एक्सप्लोरर

इन आदतों के कारण जवानी में ही स्किन पर दिखने लगती हैं झुर्रियां, सिर्फ बढ़ती उम्र नहीं है कारण

Wrinkles in Young Age: जवानी में झुर्रियां आने का कारण सिर्फ उम्र नहीं, बल्कि आपकी कुछ रोजमर्रा की गलत आदतें भी हैं. विस्तार से जानिए आखिर वो कौन-कौन सी आदत है.

Wrinkles in Young Age: आईने में खुद को देखकर जब आप मुस्कुराते हैं तो चेहरे पर हल्की-सी चमक आ जाती है. लेकिन क्या आपने हाल ही में ध्यान दिया है कि, आपकी मुस्कान के साथ कुछ रेखाएं भी चेहरे पर उभर रही हैं? हम बात कर रहे हैं झुर्रियों की, जो कभी सिर्फ उम्र बढ़ने का संकेत मानी जाती थीं, लेकिन अब ये जवानी में ही दिखने लगी हैं. 

डॉ. आंचल बताती हैं कि, झुर्रियां केवल उम्र के कारण नहीं आतीं, बल्कि हमारी दिनचर्या और गलत लाइफस्टाइल भी इसके लिए जिम्मेदार होती हैं. आइए जानते हैं वो कौन-सी आदतें हैं जो आपकी स्किन को जवानी में ही बूढ़ा बना देती हैं.

ये भी पढ़े- बारिश के मौसम में बच्चों के त्वचा की सुरक्षा कैसे करें? ट्राई करें ये स्किन केयर टिप्स

नींद की कमी

अगर आप रोज देर रात तक मोबाइल चलाते हैं और 6 घंटे से कम की नींद लेते हैं, तो यह आपकी स्किन की रिपेयरिंग प्रक्रिया को प्रभावित करता है. नींद पूरी न होने पर कोलेजन का निर्माण घटता है, जिससे त्वचा की लचीलापन कम होता है और झुर्रियां जल्दी आने लगती हैं.

सूरज की तेज किरणों से खुद को न बचाना 

धूप में बिना सनस्क्रीन लगाए बाहर निकलना स्किन की सबसे बड़ी दुश्मनी है. UV किरणें त्वचा की अंदरूनी परतों को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे झुर्रियां और पिगमेंटेशन समय से पहले उभरने लगते हैं.

धूम्रपान और शराब का सेवन

सिगरेट और एल्कोहल स्किन की प्राकृतिक नमी को छीन लेते हैं और शरीर में फ्री रेडिकल्स को बढ़ाते हैं. इससे स्किन जल्दी बेजान और ढीली हो जाती है और झुर्रियां समय से पहले दिखने लगती हैं.

गलत खानपान और पानी की कमी

फास्ट फूड, प्रोसेस्ड फूड और मीठे पदार्थ अधिक मात्रा में खाने से त्वचा में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है. वहीं अगर शरीर को पर्याप्त पानी न मिले तो स्किन ड्राय होकर जल्दी बूढ़ी दिखने लगती है.

अत्यधिक तनाव लेना

हमेशा चिंता और स्ट्रेस में रहना आपके चेहरे पर सीधी लकीरें छोड़ सकता है. तनाव से कोर्टिसोल नामक हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जिससे स्किन की उम्र तेजी से बढ़ती है.

कैसे करें बचाव?

  • रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें
  • बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं
  • स्मोकिंग और ड्रिंकिंग से बचें
  • हाइड्रेटेड रहें और हेल्दी डाइट लें
  • मेडिटेशन और योग के जरिए तनाव को नियंत्रित करें

झुर्रियों को केवल उम्र का नतीजा मानकर नजरअंदाज करना आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है. अगर आप जवानी में ही स्किन पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां देख रहे हैं, तो समय रहते अपनी आदतों पर ध्यान दें.

ये भी पढ़ें: बर्फ की तरह ठंडे रहते हैं आपके भी पैर? जानें किस बीमारी के हैं ये लक्षण

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget