एक्सप्लोरर

Beauty Tips: जवान और खूबसूरत चेहरा पाना चाहते हैं? तो नारियल तेल और एलोवेरा का ऐसे करें इस्तेमाल

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए आपको एलोवेरा जेल और नारियल तेल का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे त्वचा चमकदार बनती है.

हर कोई जवान और खूबसूरत दिखना चाहता है. इसके लिए लोग कई प्रयास करते हैं. लेकिन कई कोशिशों के बाद भी लोगों के चेहरे से पिंपल्स, दाग धब्बे दूर नहीं होते हैं. कई बार यह चिंता का विषय बन जाता है. लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आज हम आपको ऐसी दो चीजों के बारे में बताएंगे जिसका इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को मुलायम और चमकदार बना सकते हैं. आईए जानते हैं उन चीजों के बारे में.

इन दो चीजों का करें इस्तेमाल

आप भी चेहरे के दाग धब्बे से परेशान हैं, तो इन दो चीजों का अपने चेहरे पर इस्तेमाल जरूर करें. हम बात कर रहे हैं, नारियल तेल और एलोवेरा जेल की. नारियल तेल में मॉइश्चराइजिंग और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. वहीं एलोवेरा जेल स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना गया है. इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को ठंडक पहुंचाते हैं और शांत रखने में मदद करते हैं.

फेस मास्क का इस्तेमाल

आप नारियल तेल और एलोवेरा जेल से फेस मास्क बना सकते हैं, इसके लिए आपको एक चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच एलोवेरा जेल को अच्छी तरह से मिलना होगा, फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं. 20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें. इसके अलावा आप इससे क्रीम भी बना सकते हैं.

इसके लिए आपको नारियल तेल को एक बर्तन में गर्म करना होगा फिर उसमें एलोवेरा जेल डाल धीमी आंच पर 20 मिनट तक पकाएं, जब एलोवेरा काला पड़ने लगे तब गैस बंद कर दे और इसे ठंडा कर ले. ठंडा होने के बाद आप इसे चेहरे पर लगा सकते हैं. कुछ लोगों को नारियल तेल या एलोवेरा से एलर्जी हो सकती है, तो फेस मास्क का इस्तेमाल करते वक्त अगर चेहरे पर जलन या लाल दाने हो, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : Beauty Tips: घर बैठे पाएं पार्लर जैसा निखार, इन सब्जियों की मदद से चेहरे को बनाएं खूबसूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget