एक्सप्लोरर

कोरोना की रोकथाम के लिए लॉकडाउन का प्रभाव, सर्वे में 28.2 लोगों ने की PTSD की शिकायत

कोरोना के चलते लगाए गए लॉकडाउन ने लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया है.सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि 28.2 फीसद लोगों को PTSD से जूझना पड़ा.

राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन ने लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित किया है. पोस्ट ट्रौमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) की मुसीबत ने लोगों की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है. मानसिक रूप से परेशानी का खुलासा एक सर्वे में किया गया है.

कोविड-19 महामारी को काबू में करने के लिए लगाए लॉकडाउन का असर नजर आने लगा है. विशेषज्ञों का कहना है कि लॉकडाउन से लोग मनोवैज्ञानिक तौर पर बहुत बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. सर्वे को सफदरजंग अस्पताल, वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज की तरफ से किया गया था. इस दौरान अप्रैल में लॉकडाउन के चार सप्ताह पूरे हो चुके थे. PTSD एक मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या है जो किसी ऐसी भयानक घटना से पैदा होती है जिसे व्यक्ति ने खुद अनुभव किया होता है. डिसऑर्डर के लक्षणों में फ्लैशबैक, सपने आना, बेचैनी शामिल होता है.

28.2 फीसद लोगों को जूझना पड़ा PTSD से

शोध करनेवाली टीम की प्रमुख अनिता खोखर ने बताया कि सर्वे में शामिल 28.2 फीसद लोगों को लॉकडाउन के असर से जूझना पड़ा. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए. उनका पारिवारिक दोस्तों, पड़ोसियों और परिचितों से मिलना-जुलना सीमित हो गया. साक्षात मुलाकात पर भी लॉकडाउन का असर पड़ा. इसके अलावा महामारी के खौफ से भविष्य के प्रति लोगों के मन में अनिश्चितता है. ऐसी परिस्थिति में लोगों का मनोवैज्ञानिक तौर पर प्रभावित होना स्वाभाविक है.

सर्वे में शामिल लोगों को तनाव का स्तर बताने के लिए कहा गया था. हर स्तर के 22 लक्षण दिए गए थे. सर्वे में 28.2 फीसद लोगों ने माना कि उन्हें PTSD का करना पड़ा. 55.6 फीसद लोगों ने नींद में बाधा की शिकायत की. जब उनसे पूछा गया कि चार सप्ताह के लॉकडाउन में रहते चिड़चिड़ापन और गुस्से का कितना ज्यादा अनुभव किया? सवाल के जवाब में 40.2 फीसद लोगों ने 'थोड़ा' बताया जबकि 9.4 फीसद ने 'बहुत ज्यादा' कहा. 37. 6 फीसद लोगों ने माना कि लॉकडाउन के विचार से खुद को नजरअंदाज करने में सफलता पाई.

लॉकडाउन के असर पर सर्वे में खुलासा

शोधकर्ताओं ने बताया कि वास्तविक PTSD की समस्या और ज्यादा हो सकती है. लॉकडाउन को आगे बढ़ा देने से लोग सामान्य जीवन के प्रति लौटने को लेकर निश्चित नहीं थे. शोधकर्ताओं का ये भी कहना है कि सर्वे में समाज के सभी वर्गों को शामिल नहीं किया गया है. उन्होंने इसका कारण लॉकडाउन के दौरान अन्य विकल्पों का न होना बताया. सर्वे में सुझाव दिया गया है कि स्वास्थ्य से जुड़े लोग और अधिकारियों, मनोचिकित्सकों, मनोवैज्ञानिकों, डॉक्टरों, नर्स को लॉकडाउन से पैदा हुई समस्या के बारे में बताया जाना चाहिए. जिससे PTSD की बढ़ती समस्या का इलाज सही तरीके से किया जा सके.

वजन कम करने के लिए वर्क आउट के बाद क्यों लगती है भूख, जानिए, कैसे मेंटेन करें पौष्टिक डाइट

कोरोना वैक्सीन के लिए बांग्लादेश ने भारत के साथ किया समझौता, सीरम में निवेश करेगी बेक्सिमो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रैवल कर रहे हैं? स्किन केयर के लिए अपने बैग में जरूर रखें ये सामान
ट्रैवल कर रहे हैं? स्किन केयर के लिए अपने बैग में जरूर रखें ये सामान
Homemade Candles: घर में कैसे बनाएं फैंसी मोमबत्ती? दीवाली पर जगमगाएगा घर
घर में कैसे बनाएं फैंसी मोमबत्ती? दीवाली पर जगमगाएगा घर
गरबा के लिए ट्राय करें ये ड्रेस कॉम्बिनेशन, सबसे अलग दिखेगा आपका लुक
गरबा के लिए ट्राय करें ये ड्रेस कॉम्बिनेशन, सबसे अलग दिखेगा आपका लुक
Dry Clothes Indoors: कपड़े सुखाने के लिए जगह नहीं है? इन हैक्स से फ्लैट में ही हो जाएगा काम
कपड़े सुखाने के लिए जगह नहीं है? इन हैक्स से फ्लैट में ही हो जाएगा काम

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget