एक्सप्लोरर

Lip Care Tips: लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम लगाना सही होता है या नहीं? क्या पड़ता है इससे प्रभाव

Lip Care Tips: लिपस्टिक लगाने से कई लड़कियों के होंठ फटने लग जाते हैं और उन्हें जलन, खुजली जैसी समस्या होने लगती है. ऐसे में लिपस्टिक लगाने के पहले लिप बाम का इस्तेमाल करना सही होता है या नहीं?

लिपस्टिक खूबसूरती में चार चांद लगा देती है. लड़कियों को लिपस्टिक लगाना बेहद पसंद होता है. लेकिन कुछ लड़कियों को इससे एलर्जी, जलन, खुजली या होंठ फटने जैसी समस्या होने लगती है.  अगर आप भी इन सब चीजों से परेशान है, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको बताएंगे की लिपस्टिक लगाने के पहले लिप बाम लगाना सही होता है या नहीं? आइए जानते हैं इसके बारे में. 

लिप बाम के फायदे

लिप बाम होठों को हाइड्रेट करने में काफी असरदार माना गया है. यह होठों को रूखेपन और फटने से बचाता है साथ ही लिपस्टिक को अधिक समय तक टिकने में मदद करता है. इसलिए आप लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम का इस्तेमाल कर सकते हैं. लिप बाम को लिपस्टिक के पहले होठों पर लगाने से लिपस्टिक समान रूप और आसानी से लगती है. लिप बाम लगाने से होंठ फटने की संभावना कम होती है और लिपस्टिक से होने वाला इन्फेक्शन भी दूर होता है. लेकिन लिपस्टिक लगाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.

इन बातों का रखें ध्यान

लिपस्टिक लगाने के बाद अगर आपके होंठ फटने लगते हैं तो आपको लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम लगाना चाहिए यह एक अच्छा विकल्प है. ध्यान रहे लिप बाम लगाने के कम से कम 5 मिनट तक आपको रुकना चाहिए, उसके बाद ही लिपस्टिक लगाना चाहिए. अगर आप मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल करते हैं, तो फिर आपको लिप बाम नहीं लगाना चाहिए. अगर आप लिप बाम लगाते हैं, तो लिपस्टिक कम समय तक दिखती है.

सही तरीके से करें इस्तेमाल

लिप बाम लगाने से पहले इसके बारे में पूरी जानकारी ले, सही प्रकार का लिप बाम चुने और सही तरीके से इस्तेमाल करें. इसके अलावा सोने से पहले रोजाना लिप बाम लगाकर सो सकते हैं, इससे आपके होंठ मुलायम रहेंगे और खूबसूरत दिखेंगे. आप धूप में जा रहे हैं, तो सनस्क्रीन युक्त लिप बाम का उपयोग करें. कुछ लोगों को लिप बाम से एलर्जी हो सकती है अगर ऐसा होता है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें-  Skin Care Tips: इस छोटी सी चीज का इस्तेमाल कर आप भी पा सकते हैं बेदाग स्किन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget