एक्सप्लोरर

कहीं आपका बच्चा भी तो नहीं है ‘ब्लू व्हेल’ गेम की चपेट में, ऐसे पहचानें!

यूनिसेफ के मुताबिक, ज्यादातर 12 से 19 साल के टीनेजर्स और ब्लू व्हेल गेम की चपेट में आ रहे हैं. ऐसे में पेरेंट्स को सतर्क रहने की जरूर है.

नई दिल्ली: ब्लू व्हेल गेम की चर्चा हर ओर है. बच्चे और युवा ब्लू व्हेल गेम की चपेट में आकर सुसाइड कर रहे हैं. ये गेम हर किसी के लिए एक चिंता का वि‍षय बना हुआ है. यहां तक की इसे बैन भी कर दिया गया है लेकिन फिर भी इस गेम की वजह से होने वाले सुसाइड नहीं रूक रहे.

यूनिसेफ के मुताबिक, ज्यादातर 12 से 19 साल के टीनेजर्स और ब्लू व्हेल गेम की चपेट में आ रहे हैं. ऐसे में पेरेंट्स को सतर्क रहने की जरूर है. यूनिसेफ ने पेरेंट्स के लिए कुछ ऐसे टिप्स बताएं हैं जिससे पेरेंट्स आसानी से पहचान सकेंगे अगर उनका बच्चा भी ब्लू व्हेल गेम के चंगुल में फंस चुका है. चलिए जानते हैं कि कैसे आप पहचानेंगे कि आपका बच्चा ब्लू व्हेल गेम का शिकार है या नहीं?

  • बच्चा अपने आप में ही खोया रहता हो.
  • बच्चा घर में किसी से भी बातचीत न कर रहा हो.
  • बच्चे ने घर से भाग जाने की बात की हो या आत्महत्या की बात की हो.
  • बच्चे के खाने या सोने के रूटीन में अचानक बदलाव आना.
  • ये उन बच्चों में देखे जाने वाले आम लक्षण हैं जो ब्लू व्हेल गेम के शिकार हो सकते हैं. अगर आपको अपने बच्चों में ये सब लक्षण दिखाई दिए हो, तो फिर ये चिंता का विषय है.

ऐसे में क्या करें पेरेंट्स-

  • पेरेंट्स ये सुनिश्चित करें कि आपके बच्चे उन्हीं ऑनलाइन साइट्स का इस्तेमाल करें जो अनैतिक व्यवहार या हिंसा को बढ़ावा नहीं देते हैं.
  • हमेशा ये ध्यान रखें कि बच्चे इंटरनेट आपके घर में लगे कंप्यूटर पर ही चलाये.
  • अपने बच्चों के दोस्त बनिए इससे उनको आपसे खुलकर अपनी प्रॉब्लम्स बताने में मदद मिलेगी.
  • अपने बच्चों के मोबाइल फोन, टैबलेट या कंप्यूटर पर पेरेंटल कंट्रोल का इस्तेमाल कीजिये. उनकी ऑनलाइन एक्टिविटीज पर नजर रखिये लेकिन उनके सामने उनका फोन मत चैक कीजिये क्योंकि इससे उन्हें लगेगा कि आप उन पर भरोसा नहीं करते.
  • अपने बच्चे के लिए एक आदर्श मॉडल बनिए और हर तरह ऑनलाइन एक्टिविटीज के बारे में जागरूक रहिए.
  • दूसरे पेरेंट्स से बात कीजिये. उनसे अपनी प्रॉब्लम्स शेयर कीजिये और अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए बेस्ट तरीकों पर चर्चा कीजिये.
  • अपने आप को इंटरनेट के नए तरीकों से वाकिफ रखिये और आसपास हुई सब घटनाओं से परिचित रहिये.
  • अपने बच्चे के व्यवहार को बारिकी से ऑब्सर्व कीजिये. अगर उनके बिहेवियर में असामान्य परिवर्तन जैसे पढ़ाई में रुचि न होना, किसी से बात न करना, हर समय उनका मूड खराब रहना या उनके मार्क्स अच्छे ना आना. इस तरह के बदलावों को ध्यान में रखें और उनकी ऑनलाइन एक्टिविटीज पर नजर रखें, उनके स्कूल के अधिकारियों से बात करें या एक बच्चे के मनोवैज्ञानिक से बात करें.
  • अगर आपको पता चला कि आपका बच्चा पहले से ही ब्लू व्हेल गेम खेल रहा है तो तुरंत उन्हें किसी भी इंटरनेट डिवाइस का इस्तेमाल करने से रोक दें.
  • इसी के साथ लोकल पुलिस में इस चीज को इन्फॉर्म कीजिये और उनसे कुछ सुरक्षित सलाह लीजिए.

नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Hirni Birni Dance: दो नटिनी की कहानी है बिहार का यह डांस, गलती से ऑर्केस्टा न समझना
दो नटिनी की कहानी है बिहार का यह डांस, गलती से ऑर्केस्टा न समझना
Tips For Buying Apples: सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक

Embed widget