एक्सप्लोरर

Mehndi Design: करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने जाने का समय नहीं है तो सिर्फ 5 मिनट में इस तरह घर में लगाएं मेहंदी, जानिए गुड़ से मेहंदी कैसे बनाते हैं

Mehndi Design: करवाचौथ पर बाहर जाकर मेहंदी लगवाने का समय नहीं है तो आप घर में गुड़ से बनी मेहंदी लगा सकते हैं. ये मेहंदी बहुत गहरी रचती है. ये पूरी तरह नेचुरल और सिर्फ 5 मिनट में रंग देती है.

Jaggery Mehndi: करवाचौथ पर महिलाएं हाथ पैरों पर मेहंदी लगवाती हैं. मेहंदी सुहागिन महिलाओं के सोलह श्रृंगार में शामिल है. इस त्योहार पर मेहंदी लगवाने का विशेष चलन है. मेहंदी न सिर्फ एक महिला की खूबसूरती बढ़ाती है बल्कि इसे शुभ भी माना जाता है. हालांकि कई बार मेहंदी लगवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है. ऐसे में कुछ लोगों के पास इतना समय नहीं होता कि मेहंदी लगवाने के लिए इंतजार करें.

करवा चौथ पर आप चाहें तो सिर्फ 5 मिनट में खूबसूरत मेहंदी लगा सकती हैं. आप घर पर गुड़ से ऐसी मेहंदी तैयार कर सकती हैं जिसे न सुखाने की जरूरत होगी और न लगाकर रखने का झंझट होगा. आप इसे सिर्फ 5 मिनट के लिए हथेलियों पर लगाएं और मेहंदी का सुर्ख लाल रंग चढ़ जाएगा. इस मेहंदी को वो महिलाएं भी लगा सकती हैं जो हाथों में मेहंदी का रंग न चढ़ने पर निराश होती है. इसका रंग सभी के हाथों पर खूब गहरा रचता है.

खास बात ये है कि ये मेहंदी एकदम नेचुरल है. इससे हाथों पर किसी तरह का कोई साइडइफेक्ट नहीं होगा. गुड़ से बनी इस मेहंदी को सिर्फ 5 मिनट लगाना होगा. इसके सामने हरी मेहंदी का रंग भी फीका लगता है. गुड़ की मेहंदी को आप आल्ता की तरह भी लगा सकती हैं. इससे कोई भी डिजाइन को आसानी से बनाया जा सकता है. गुड़ से मेहंदी बनाना भी आसान है. 

गुड़ से मेहंदी बनाने के लिए क्या चाहिए

आपको इसके लिए करीब 100 ग्राम गुड़, 2 चम्मच मेहंदी पाउडर, 1 चम्मच रोली या सिंदूर, 30 ग्राम लौंग और 50 ग्राम चीनी चाहिए. आपको इसे बनाने के लिए टिन का डब्बा और एक छोटी कटोरी या दीपक चाहिए.

गुड़ से मेहंदी कैसे बनाएं

1- गुड़ से मेहंदी बनाने के लिए गुड़ को छोटे टुकड़ों में कूटकर इस्तेमाल करें. 
2- अब टिन के डिब्बे में नीचे गुड़ डालें और बीच में थोड़ी जगह करके लौंग और भी चीनी डाल दें.
3- अब इसके ऊपर कटोरी या दीया रख दें. कई बार कटोरी हिल जाकी है और गिर जाती है इसलिए आप कटोरी को गीले आटे से चिपका दें. 
4- अब कटोरी में सूखी रोली या सिंदूर डाल दें. अब डिब्बे को आराम से उठाते हुए गैस पर रख दें. 
5- अब डिब्बे के ऊपर कोई पानी से भरा बर्तन रख दें और चारों तरफ से गीले आटे से चिपका दें ताकि भाप बाहर न निकल पाए. 
6- जब डिब्बा गर्म होगा तो भाप निकलने लगेगी और यही भाप पानी बनकर अंदर रखी कटोरी में इकट्ठा हो जाएगी. आपको डिब्बे को आधा घंटे तक गैस पर रखना है.
7- समय पूरा होने पर गैस बंद कर दें और फिर ऊपर से पानी वाला बर्तन हटा दें. अब कटोरी में जमा लाल पानी में मेहंदी मिला दें. 
8- गुड़ से बनी मेहंदी तैयार है. आप चाहें तो इसे बिना मेहंदी मिलाए भी आल्ता की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं. 
9- इससे हाथ-पैरों पर कोई भी डिजाइन आप आसानी से बना सकते हैं. इसका रंग बहुत गहरा चढ़ता है.
10- गुड़ की मेहंदी को सिर्फ 5-10 मिनट ही लगाकर रखना होता है. इससे आपको एकदम गहरा रंग मिलेगा. इस मेहंदी के कोई साइडइफेक्ट भी नहीं हैं. 

ये भी पढ़ें:

Karwa Chauth 2022 Shopping: करवा चौथ के दिन घर ले आएं ये 4 चीजें, खुशियों से भर जाएगा वैवाहिक जीवन

Karwa Chauth 2022: गर्भवती स्त्रियों के लिए करवा चौथ व्रत के अलग हैं नियम, जानें क्या करें-क्या न करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Why Salt Gets Wet In Monsoon: बरसात में नमक गीला हो जाता है, चीनी क्यों नहीं?
बरसात में नमक गीला हो जाता है, चीनी क्यों नहीं?
How To Cook Fluffy Rice: चावल हमेशा चिपक जाते हैं? इस ट्रिक से हमेशा बनेंगे खिले-खिले
चावल हमेशा चिपक जाते हैं? इस ट्रिक से हमेशा बनेंगे खिले-खिले
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget