयोग से सबसे अधिक दुष्प्रभाव सामने आए. जब दवा पहली बार काम करने लगी, तो कई अध्ययनों में पाया गया कि जिन रोगियों को कोविड उपचार के लिए HCQ दिया गया, उनमें हृदय और फेफड़ों के क्षतिग्रस्त होने के संकेत मिले. न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन (एनईजेएम) में एक रिपोर्ट को रेखांकित किया गया है कि यह गंभीर रूप से बीमार रोगियों के लिए काम नहीं करता है. 4. दवाओं के रेट भी फिक्स नहीं जब मरीजों ने सर्ज प्राइसिंग और कुछ जीवन रक्षक कोविड दवाओं की अनुपलब्धता की शिकायत की तो विवाद पैदा हो गए. रेमेडिसवियर जैसी दवा 60 हजार रुपये तक ब्लैक में बिकने की खबर आई. एक या दो समूहों को छोड़कर फार्मा कंपनियां अभी मामूली कीमतों पर टीकों की आपूर्ति करने के लिए बातचीत कर रही हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि सभी को टीका उपलब्ध कराने के लिए इसकी कीमत कम रखी जाएगी. कोरोना महामारी के चलते दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा, इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wedding Night Tips: शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
Karwa Chauth Tips: पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती
पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती
World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget