एक्सप्लोरर

क्या आपके बच्चे को सर्दी-जुकाम बना रहता है? हो सकती हैं सांस से जुड़ी ये 5 बीमारी

बच्चों में सांस से जुड़ी कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं. इससे सांस लेने में तकलीफ होती है. कई बार ये परेशानी जानलेवा भी सकती हैं. जानते हैं बच्चों में होने वाली 5 सांस संबंधी बीमारी और उनके लक्षण

अगर आपके बच्चे को बार-बार सर्दी जुकाम होता है. सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है तो आपके बच्चे को सांस से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं. सांस लेते वक्त सांस नाली के जरिये कई तरह के रोगाणु शरीर में आसानी से प्रवेश कर सकते हैं जिससे बच्चों को बाद में सांस संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. इसकी एक बड़ी वजह है बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होना. जिन बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है उनके शरीर में सांस के जरिये रोगाणु पहुंच जाते हैं और परेशानी पैदा करते हैं. आज हम आपको बच्चों में होने वाली 5 सांस की बीमारियों (Common Respiratory Diseases in Children) और उनके लक्षणों के बारे में बता रहे हैं. जानते हैं. 

1- सर्दी या गले में इंफेक्शन- कई बार बच्चों को सर्दी (Cold) लगने पर भी सांस लेने में परेशानी होने लगती है. किसी भी तरह के इन्फेक्शन (Infection) की वजह से बच्चों को सांस में तकलीफ होने लगती है. 2 साल से कम उम्र के बच्चों में हल्की सर्दी भी कई बार गंभीर समस्या बन जाती है. सर्दी के वजह से बच्चे की नाक बहने लगती है, गले में कफ, खांसी और बुखार भी आ सकता है. इसके अलावा गले में संक्रमण होने पर भी बच्चे को सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ता है. 

2- निमोनिया- शिशु में सबसे ज्यादा होने वाली बीमारी निमोनिया (Pneumonia) है. कई बार इस बीमारी में बच्चे की मौत भी हो जाती है. निमोनिया के लक्षण में बच्चे को फ्लू, सर्दी या गले में खराश हो सकती है. बच्चों में निमोनिया होने की वजह फेफड़ों में संक्रमण भी है. निमोनिया के लक्षण में तेज बुखार, ठंड लगना, तेजी से सांस लेना, खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है. 

3- अस्थमा- अस्थमा (Asthma) एक ऐसी बीमारी है जो बच्चों को हो सकती है. अस्थमा में फेफड़े का वायुमार्ग संकरा हो जाता है. जिससे बच्चों को सांस लेने और छोड़ना में दिक्कत होती है. अस्थमा में बच्चों को घबराहट, सांस लेने में तकलीफ और कफ की समस्या होती है. बच्चों में अस्थमा होने की कई वजह हैं लेकिन सबसे ज्यादा ये समस्या धूल, मिट्टी और प्रदूषण से होती है. 

4- साइनस- बच्चों में साइनस (Sinusitis) की समस्या भी काफी देखी जाती है. ये संक्रमण की वजह से होती है. इस बीमारी में नाक और आंख के पीछे हवा से भरी थैलियों में द्रव जम जाता है जिससे संक्रमण होता है. बच्चों में साइनस की समस्या होने पर सिरदर्द, बुखार और सर्दी के लक्षण दिखते हैं. इसके अलावा चेहरे में दर्द और आंख-नाक के पीछे दबाव महसूस होता है.

5- ब्रोंकाइटिस- बच्चों में ब्रोंकाइटिस (Bronchitis) की समस्या काफी आम है ये बीमारी कुछ समय बाद खुद ही ठीक हो जाती है. सर्दी या फ्लू के संक्रमण से ये समस्या होने लगती है. ब्रोंकाइटिस में बच्चो को खांसी और बलगम की समस्या रहती है और सांस नली में सूजन आ सकती है. इसके अलावा बच्चे की नाक बहना, सीने में दर्द और जकड़न, बुखार और ठंड लगने जैसे लक्षण नजर आते हैं.

ये भी पढ़ें: छाछ और लस्सी पीने से वजन होगा कम, गर्मियों में शरीर भी रहेगा ठंडा-ठंडा, कूल-कूल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Cook Fluffy Rice: चावल हमेशा चिपक जाते हैं? इस ट्रिक से हमेशा बनेंगे खिले-खिले
चावल हमेशा चिपक जाते हैं? इस ट्रिक से हमेशा बनेंगे खिले-खिले
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget