एक्सप्लोरर

Black Fungus: क्या डिस्टिल्ड वाटर के इस्तेमाल से रोकी जा सकती बीमारी? जानें

Black Fungus: विशेषज्ञों का कहना है कि इस बीमारी को रोकने के लिए अस्पतालों में ऑक्सीजन देते वक्त डिस्टिल्ड वाटर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए और साफ-सफाई पर खास ध्यान रखा जाना चाहिए.

डायबिटीज के मरीजों को 'ब्लैक फंगस' संक्रमण होने का ज्यादा खतरा है. बीमारी ब्लड शुगर लेवल में बढ़ोतरी, कोविड-19 के इलाज में दिए गए इंजेक्शन और दवाइयों के साइड-इफेक्ट्स के कारण भी हो सकती है. डॉक्टरों का कहना है कि अगर तत्काल उसका इलाज नहीं किया गया, तो उसके नतीजे में दोनों आंखों की रोशनी जा सकती है और अंत में मौत भी हो सकती है.

आंध्र मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल पीवी सुधाकर कहते हैं, "कोविड-19 के मरीजों के इलाज में स्टेरॉयड का अंधाधुंध इस्तेमाल से ब्लैक फंगस के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. इसे सर्जरी कर हटाया जाता है, या दवाइयों से इलाज किया जाता है, असफल होने से आंख की रोशनी जाने का डर रहता है या लंग्स या दिमाग तक संक्रमण के पहुंचने पर जान जोखिम में हो सकती है."

ऑक्सीजन देते वक्त डिस्टिल्ड वाटर पर जोर

विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के दौरान अगर कॉर्ट‍िकोस्टेरॉइड्स या अन्य दवाइयों का इस्तेमाल ब्लड शुगर लेवल ज्यादा बढ़ा देता है, तो उसके कारण ब्लैक फंगस बीमारी की संभावन विशेषकर शुगर के मरीजों में बढ़ जाती है. बीमारी को रोकने के लिए अस्पतालों में ऑक्सीजन देते वक्त डिस्टिल्ड वाटर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए. आपको बता दें कि जब आप पानी में से खनिज और रसायन निकाल देते हैं, तब आप डिस्टिल्ड वॉटर बनाते हैं. ऑक्सीजन को हाइड्रेट करने के लिए सिर्फ डिस्टिल्ड वाटर का इस्तेमाल होना चाहिए, कभी-कभी नल का पानी या अन्य दूसरा उपलब्ध पानी इस्तेमाल कर लिया जाता है. ऐसा या तो अज्ञानता या लापरवाही के कारण हो रहा है. कंटेनर्स शायद की कभी साफ किए जाते हैं, जिससे पाइप आपूर्ति प्रणाली में बैक्टीरिया और वायरस का जमाव हो जाता है. 

क्या हैं बीमारी के दुर्लभ मगर गंभीर लक्षण?

ब्लैक फंगस को म्यूकोरमाइकोसिस भी कहा जाता है. कोरोना मरीजों और ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ कोरोना रिकवर मरीजों में इन दिनों ब्लैक फंगस संक्रमण का दुर्लभ मगर गंभीर मामला देखा जा रहा है. आंख और नाक के नीचे लाल रंग पड़ना और दर्द होना, बुखार आना, खांसी होना, सिर दर्द होना, सांस लेने में दिक्कत, खून की उल्टी, मानसिक स्वास्थ्य पर असर, देखने में दिक्कत, दांतों में भी दर्द, छाती में दर्द इत्यादि इस बीमारी के लक्षण हैं. 

कोरोना काल में बढ़ी Vitamin-C की बिक्री, लेकिन इसके ज्यादा इस्तेमाल से होते हैं यह नुकसाान

Post Covid-19: विशेषज्ञों की सलाह, ठीक होने के बाद कुछ समय के लिए पालतू जानवरों से बनाएं दूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Xप्लेन: खराब कोलेस्ट्रॉल का इलाज अब सिर्फ एक इंजेक्शन? Verve 102 का कमाल
Moringa Mutton Curry: घर पर कैसे बनाएं मोरिंगा-मटन की सब्जी? दोगुना आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं मोरिंगा-मटन की सब्जी? दोगुना आएगा स्वाद
Viruses Reactivated After Covid: कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
कोविड के बाद सुप्त वायरस सक्रिय, भविष्य का फ्लू फेफड़ों के लिए घातक
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच

वीडियोज

Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget