एक्सप्लोरर

बारिश के मौसम में बच्चों के त्वचा की सुरक्षा कैसे करें? ट्राई करें ये स्किन केयर टिप्स

Monsoon Skin Care for Kids: मानसून में बच्चों की कोमल त्वचा को संक्रमण और चिपचिपाहट से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान और असरदार स्किनकेयर टिप्स.

Monsoon Skin Care for Kids: मानसून यानी ठंडी हवाएं और ताज़गी से भरा मौसम. लेकिन जहां यह मौसम बड़े-बुज़ुर्गों के लिए राहत लेकर आता है, वहीं बच्चों की कोमल त्वचा के लिए यह कई परेशानियां भी लेकर आता है. उमस, गंदगी और लगातार नमी बच्चों की स्किन को संक्रमित कर सकती है. ऐसे में बच्चों की नाज़ुक त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है.

अगर आप भी चाहते हैं कि, आपका बच्चा इस मानसून में चिपचिपाहट और स्किन प्रॉब्लम्स से दूर रहे और उसकी मुस्कान बनी रहे तो अपनाइए ये आसान और असरदार स्किनकेयर टिप्स.

ये भी पढ़े- बारिश शुरू होते ही घर में आने लगे हैं कीड़े-मकौड़े, जानें इनसे निजात पाने के पांच तरीके

त्वचा को रखें सूखा और साफ

बारिश में नमी के कारण स्किन फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में बच्चे को दिन में कम से कम दो बार हल्के गर्म पानी से नहलाएं और उसके बाद पूरी बॉडी को अच्छे से सूखा लें. खासकर गले, बगल और पैर की उंगलियों के बीच की त्वचा को अच्छी तरह पोंछें, क्योंकि यही जगहें सबसे ज्यादा चिपचिपी होती हैं.

एंटी-बैक्टीरियल साबुन या बॉडीवॉश का इस्तेमाल करें

मानसून में बच्चों की त्वचा को बैक्टीरिया से बचाने के लिए हल्के एंटी-बैक्टीरियल बॉडीवॉश या साबुन का इस्तेमाल करें. यह स्किन की सफाई के साथ-साथ उसे संक्रमण से भी बचाते हैं. ध्यान रखें कि प्रोडक्ट बच्चों की त्वचा के लिए सुरक्षित और केमिकल-फ्री हो.

सही मॉइस्चराइजर लगाएं

बारिश के मौसम में भी त्वचा को मॉइस्चराइज़र की ज़रूरत होती है. हल्का, नॉन-ग्रीसी मॉइस्चराइज़र बच्चे की त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और नमी को लॉक करता है, जिससे स्किन सॉफ्ट और फ्रेश रहती है.

सूती कपड़े पहनाएं

बच्चों को हमेशा हल्के और सूती कपड़े पहनाएं, जो उनकी त्वचा को सांस लेने दें और पसीने को सोख लें. सिंथेटिक कपड़े न पहनाएं क्योंकि ये स्किन को चिपचिपा बना देते हैं और एलर्जी का कारण बन सकते हैं.

कीचड़ और बारिश के पानी से बचाएं

बच्चों को बारिश में खेलने से रोकना मुश्किल है, लेकिन कोशिश करें कि वे गंदे पानी या कीचड़ से दूर रहें. ऐसे पानी में मौजूद बैक्टीरिया से स्किन इंफेक्शन हो सकता है. अगर बच्चा भीग जाए, तो तुरंत कपड़े बदलें और उसे नहलाएं.

मानसून के मजे बच्चों को ज़रूर लेने चाहिए, लेकिन उनकी कोमल त्वचा की देखभाल करना माता-पिता की ज़िम्मेदारी है. इन आसान उपायों को अपनाकर आप अपने बच्चे की त्वचा कोसिर्फ स्वस्थ और सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि उसे मानसून के हर पल का आनंद भी लेने दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बर्फ की तरह ठंडे रहते हैं आपके भी पैर? जानें किस बीमारी के हैं ये लक्षण

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day skin care: 15 अगस्त पर मिनटों में पाएं नेचुरल ग्लो, अपनाएं ये टिप्स
15 अगस्त पर मिनटों में पाएं नेचुरल ग्लो, अपनाएं ये टिप्स
Monsoon Makeup Tips: बारिश के मौसम में भी नहीं खराब होगा मेकअप, ये स्टेप जरूर रखें याद
बारिश के मौसम में भी नहीं खराब होगा मेकअप, ये स्टेप जरूर रखें याद
कील मुहासों से 15 दिन में मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये रूटीन
कील मुहासों से 15 दिन में मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये रूटीन
किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए फेस-पैक, क्या हो सकती हैं दिक्कतें
किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए फेस-पैक, क्या हो सकती हैं दिक्कतें

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष...', अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
'उत्तर देने को तैयार हूं', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget