एक्सप्लोरर

Chocolate Day 2021: पार्टनर को दें खास किस्म की चॉकलेट, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

आज वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन को चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार करने के लिए एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं.

Chocolate Day: वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन चॉकलेट के नाम होता है. प्रेमी जोड़ों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है और इसे चॉकलेट-डे के रूप में मनाते हैं. वैलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज डे और दूसरा दिन प्रपोज डे के तौर पर लोग मना चुके हैं. अब बारी है चॉकलेट डे की. आइए जानते हैं इस दिन से जुड़ी कुछ खास बातें...

आज वैलेंटाइन डे के तीसरे दिन यानि चॉकलेट डे पर सभी अपने प्यार को खुश करने के लिए चॉकलेट्स और इससे बने गिफ्ट्स देते हैं. चॉकलेट खाना शरीर के लिए फायदेमंद माना गाया है. सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद डार्क चॉकलेट होती है. अगर आप चॉकलेट खरीदने जा रहे हैं तो ये ध्यान रखें कि वो डार्क चॉकलेट हो या फिर उसमें कोकोआ इंग्रीडिएंट की अधिकता हो.

शरीर के लिए फायदेमंद चॉकलेट

चॉकलेट पर हुई एक रिसर्च बताती है कि यह हमारे पाचन तंत्र के लिए काफी मददगार होती है. इसके लगातार इस्तेमाल से हमारे पेट और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की समस्याओं में कमी देखी गई है. यूनिर्वसिटी ऑफ कैलिफोर्निया की रिपोर्ट के अनुसार 1000 अमेरिकन पर रिसर्च की गई थी. जिसमें यह तथ्य सामने आए हैं कि जो लोग हफ्ते में ज्यादा चॉकलेट खाते हैं वो लोग कभी-कभी चॉकलेट खाने के मुकाबले में ज्यादा पतले होते हैं.

वजन कम करने में मिलेगी मदद

इस रिसर्च में यह भी बताया गया कि डार्क चॉकलेट में कैलोरी और इंग्रेडिएंट मिले होते हैं जो हमारे शरीर के वजन को कम करने में मदद करते हैं. दूसरी रिसर्च में पाया गया कि अगर चॉकलेट आप खाने के बाद खाते हैं तो उससे आपका वजन बढ़ेगा.

स्किन और दिल के लिए फायदेमंद

80 फीसदी चॉकलेट में मैगनीज, मैग्नेशियम, पोटेशियम, जिंक, कॉपर, फॉस्फोरस, फाइबर, आइयन और सेलेनियम की भरपूर मात्रा होती है. इसके कारण हमारी स्किन को काफी फायदा मिलता है. अगर हम 200 से 600 मिलीग्राम डार्क चॉकलेट खाते है तो यह हमारे दिल के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं.

रोजाना चॉकलेट रोजाना खाने से आर्टरी वॉल्स, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोल में काफी सुधार होता है. रिसर्च की मानें तो रोजाना चॉकलेट खाने से बुजुर्गों की याददाशत में काफी सुधार होता है. वहीं मिल्क चॉकलेट खाने से आपको वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी.

इसे भी पढ़ेंः Happy Chocolate Day 2021 Shayari: वेलेंटाइन वीक में आपके काम आएंगी ये शायरी, इश्क़ का कर दें इज़हार

Chocolate Day 2021 Shayari: पार्टनर को करना है इंप्रेस तो मीठी चॉकलेट के साथ सुनाइये ये खास शायरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लड़ते रहें अमेरिका-ईरान, हम तो अपना ही देश घूम लेंगे
लड़ते रहें अमेरिका-ईरान, हम तो अपना ही देश घूम लेंगे
How To Fix Roof Leakage: छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
How To Fix Mushy Rice: चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस
चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget