एक्सप्लोरर

रोज-रोज खाते हैं दाल तो हो सकता है नुकसान, जानिए कब खानी चाहिए कौन सी दाल?

अगर आप रोज-रोज दाल खाते हैं तो इससे कई नुकसान हो सकते हैं. एक्‍सपर्ट्स के अनुसार दाल गैस या पेट फूलने का कारण खुद नहीं बनती, बल्क‍ि इसे पकाने और खाने का तरीका भी सबसे ज्‍यादा जिम्मेदार होता है.

भारतीय घरों की थाली दाल के ब‍िना अधूरी मानी जाती है. भारत के लगभग हर घर में एक वक्‍त दाल जरूर बनती है. स्‍वाद और सेहत का यह कॉम्बिनेशन सिर्फ पेट नहीं भरता बल्कि शरीर को प्रोटीन, फाइबर और जरूरी मिनरल्स भी देता है. लेकिन क्‍या आप जानते हैं क‍ि दाल गलत समय पर या रोज-रोज खाते हैं तो इससे कई नुकसान हो सकते हैं. एक्‍सपर्ट्स के अनुसार दाल गैस या पेट फूलने का कारण खुद नहीं बनती, बल्क‍ि इसे पकाने और खाने का तरीका भी जिम्मेदार होता है. दालों में प्राकृतिक रूप से फाइबर और रेजिस्टेंस स्टार्च की मात्रा ज्‍यादा होती है. इनका ज्‍यादा सेवन पेट फूलने, गैस या अपच का कारण बन सकता है. अलग-अलग दालों को सही समय पर और सही तरीके से खाया जाए तो यह शरीर को एनर्जी देने के साथ बीमारियों से बचाने का भी काम करती है.

कौन सी दाल कब खानी चाह‍िए?

उड़द दाल

उड़द की दाल प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होती है, लेकिन पचने में भारी होती है. इसलिए इसे अदरक या हींग डालकर ही पकाना चाहिए. वहीं इस दाल का डोसा या इडली बनाकर खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. हालांकि बुजुर्गों और पाचन की समस्या वाले लोगों को इससे परहेज करना चाहिए.

चना दाल

चना दाल फाइबर से भरपूर और शुगर के मरीजों के लिए अच्छी मानी जाती है. इसे पकाने से पहले अच्छी तरह भिगोना जरूरी होता है, वरना यह पेट फूलने की समस्‍या और गैस का कारण बन सकती है. इस दाल को लंच में खाना सबसे अच्छा माना जाता है.

मसूर दाल

लाल मसूर दाल हल्की जरूर होती है, लेकिन इसे ज्यादा गैस बनने की समस्या रहती है. आयरन की कमी से जूझ रही महिलाओं के लिए यह दाल बेहतर ऑप्शन मानी जाती है. इसे लंच या डिनर दोनों वक्त खाया जा सकता है, लेकिन किडनी स्टोन के मरीजों को इसे खाने से परहेज करना चाहिए.

अरहर की दाल

अरहर यानी तुअर दाल प्रोटीन और कार्ब्स का अच्छा कॉम्बिनेशन मानी जाती है. इसे पकाने से पहले भिगोना और हल्दी-हींग के साथ बनाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार अरहर की दाल खाने का सबसे अच्छा समय लंच होता है. अरहर की दाल को कच्चा या अधपका खाने से यह ज्यादा नुकसानदायक हो सकती है.

हरी साबुत मूंग दाल

हरी साबुत मूंग दाल हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है. मूंग दाल को भिगोकर इसे अंकुरित होने के बाद खान से यह आसानी से पचने वाली दाल बन जाती है. यह बुजुर्गों, डायबिटीज के मरीज और वजन घटाने वाले लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. लेकिन अगर आपको आईबीएस की समस्या है तो इसका सेवन नहीं करना ज्यादा फायदेमंद रहता है.

ये भी पढ़ें-High Heels Side Effects: हर दिन पहनती हैं हाई हील्स, जानिए इससे सेहत को कैसे होता है नुकसान

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Emoji Day: ऐसे करें Emoji का सही इस्तेमाल, जानें आपकी पर्सनालिटी के बारे में ये क्या बताते हैं?
ऐसे करें Emoji का सही इस्तेमाल, जानें आपकी पर्सनालिटी के बारे में ये क्या बताते हैं?
Fitness States Report: फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
फिटनेस में बिहार-झारखंड ने मारी बाजी! जानें दूसरे किन राज्यों के लोग माने गए सबसे ज्यादा फिट?
Interrupted Urination: रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
रुक-रुककर हो रहा है पेशाब? कहीं इस चीज का खतरा तो नहीं
Tandoori Roti in a Pressure Cooker: बिना तंदूर घर पर कुकर में भी बना सकते हैं तंदूरी रोटी, जान लीजिए आसान तरीका
बिना तंदूर घर पर कुकर में भी बना सकते हैं तंदूरी रोटी, जान लीजिए आसान तरीका

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget