एक्सप्लोरर

नवरात्रि‍ व्रत में इन बातों का रखें खास ख्याल!

नई दिल्‍लीः नवरात्रि‍ हिंदु फेस्टिवल है जिसमें 9 दिन तक देवी दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है. नवरात्र साल में दो बार आते हैं. चैत्र नवरात्र और शरद नवरात्र. इस साल चैत्र नवरात्र 28 मार्च से देश भर में सेलिब्रेट किया जा रहा है. देशभर में लोग 9 दिन तक उपवास रखते हैं और पूरे मन से देवी दुर्गा की पूजा करते हैं. आज हम आपको बता रहे हैं चैत्र नवरात्रि‍ के दौरान आप किन बातों का विशेष ध्यान रखें. नवरात्र के दौरान अक्सर लोग कुट्टू की पूरी, सिंघाड़े का हलवा, सिंघाड़े के पकोड़े, साबुदाना वडा, साबुदाना खिचड़ी खाते हैं. रेस्तरां और सुपरमार्केट में भी व्रत का विशेष खाना मिलता है. इस बार आप भी नवरात्रि‍ व्रत करने जा रहे हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें. हम आपको बता रहे हैं आप किन चीजों का सेवन करें और किन चीजों का नहीं. आटा और होन ग्रेन- आपको नवरात्रि‍ व्रत में ग्रेन जैसे व्हीट, राइस नहीं खाने चाहिए बल्कि इसके बजाय कुट्टू का आटा, सिंघाड़े के आटे से बनी चीजें खानी चाहिए. आप चाहे तो राजगिरा का आटा भी ले सकते हैं. नॉर्मल चावल के बजाय सामग के चावल लें. सामग की खि‍चड़ी, खीर और ढोकला बना सकते हैं. साबुदाना भी ले सकते हैं इससे पापड़, खीर, खिचड़ी और वडा बना सकते हैं. फल- नवरात्रि‍ व्रत में आप फ्रूट्स और ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं. इन नवरात्रों में सीजनल फूड जैसे मैंगो, वाटरमैलन, मस्क मैलन और सेब का मजा ले सकते हैं. आप फ्रूट चाट बना सकते हैं. दही का एक बाउल इसके साथ खा सकते हैं. कुछ फ्रूट्स दूध के साथ भी लिए जा सकते हैं. मसाले और हर्ब्स– नॉमर्ल टेबल सॉल्ट के बजाय सेंधा नमक खाएं. इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में सोडियम नहीं होता. ये प्योर होता है और प्रोसेस्ड भी नहीं होता. इसके अलावा जीरा और जीरे का पाउडर, काली मिर्च और इसका पाउडर, हरी इलायची, लौंग, दालचीनी, अजवायन, सूखे अनार के बीज, इमली और और जायफल का इस्तेमाल कर सकते हैं. कुछ लोग ताजे धनिए की हरी पत्तियां, रेड चिली पाउडर, चाट मसाले का इस्तेमाल करते हैं जबकि कुछ नहीं. ना ले ये मसालें- हल्दी, हींग, सरसो का तेल, मेथी दाना, गर्म मसाला, धनिया पाउडर नवरात्रि‍ व्रत में इस्तेमाल नहीं होता. ऐसा माना जाता है कि इससे हीट बहुत ज्यादा होती है बॉडी में. सब्जियां- नवरात्रि‍ में लोग वेजिटेरियन डायट अधिक लेते हैं. इसमें आप शकरकंदी, आलू, अरबी, कचालू, नींबू, रॉ पम्पकिंस, हरी मिर्च, पालक, तोरी, घिया, खीरा, गाजर भी ले सकते हैं. दूध- मिल्क और मिल्क के बने प्रोडक्ट जैसे दही, लस्सी, बटरमिल्क, पनीर, चीज, व्हाइट बटर, घी, मलाई और दूध से बने खोए का भी खा सकते हैं. कुकिंग ऑयल- रिफाइंड ऑयल, सीड्स ऑयल के बजाय देसी घी और पीनट ऑयल में खाना पकाना चाहिए. अन्य ऑप्शन- मखाने, कोकोनट और कोकोनट ऑयल, इमली की चटनी, पीनट्स और तरबूज के बीज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इन चीजों को करें नजरअंदाज- खाने की सभी चीजें बिना प्याज और बिना लहसुन के बनाएं. फलियों, दालें, चावल, आटा, कॉर्नफ्लोर, हर तरह के आटे, होल व्हीट, रवा, मैदा का इस्तेमाल ना करें. नॉन वेजिटेरियन फूड, अंडा, एल्कोहल, स्मोकिंग बिल्कुल ना लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget