एक्सप्लोरर

भारत की इन खूबसूरत जगहों पर मनाएं नए साल का जश्न, वह भी कम खर्च में

भारत में ऐसी कई खूबसूरत और सस्ती जगहें हैं, जहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर नए साल के जश्न को यादगार बना सकते हैं. आइए जानते हैं यहां ...

नया साल आने वाला है और अगर आप इस मौके पर अपने दोस्तों या परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो बिल्कुल सही दिशा में सोच रहे हैं. नए साल की शाम किसी अच्छे टूरिस्ट प्लेस पर जाकर रात गुजारना कितना रोमांचक होगा.भारत में ऐसी कई खूबसूरत और किफायती जगहें हैं जहां आप नए साल के जश्न को यादगार बना सकते हैं. चाहे आप पहाड़ों की चोटियों पर जाना चाहते हों या समुद्र तट पर, हर जगह मजेदार एक्टिविटीज और मनोरंजन के विकल्प मिल जाएंगे. आइए जानते हैं न्यू ईयर की छुट्टियों पर कहां जा सकते हैं. वह भी कम खर्च में...

गोवा
अगर आप नए साल की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते हैं तो गोवा जाना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. गोवा में आप खूबसूरत समुद्र तट, लहराते पेड़ों वाले हरे-भरे बीच और ऐतिहासिक चर्चों से लेकर भव्य किलों तक, सब कुछ एक साथ देख सकते हैं. 31 दिसंबर की रात को यहां कई क्लबों और पब्स में धूमधाम से नए साल का स्वागत किया जाता है. डीजे और डांस के साथ रंगीन आतिशबाजी देखना भी बेहद मजेदार होता है. गोवा का स्थानीय खाना और संगीत भी आनंद देने वाला है.इसलिए नए साल को यादगार बनाने के लिए गोवा जाना एक शानदार विकल्प है. 

मनाली और शिमला
हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मनाली और शिमला नए साल पर छुट्टियां बिताने के लिए बेहद प्रसिद्ध हैं. यहां आप बर्फ और हरे-भरे घाटियों के बीच बेहतरीन समय बिता सकते हैं. दिसंबर-जनवरी के महीनों में यहां ठंड अधिक होती है और कहीं-कहीं बर्फबारी भी होती रहती है.आप शिमला शहर में घूम सकते हैं जो कि ब्रिटिश दौर के वास्तुकला को दर्शाता है. वहीं मनाली में स्कीइंग और ट्रेकिंग का आनंद उठाया जा सकता है. 31 दिसंबर की रात और नए साल का जश्न यहां की ठंड में और भी यादगार हो जाता है. 

उदयपुर 
उदयपुर को 'लेक सिटी' के नाम से भी जाना जाता है. यहां के ऐतिहासिक किले और महल देखने लायक हैं.31 दिसंबर को यहां पर एक बड़ा मेला लगता है और पूरे शहर में नए साल को लेकर उत्साह देखा जा सकता है. आप यहां के संग्रहालयों, विरासत स्थलों और बाजारों की सैर कर सकते हैं. रात को किले की दीवारों पर लाइट एंड साउंड शो भी देख सकते हैं . पर्यटक यहां 31 दिसंबर को सड़कों पर नाचते-गाते नए साल का स्वागत करते हैं. 

ये भी पढ़ें : ब्रेस्ट फीडिंग करवाने वाली मां को कौन सी सप्लीमेंट विटामिन्स लेने होते हैं जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Karwa Chauth Makeup: चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स पति को बना लेंगे दीवाना
चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स पति को बना लेंगे दीवाना
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह

Embed widget