एक्सप्लोरर

घर पर ऐसे तैयार कर सकते हैं टैनिंग रिमूवल मास्क, लगाते ही चेहरा दिखने लगेगा साफ

Homemade Tanning Removal Mask: तेज धूप और गर्मी में टैनिंग से चेहरा हो गया है बेजान? जानें कैसे आप किचन में मौजूद नेचुरल चीजों से घर पर ही टैन रिमूवल मास्क बनाकर स्किन को फिर से चमकदार बना सकते हैं.

Homemade Tanning Removal Mask: गर्मी का मौसम आते ही सबसे अधिक असर हमारी त्वचा पर पड़ता है. बाहर निकलते ही तेज धूप, धूल-मिट्टी और पसीना हमारे चेहरे की नमी छीन लेते हैं और उसके साथ ही शुरू होती है टैनिंग की समस्या. चेहरा अपनी चमक खोने लगता है, स्किन डल और बेजान दिखने लगती है. फिर हम सोचते हैं कि अब पार्लर जाकर फेशियल कराएं या कोई महंगा स्किन ट्रीटमेंट लें. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में ही ऐसे कई नेचुरल इंग्रीडिएंट्स हैं, जिनकी मदद से आप एक असरदार टैन रिमूवल मास्क घर पर ही बना सकते हैं?

ये भी पढ़े- इन लोगों को चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए बेसन, वरना स्किन को हो सकता है नुकसान

बेसन, हल्दी और दही का मास्क

1 बड़ा चम्मच बेसन

एक चुटकी हल्दी

1 छोटा चम्मच दही

सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें. चेहरे और गर्दन पर लगाएं. इसके बाद 20 मिनट रखकर हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए धो लें. यह मास्क टैनिंग हटाने के साथ स्किन को निखारता भी है. 

एलोवेरा और नींबू का मास्क

1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल

कुछ बूंदें नींबू के रस की

दोनों को मिलाकर रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं. सुबह ठंडे पानी से धो लें. यह मास्क स्किन को ठंडक देने के साथ टैन भी हटाता है. 

टमाटर और मुल्तानी मिट्टी का मास्क

1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी

2 चम्मच टमाटर का रस

पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने पर ठंडे पानी से धो लें. ये मास्क स्किन टोन को बैलेंस करता है और टैन को हटाता है. 

खीरा और गुलाबजल का मास्क

2 चम्मच खीरे का रस

1 चम्मच गुलाब जल

रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं, 20 मिनट बाद धो लें. यह गर्मियों में टैन हटाने के लिए एक बेहतरीन उपाय है. 

धूप से बचना हमेशा संभव नहीं होता, लेकिन उसके असर से बचाव जरूर किया जा सकता है. इन आसान से घरेलू मास्क की मदद से न सिर्फ टैनिंग हटेगी, बल्कि आपकी स्किन को मिलेगा एक नैचुरल ग्लो. तो अगली बार जब धूप से चेहरा काला लगे, पार्लर जाने से पहले ये देसी नुस्खे ज़रूर ट्राई करें. 

ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने बना ली कैंसर की दवा, जानिए थर्ड स्टेज के कैंसर में कितनी कारगर ये वैक्सीन?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget