एक्सप्लोरर

क्लीन शेव या लंबी दाढ़ी...हमारी स्किन के लिए क्या है बेस्ट?

Clean Shave vs Beard : क्लीन शेव रखना सही होता है या लंबी दाढ़ी, इसे लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है. आइए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से-

Clean Shaven vs Beard : आजकल पुरुषों में दाढ़ी रखना एक फैशन ट्रेंड बन चुका है. हालांकि, कुछ लोग क्लीन शेव लुक रखना पसंद करते हैं, तो कुछ लंबी दाढ़ी को मर्दानगी की पहचान मानते हैं. लेकिन जब बात स्किन हेल्थ की आती है, तो अक्सर ये सवाल उठता है कि क्लीन शेव बेहतर है या दाढ़ी रखना? आइए जानें दोनों के फायदे और नुकसान जानते हैं, ताकि आप अपनी स्किन केयर के हिसाह से दाढ़ी रखने या न रखने का फैसला कर सकें. 

क्लीन शेव के फायदे

क्लीन शेव करने से स्किन की डेड स्किन हटती है, जिससे चेहरा फ्रेश और स्मूद दिखता है. जिन लोगों को दाढ़ी में पसीना और गंदगी जमने से पिंपल्स होते हैं, उनके लिए क्लीन शेव राहत दे सकता है. शेव के बाद स्किनकेयर प्रोडक्ट्स जैसे मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन सीधे स्किन पर लगते हैं, जिससे असर अच्छा होता है.

क्लीन शेव के नुकसान

बार-बार शेव करने से स्किन पर रैशेज, जलन या कट्स हो सकते हैं. सेसेंटिव स्किन वालों को शेविंग से जलन और रेडनेस की शिकायत हो सकती है. इसलिए अगर आपकी स्किन सेसेंटिव है, तो ऐसे में क्लीन शेव से बचें.

ये भी पढ़ें - अश्वगंधा चूर्ण के साथ शहद मिलाकर खाने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानिए कब और कैसे करें सेवन

लंबी दाढ़ी के फायदे 

लंबी दाढ़ी धूल, धूप और प्रदूषण से चेहरे की त्वचा की सुरक्षा करती है. इतना ही नहीं, दाढ़ी स्किन की नमी को बनाए रखती है, जिससे त्वचा ड्राइ नहीं होती. शेविंग न करने से स्किन पर कट्स या जलन नहीं होती.

दाढ़ी रखने के नुकसान

अगर दाढ़ी की ठीक से सफाई न हो, तो उसमें बैक्टीरिया, डस्ट और सीबम जमा हो सकता है, जिससे मुंहासे और खुजली हो सकती है. दाढ़ी में जुएं और फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है अगर हाइजीन पर ध्यान न दिया जाए.

क्या है सही

अगर आपकी त्वचा ऑयली और एक्ने-प्रोन है, तो क्लीन शेव रहना आपके लिए बेहतर हो सकता है. वहीं, अगर आप दाढ़ी रखना पसंद करते हैं तो उसे साफ और मॉइस्चराइज रखना बेहद जरूरी है. यानि आप जो भी स्टाइल अपनाएं, स्किन की साफ-सफाई और सही देखभाल सबसे अहम है.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गरबा के लिए ट्राय करें ये ड्रेस कॉम्बिनेशन, सबसे अलग दिखेगा आपका लुक
गरबा के लिए ट्राय करें ये ड्रेस कॉम्बिनेशन, सबसे अलग दिखेगा आपका लुक
Dry Clothes Indoors: कपड़े सुखाने के लिए जगह नहीं है? इन हैक्स से फ्लैट में ही हो जाएगा काम
कपड़े सुखाने के लिए जगह नहीं है? इन हैक्स से फ्लैट में ही हो जाएगा काम
Cooking Tips: क्या कढ़ाई में चिपक जाती है सब्जी? नोट करें 5 आसान हैक्स
क्या कढ़ाई में चिपक जाती है सब्जी? नोट करें 5 आसान हैक्स
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget