एक्सप्लोरर

ज्यादा प्रोटीन लेने से शरीर में होने लगते हैं ये नुकसान, जानें एक दिन में कितना प्रोटीन लेना चाहिए

आजकल फिटनेस के चक्कर में बहुत से लोग प्रोटीन सप्लीमेंट्स और हाई प्रोटीन वाले डाइट लेना शुरू कर देते है. लेकिन जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेने नुकसानदायक होता है आइए जानते हैं कैसे?

आजकल बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस पर लोग ध्यान दे रहे हैं. इसके लिए घंटो लोग जाकर जिम में पसीना बहा रहे हैं. ऐसे में बहुत सारे लोा तेजी से मांसपेशियां बढ़ाने और वजन कम करने के लिए हाई प्रोटीन डाइट का सहारा लेते है. लेकिन अधिकांश लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि ज्यादा प्रोटीन लेने से उन्हें इसका खामियाजा सेहत गंवाकर करना पड़ सकता है.प्रोटीन शरीर की कोशिकाओं के निर्माण एवं रखरखाव में मदद करता है. यह हमारी मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है लेकिन कहते है न कि कोई भी चीज जरूरत से ज्यादा नुकसान पहुंचाती है. आइए जानते रोजाना कितने ग्राम प्रोटीन लेने चाहिए और ज्यादा लेने से क्या नुकसान हो सकता है. 

रोजाना कितने प्रोटीन लें
एक स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन अपने शारीरिक वजन के प्रति किलोग्राम के हिसाब से 0.8 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है. उदाहरण के लिए, अगर आपका वजन 60 किलोग्राम है, तो आपको प्रतिदिन कम से कम 48 ग्राम (60 x 0.8) प्रोटीन का सेवन करना चाहिए. हालांकि, गर्भावस्था और बच्चों के विकास के दौरान प्रोटीन की जरूरत इससे अधिक हो सकती है. साथ ही बॉडीबिल्डिंग में भी प्रोटीन इंटेक को बढ़ाया जा सकता है. लेकिन याद रखिए, जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है. 

ज्यादा प्रोटीन लेने से नुकसान

किडनी पर पड़ता है दबाव
जब हम ज्यादा मात्रा में प्रोटीन लेते हैं तो हमारी किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ने लगता है. किडनी का काम शरीर से अपशिष्ट और विषैले पदार्थों को बाहर निकालना होता है.जब हम ज्यादा प्रोटीन खाते हैं तो किडनी को उस अतिरिक्त प्रोटीन को भी फिल्टर करना पड़ता है. यह उस पर दबाव डालता है और उसे अधिक काम करना पड़ता है. ऐसा लम्बे समय तक चलने पर किडनी कमजोर हो जाती है. 

हड्डियों की कमजोरी 
ज्यादा प्रोटीन से शरीर में अम्लीयता बढ़ती है जिससे हड्डियों से कैल्शियम निकलता है, यह ऑस्टियोपोरोसिस या हड्डी कमजोरी का कारण बनता हैय

वजन बढ़ना
अधिक प्रोटीन शरीर में वसा के रूप में संचित होकर वजन बढ़ा सकता है.इस तरह से अधिक मात्रा में प्रोटीन लेने से वजन बढ़ सकता है और मोटापे की समस्या हो सकती है. 

पाचन संबंधी समस्याएं
अधिक प्रोटीन से पेट फूलना, दस्त, अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं. जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेने से बचना चाहिए..

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए फेस-पैक, क्या हो सकती हैं दिक्कतें
किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए फेस-पैक, क्या हो सकती हैं दिक्कतें
Reasons Behind Wall Seepage: बदलते मौसम में घरों को सीलन से बचाना जरूरी
बदलते मौसम में घरों को सीलन से बचाना जरूरी
घर में क्यों नहीं बन पाता बाजार जैसा डोसा, इन तीन गलतियों की वजह से होता है काम खराब
घर पर बनाए बाजार जैसा डोसा, बस इन 3 गलतियां का रखें ध्यान
40 दिनों का सफर और करोड़ों लोगों की आस्था...जानिए 'चेहल्लुम' का इतिहास और संदेश
40 दिनों का सफर और करोड़ों लोगों की आस्था...जानिए 'चेहल्लुम' का इतिहास और संदेश

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget