एक्सप्लोरर

क्या मानसून में नारियल तेल स्किन के लिए है सही? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Coconut Oil for Monsson: मानसून में नमी और उमस से स्किन समस्याएं बढ़ जाती हैं. इसलिए एक्सपर्ट की सलाह के साथ जानिए क्या नारियल तेल मानसून में स्किन के लिए सही है या नहीं.

Coconut Oil for Monsson: मानसून का मौसम अपने साथ ठंडक, हरियाली और खुशबू तो लेकर आता है, लेकिन हमारी स्किन के लिए ये मौसम कभी-कभी परेशानी भी बन जाता है. नमी और उमस से त्वचा में दिक्कतें जैसे दाने, खुजली और फंगल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि, क्या इस मौसम में नारियल तेल स्किन के लिए सही विकल्प है या नहीं? एक्सपर्ट डॉ. तन्वी वैद्य से जानेंगे कि, मानसून में नारियल तेल कैसे काम करता है और इसे इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. 

मानसून में आपकी स्किन का दोस्त या दुश्मन?

नारियल तेल में विटामिन E और फैटी एसिड्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो स्किन को मॉइस्चराइज और पौष्टिक बनाए रखते हैं. लेकिन मानसून में नमी ज्यादा होने की वजह से स्किन ऑयली और पसीने वाली हो जाती है. ऐसे में तेल लगाना स्किन पोर्स को बंद कर सकता है, जिससे पिंपल्स और एक्ने हो सकते हैं. डॉ. तन्वी के अनुसार, यदि आपकी स्किन ड्राई या नॉर्मल है तो मानसून में नारियल तेल सीमित मात्रा में लगाने से स्किन हाइड्रेटेड और सॉफ्ट रहती है. लेकिन अगर आपकी स्किन ऑयली है तो नारियल तेल से बचना बेहतर है.

ये भी पढे़- फिटकरी से मिटाएं चेहरे के दाग-धब्बे, बस ऐसे कर लें इस्तेमाल

रात में करें नारियल तेल का उपयोग

मानसून में दिन के समय नारियल तेल लगाने से बचें क्योंकि ज्यादा नमी और धूल-गंदगी के कारण स्किन पर तेल जम सकता है. रात को सोने से पहले हल्का सा नारियल तेल लगाकर मालिश करने से स्किन को आराम मिलता है और यह डीप मॉइस्चराइजिंग का काम करता है.

तेल लगाने से पहले त्वचा साफ करें

  • मानसून में स्किन पर पसीना और गंदगी जम जाती है, इसलिए तेल लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धोना चाहिए. इससे पोर्स क्लीन रहते हैं और इंफेक्शन का खतरा कम होता है.
  • नारियल तेल के फायदे जो मानसून में काम आएंगे
  • प्राकृतिक एंटीसेप्टिक: नारियल तेल में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो स्किन को बैक्टीरिया और फंगस से बचाते हैं
  • मॉइस्चराइजर का काम: यह स्किन को ड्राईनेस से बचाता है और उसे नरम बनाए रखता है
  • स्किन रिपेयर में मददगार: नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है जो स्किन की मरम्मत में सहायक होता है

मानसून में नारियल तेल इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें ये बातें

  • यदि आपकी स्किन एक्ने प्रोन है तो नारियल तेल से बचना चाहिए क्योंकि यह कुछ लोगों की स्किन में पोर्स बंद कर सकता है
  • किसी भी नए प्रोडक्ट की तरह पहले पैच टेस्ट जरूर करें
  • मॉनसून में भारी तेल लगाने से स्किन पर चिकनाहट बढ़ती है, जिससे स्किन एलर्जी या इंफेक्शन हो सकते हैं

ये भी पढ़ें: आंखें बताती हैं इन खतरनाक बीमारियों का पता, गलती से भी न करें नजरअंदाज

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
Castor Oil Benefits: वरदान है अरंडी का तेल, जानें इससे क्या-क्या होते हैं फायदे?
वरदान है अरंडी का तेल, जानें इससे क्या-क्या होते हैं फायदे?
Fake Beauty Products: हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
हर 4 में 1 को कॉस्मेटिक्स से एलर्जी, 40% को मिला नकली ब्यूटी प्रोडक्ट
Independence Day 2026: तिरंगा मेकअप करना है? पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें
तिरंगा मेकअप करना है? पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget