एक्सप्लोरर

क्या कोरोना वायरस का खत्म होगा नामोनिशान? ब्रिटेन के प्रमुख वैज्ञानिक का चौंकानेवाला बयान

दुनिया के सामने कोरोना वायरस महामारी के खात्मे की गंभीर चुनौती है.लेकिन ब्रिटेन के एक वैज्ञानिक का कहना है कि ये हमारे साथ रहेगा.

एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना वायरस को मिटाने की कोशिश में लगी हुई है वहीं अब ये कहा जा रहा है कि वायरस किसी न किसी शक्ल में हमारे साथ रहेगा. सनसनीखेज दावा ब्रिटेन सरकार के साइंटिफिक एडवाइजरी ग्रुप फॉर इमरजेंसीज (SAGE) के एक सदस्य ने किया है.

कोरोना वायरस का नामोनिशान कभी खत्म होगा?

सर मार्क वालपोर्ट ने बताया कि लोगों को टीकाकरण की अंतराल से जरूरत बनी रहेगी. गौरतलब है कि उनका बयान विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) प्रमुख के बाद आया है. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने उम्मीद जताई थी कि महामारी दो साल के अंदर खत्म हो जाएगी. उन्होंने स्पैनिश फ्लू का उदाहरण देते हुए बताया था कि उस पर काबू पाने में दो साल लग गए थे. सर मार्क ने कहा कि घनी आबादी और यात्रा का मतलब वायरस का आसानी से फैलाव है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में दुनिया की आबादी 1918 की तुलना में बहुत बड़ी है.

महामारी को रोक पाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीकाकरण की जरूरत होगी." साथ ही उन्होंने चेताया कि कोरोना वायरस की बीमारी चेचक की तरह नहीं है जिसका खात्मा टीकाकरण से किया जा सके. उन्होंने कहा, "ये वायरस हमारे साथ किसी न किसी शक्ल में हमेशा के लिए मौजूद रहनेवाला है. इसके लिए बराबर टीकाकरण की जरूरत होगी." आपको बता दें कि 1918 में स्पैनिश फ्लू ने करीब 50 मिलियन लोगों की जान ले ली थी. सर मार्क ने सावधान किया कि कोरोना वायरस बेकाबू भी हो सकता है.

ब्रिटेन के वैज्ञानिक का सनसनीखेज खुलासा

हाल के दिनों में यूरोप के कुछ देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है. कुछ मुल्कों में तो महामारी पर काबू पाने के बाद भी कोरोना वायरस सिर उठा रहा है. इसलिए सामान्य लॉकडाउन के बजाए लक्ष्य निर्धारित उपाय अपनाए जाने चाहिए. उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि ब्रिटेन में हर पांच में से एक शख्स संक्रमित हो चुका है. इसलिए 80 फीसद आबादी की कोरोना वायरस की चपेट में आने की आशंका है." उन्होंने यूरोप और दुनिया के अन्य मुल्कों में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई.

कोरोना की रोकथाम के लिए लॉकडाउन का प्रभाव, सर्वे में 28.2 लोगों ने की PTSD की शिकायत

कोरोना वैक्सीन के लिए बांग्लादेश ने भारत के साथ किया समझौता, सीरम में निवेश करेगी बेक्सिमो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
How To Fix Mushy Rice: क्या कुकर में गीले हो गए हैं चावल? 5 मिनट में ऐसे बनाएं खिले-खिले
क्या कुकर में गीले हो गए हैं चावल? 5 मिनट में ऐसे बनाएं खिले-खिले
How To Store Potatoes: आलू में निकलने लगे हैं अंकुर? महीनों तक ताजा रखने के आसान हैक्स
आलू में निकलने लगे हैं अंकुर? महीनों तक ताजा रखने के आसान हैक्स
Yellow Collar Stain Remova: पीला हो गया सफेद शर्ट का कॉलर, धोने से पहले करें ये काम
पीला हो गया सफेद शर्ट का कॉलर, धोने से पहले करें ये काम

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget