एक्सप्लोरर

क्या वज़न कम करने के दौरान खाया जा सकता है आम? न्यूट्रिशनिस्ट ने दिया ये जवाब

पोषण विशेषज्ञ (न्यूट्रिशनिस्ट) पूजा मखीजा ने बताया- वज़न कम करने के दौरान भी आम को खाया जा सकता है. यह फेल स्वास्थ के लिए बेहद लाभकारी होता है, लेकिन याद रहे वज़न कम करने के दौरान आप मैंगो शेक या आमरस नहीं पी सकते हैं.

क्या आप आम खाने के शौकीन हैं, लेकिन इस बात से डरते हैं कि कहीं इस स्वादिष्ट फल का सेवन करने से आपका मोटापा न बढ़ जाए तो यह लेख आपके लिए ही है. दरअसल, गर्मियों के मौसम में आम की खुशबू हम सभी को मनमोह लेती है, लेकिन कई लोग अक्सर यह पूछते हैं कि क्या वे वज़न कम करने के दौरान इस फल का आनंद ले सकते हैं या नहीं? आमतौर पर आम में मौजूद चीनी की मात्रा को देखते हुए यह प्रश्न अधिकतर पूछा जाता है.

न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने दिया जवाब

न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने बताया कि वज़न कम करने के दौरान भी आम खाया जा सकता है. उन्होंने बताया कि यह फल स्वास्थ के लिए बेहद लाभकारी होता है. इसमें विटामिन A, विटामिन C, फाइबर, आयरन, कॉपर और पोटैशियम जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसलिए सीमित मात्रा में आप इस फल का सेवन कर सकते हैं.

पूजा मखीजा ने आगे बताया कि आप वज़न कम करने के दौरान आम को अपनी डाइट में भी शामिल कर सकते हैं. लेकिन याद रहे वज़न कम करने के दौरान आप मैंगो शेक या आमरस नहीं पी सकते हैं. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि भले ही आम में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन फिर भी आपको एक दिन में सिर्फ एक आम ही खाना चाहिए.

कई लोग अक्सर खाना खाने के बाद आम खाते हैं, लेकिन यह तरीका सही नहीं है इससे आपका वज़न बढ़ सकता है. इससे अच्छा होगा कि आप सुबह या शाम के नाश्ते में इस स्वादिष्ट फल का आनंद लें.

रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है आम

आम खाने से शरीर को प्रचुर मात्रा में चीनी मिलती है. इससे आपका एनर्जी लेवल भी बढ़ता है. सुबह नाश्ते में आम खाने से आप दिनभर एनर्जेटिक रह सकते हैं.

यह विटामिन C का भंडार है, जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है. इसके साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है.

आम के सेवन से पाचन तंत्र भी ठीक होता है. साथ ही इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल भी मैनेज हो जाता है.

आम के कुछ अन्य लाभ

1. आंखें और त्वचा: आम में जीक्सैन्थिन और कैरोटीन जैसे यौगिक भी पाए जाते हैं, जोआंखों और त्वचा को मुक्त कणों और बुढ़ापे से होने वाले नुकसान से बचाते हैं.

2. मस्तिष्क: आम में मौजूद विटामिन- B लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करते हैं, जो मस्तिष्क समारोह और वसा जलने में सुधार करने में मदद करते हैं.

3. लीवर: आम में मौजूद फेनोलिक कंपाउंड लीवर की क्षति, सूजन और मोटापे सहित पुरानी स्थितियों को रोकने में मदद करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
केवल 6 महीने में कैंसर को कैसे दें मात? आज से ही फॉलो करें ये टिप्स
किचन की स्लैब पर जमी चिकनाई को ऐसे करें दूर, बड़े काम आएगा यह तरीका
किचन की स्लैब पर जमी चिकनाई को ऐसे करें दूर, बड़े काम आएगा यह तरीका
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget