एक्सप्लोरर

Skin Care Tips: बादाम का इस्तेमाल कर बनाएं अपने चेहरे को चमकदार, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

Skin Care Tips: बादाम का इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को चमकदार बना सकते हैं. इसमें विटामिन ए, विटामिन बी और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो त्वचा को पोषण देते हैं और खूबसूरत बनाते हैं.

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए लोग कई प्रयास करते हैं. अगर आप भी अपने चेहरे को चमकदार बनाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको बादाम के इस्तेमाल के बारे में बताएंगे. आप बादाम का इस्तेमाल कर अपनी त्वचा को मुलायम और खूबसूरत बना सकते हैं. बता दें कि बादाम में विटामिन ए, विटामिन बी और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो त्वचा को पोषण देते हैं और खूबसूरत बनाते हैं.

बादाम का इस्तेमाल

बादाम का इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे से झुर्रियां, पिंपल्स और दाग धब्बों को दूर कर सकते हैं. बादाम का इस्तेमाल चेहरे पर कई तरह से किया जा सकता है. सबसे पहले रात में आपको सोने से पहले बादाम तेल को अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करना होगा. आप बादाम तेल में थोड़ी बंदे गुलाब जल की डाल सकते हैं, फिर सुबह उठकर अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें. इससे आपको कुछ ही दिनों में असर देखने को मिलेगा.

बादाम का पेस्ट

इसके अलावा आप बादाम को पीसकर उसका बारीक पाउडर बना ले, इस पाउडर में दूध या गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें. यही नहीं आप बादाम को खा सकते हैं आपको तीन से चार बादाम को रात भर दूध में भिगोकर रखना होगा. सुबह उठते ही आप बादाम को दूध से निकाल कर खा सकते हैं और दूध को पी सकते हैं.

बादाम का दूध

अगर आप चाहे तो बादाम का दूध बनाकर पी सकते हैं. इसके लिए आपको बादाम को मिक्सर में पीसना होगा और फिर दूध में मिलाकर गैस पर उबाल लेना होगा. आप बादाम और दही का फेस पैक भी बना सकते हैं. यह ऑइली स्किन वालों के लिए काफी फायदेमंद माना गया है. आपको बादाम को रात भर पानी में भिगोकर रखना होगा. अगले दिन आप इसे पीस कर दही में मिला लें और साफ चेहरे पर लगा लें, जिसके 15 मिनट बाद आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो सकते हैं. 

बादाम और ओट्स का फेस पैक

अगर आपकी स्किन ड्राई या रूखी- सूखी है, तो आप बादाम और ओट्स से बना फेस पैक अपने चेहरे पर लगा सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको बादाम को रात भर भी होकर रखना होगा. भीगे हुए बादामों को पीसकर पतला पेस्ट बना ले, फिर इसमें दूध और पिसा हुआ ओट्स मिलाकर फेस मास्क तैयार कर ले. इस फेस मास्क को 15 से 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं और फिर धो लें. इससे स्किन को चमक मिलेगी और डेड स्किन दूर होगी. ध्यान रहे बादाम का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है, अगर ऐसा होता है, तो बादाम का इस्तेमाल करना बंद कर दें और डॉक्टर की सलाह जरूर ले.

यह भी पढ़ें- वैक्स कराने के बाद ये काम जरूर करें, वरना काली पड़ सकती है आपकी स्किन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Korean Skincare: क्या स्किन के लिए वाकई अच्छे होते हैं कोरियन प्रोडक्ट्स? जानें इनके फायदे-नुकसान
क्या स्किन के लिए वाकई अच्छे होते हैं कोरियन प्रोडक्ट्स? जानें इनके फायदे-नुकसान
घर पर कैसे बना सकते हैं फेस सीरम, जान लीजिए आसान तरीका 
घर पर कैसे बना सकते हैं फेस सीरम, जान लीजिए आसान तरीका 
इन घरेलू उपायों से घने हो जाएंगे आपके बाल, अपनाएं यह तरीका
इन घरेलू उपायों से घने हो जाएंगे आपके बाल, अपनाएं यह तरीका

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget