एक्सप्लोरर

प्यार में पागल प्रेमिका से तंग आकर प्रेमी ने बुला ली पुलिस, लगवा दिया भारी जुर्माना

मिशेल और रेयान ने साल 2020 की मई में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था. लेकिन फरवरी 2022 में उनके बीच हुई एक तीखी बहस के बाद रिलेशनशिप में दरार आ गई.

प्यार में अक्सर इंसान कुछ ऐसा कर बैठता है, जिससे रिश्ता सुधरने के बजाय और बिगड़ता चला जाता है. जिनसे हम मोहब्बत करते हैं उनसे जुदा होना हमें अक्सर खौफजदा कर देता है. रिलेशनशिप के टूटने की स्थिति में या टूट जाने के बाद लोग अक्सर ये कोशिश किया करते हैं कि सबकुछ पहले जैसा ठीक हो जाए, लेकिन कई बार ऐसा संभव नहीं होता. अब मिशेल फेल्टन को ही देख लीजिए. मिशेल ने ब्रेकअप के बाद अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड को एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं, बल्कि 1000 से ज्यादा टेक्स्ट मैसेजेस भेजे. मिशेल फेल्टन ने अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड रयान हार्ले को एक दिन में 150 बार कॉल और मैसेज किया और अपने साथ वापस आने की रिक्वेस्ट की.

स्पेकसेवर्स के असिस्टेंट के तौर पर काम करने वाली मिशेल ने रेयान से कहा, 'तुम मुझसे बात क्यों नहीं कर रहे? मैं तुमसे प्यार करती हूं. क्या हम आज रात मिल रहे हैं? क्या हम आज बाहर जा रहे हैं?'. जब रयान ने उसके मैसेज और कॉल का जवाब नहीं दिया तो मिशेल ने उसपर ड्राइविंग टेस्ट में धोखा देने का आरोप लगा डाला. मसला यही तक नहीं थमा. प्यार में दिवानी मिशेल ने रेयान के घर के दरवाजे के बाहर गिफ्ट छोड़ना शुरू कर दिया. मिशेल की ये बात रेयान को बिल्कुल रास नहीं आई. लिहाजा उसने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया.   

ऐसे आई रिलेशनशिप में दरार

रेयान ने मिशेल पर 21 महीने तक चले रिलेशनशिप के दौरान उसे कंट्रोल करने का आरोप लगाया. रेयान ने पुलिस को बताया, 'मैं चाहता हूं कि ये सब खत्म हो जाए और ये सब अब थम जाए. मुझे बस ये रिलेशनशिप खत्म करने का मन कर रहा है.' मिशेल और रेयान ने साल 2020 की मई में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था. लेकिन फरवरी 2022 में उनके बीच हुई एक तीखी बहस के बाद रिलेशनशिप में दरार आ गई. इस बहस के दौरान रेयान ने मिशेल की उंगली तोड़ दी, जबकि मिशेल ने अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड की कमर पर लात मारी.

बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि रेयान ने पांच दिनों तक मिशेल की देखभाल की, क्योंकि वो हॉस्पिटल जाने के लिए तैयार नहीं थी. बाद में रेयान ने मिशेल से कहा कि अब उसका उससे कोई लेना-देना नहीं है. अभियोजक पक्ष ने बताया कि रेयान ने मिशेल को इन्फॉर्म किया था कि वो उससे रिलेशनशिप तोड़ना चाहता है. क्योंकि रिश्ता पूरी तरह से टॉक्सिक हो चुका था. हालांकि मिशेल ब्रेकअप नहीं करना चाहती थी. यही वजह रही, जिसने मिशेल को रेयान को बार-बार मैसेज करने पर मजबूर किया.  

मिशेल ने किए सैकड़ों मैसेज और कॉल्स 

मिशेल ने 15 से 26 फरवरी के दौरान अपने एक्स-ब्वॉयफ्रेंड को सैकड़ों मैसेजेस और कॉल्स किए, जिनका उसे कोई जवाब नहीं मिला. 27 फरवरी को मिशेल हॉस्पिटल गई, क्योंकि उसे लगा कि उसे हेल्प की जरूरत है. उसकी जनरल एनेस्थीसिया के तहत सर्जरी की गई. अभियोजक ने कहा कि रेयान का कहना था कि इस बिहेवियर से उसको बहुत परेशानी हो रही थी. वो मिशेल के साथ किसी तरह का कोई कॉन्टैक्ट नहीं रखना चाहता था और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहता था. हालांकि मिशेल के मैसेजेस और कॉल्स ने उसे बहुत परेशान किया.

वारिंगटन मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने मिशेल को 18 महीनों तक रेयान से कोई संपर्क नहीं साधने को कहा है. इसके अलावा, उसे 18 महीने के सामुदायिक आदेश की सजा भी सुनाई है. इस सजा के तहत वो 30 दिनों की पुनर्वास गतिविधि में हिस्सा लेगी, ताकि रेयान के साथ ब्रेकअप के दर्द से उभर सके और आगे बढ़ सके. मिशेल पर 5000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है और 39,600 रुपये का विक्टिम सरचार्ज देने का भी आदेश दिया गया है.

ये भी पढ़ें: कैसा महसूस होता है जब मौत नजदीक आती है? डॉक्टर ने 'डेथ एक्सपीरियंस' से जुड़े खोले कई राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
Copper-T Pregnancy Risks: Copper-T के साथ प्रेग्नेंसी, जानें मां-बच्चे पर कितना असर?
Copper-T के साथ प्रेग्नेंसी, जानें मां-बच्चे पर कितना असर?
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Iron Deficiency Causes : आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget