एक्सप्लोरर

Coffee benefit: कॉफी पीने से दिल की सेहत को हो सकता है ये बड़ा फायदा- रिसर्च से हुआ खुलासा

Coffee Benefit Health Benefits in Hindi: नई रिसर्च में कॉफी के फायदे पर बड़ा खुलासा किया गया है. शोधकर्ताओं का कहना है कि कैफीन युक्त कॉफी पीने से हार्ट फेल्योर का खतरा कम हो सकता है. वैज्ञानिकों ने तीन रिसर्च के 21 हजार से ज्यादा अमेरिकी नागरिकों का डेटा परीक्षण के बाद नतीजा निकाला.

अगर आपकी आलोचना कॉफी प्रशंसक होने की वजह से होती है, तो एक नई रिसर्च आपके आलोचकों का मुंह बंद करा सकती है. शोधकर्ताओं का कहना है कि संतुलित मात्रा में लेने से ये आपकी सेहत के लिए मुफीद हो सकती है. अमेरिकी हार्ट एसोसिएशन की तरफ से किए गए रिसर्च में बताया गया है कि कैफीन युक्त कॉफी का एक या एक से ज्यादा कप पीना हार्ट फेल्योर के खतरे को कम कर सकता है. इसके विपरीत, कैफीन मुक्त कॉफी के पीने से उस तरह का फायदा नहीं मिला और हार्ट फेल्योर के ज्यादा खतरे से जुड़ा पाया गया.

क्या कॉफी पीने पर आपकी आलोचना की जाती है?  

अभी इस बात को साबित करने के लिए स्पष्ट सबूत नहीं है कि कॉफी के सेवन को बढ़ाकर दिल की बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है. यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो स्कूल ऑफ मेडिसीन के प्रमुख शोधकर्ता डेविड पी कावो कहते हैं, "जबकि धूम्रपान, आयु और हाई ब्लड प्रेशर दिल की बीमारी के सबसे परिचित जोखिम कारकों में से हैं, दिल के रोग का अज्ञात जोखिम कारक बरकरार है." अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन से जुड़े सदस्य प्रोफेसर लिंडा वान ने बताया कि लोकप्रियता और दुनिया भर में खपत के कारण कॉफी पीने के खतरे और फायदे वैज्ञानिक दिलचस्पी का विषय रहा है. कैफीन युक्त कॉफी पीने के नतीजों का परीक्षण करने के लिए वैज्ञानिकों ने सेवन को रोजाना 0 कप, रोजाना 1 कप, रोजाना 2 कप, रोजाना 3 कप की श्रेणी में बांटा.

संतुलित मात्रा में इस्तेमाल सेहत के लिए अच्छा है

रिसर्च के अलावा, कॉफी के सेवन को खुद से रिपोर्ट करने को कहा गया. उसके लिए यूनिट का कोई मानक तय नहीं था. नतीजे से पता चला कि जिन लोगों ने एक या एक कप से ज्यादा कैफीन युक्त कॉफी पीया, लंबी अवधि में उनको हार्ट फेल्योर का खतरा कम हो गया. अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन पत्रिका में बताया गया कि ज्यादा कॉफी पीने से हार्ट फेल्योर का खतरा रोजाना प्रति कप कॉफी 5-12 फीसद तक घट गया. कैफीन और हार्ट फेल्योर के खतरे में कमी का संबंध हैरान करनेवाला था. शोधकर्ताओं का कहना है कि कैफीन के बारे में आम आबादी की धारणा है कि ये दिल के लिए 'नुकसानदेह' है क्योंकि लोग उसको घबराहट, हाई ब्लड प्रेशर से जोड़ते हैं.

हार्ट फेल्योर के खतरे में कमी और कैफीन सेवन को बढ़ाने के बीच लगातार संबंध की धारणा बदल जाती है. वैज्ञानिकों ने तीन रिसर्च के 21 हजार से ज्यादा अमेरिकी नागरिकों का डेटा परीक्षण के बाद नतीजा निकाला. तीनों रिसर्च के मुताबिक, हालांकि कैफीन हार्ट फेल्योर के खतरे को कम करने के साथ जुड़ा रहा, लेकिन बड़ी मात्रा में कैफीन खतरनाक हो सकता है. शोधकर्ताओं ने बताया कि कैफीन मुक्त कॉफी ने स्पष्ट तौर पर हार्ट फेल्योर के खतरे को बढ़ा दिया.

जानिए ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविड वैक्सीन के इस्तेमाल पर WHO के विशेषज्ञ पैनल ने क्या कहा?

जानिए अस्थमा का आम इनहेलर कोविड-19 के इलाज में कैसे करता है मदद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
Sink Blockage: सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह
सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget