एक्सप्लोरर

फिटकरी से मिटाएं चेहरे के दाग-धब्बे, बस ऐसे कर लें इस्तेमाल

Alum for Dark Spots: फिटकरी एक सस्ता और असरदार घरेलू नुस्खा है जो चेहरे के दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन को हल्का कर त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है.

Alum for Dark Spots: चेहरे की खूबसूरती तभी निखरती है जब त्वचा साफ, दाग-धब्बों से मुक्त और चमकदार हो. लेकिन प्रदूषण, धूप, हार्मोनल बदलाव और गलत स्किनकेयर आदतों के कारण चेहरे पर दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन की समस्या आम हो गई है. महंगे क्रीम और ट्रीटमेंट पर खर्च करने से पहले, क्यों न एक पुराने और असरदार घरेलू नुस्खे को आज़माया जाए. यह साधारण-सी सफेद क्रिस्टल जैसी दिखने वाली चीज न केवल त्वचा को साफ करती है, बल्कि दाग-धब्बों को भी धीरे-धीरे हल्का कर देती है. 

डॉ. विजय लक्ष्मी के अनुसार, फिटकरी में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं. यह त्वचा की गहराई से सफाई कर मृत कोशिकाओं को हटाती है, रोमछिद्रों को सिकोड़ती है और त्वचा को टोन करती है. इसके इस्तेमाल से त्वचा पर जमी गंदगी, ऑयल और बैक्टीरिया कम होते हैं, जिससे नए दाग-धब्बे बनने की संभावना घटती है.

ये भी पढ़े- टिकाऊ मेकअप के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, बरसात में भी नहीं खराब होगी खूबसूरती

फिटकरी का पानी

  • एक गिलास पानी में एक छोटा टुकड़ा फिटकरी डालकर 2–3 घंटे छोड़ दें
  • इस पानी को चेहरे पर कॉटन की मदद से लगाएं
  • 10 मिनट बाद सादा पानी से धो लें
  • हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें
  • फिटकरी और गुलाबजल
  • एक चम्मच गुलाबजल में फिटकरी का पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं
  • इसे दाग-धब्बों वाली जगह पर लगाएं

15 मिनट बाद धो लें

  • यह त्वचा को टोन और ब्राइट करता है
  • फिटकरी और नींबू
  • आधा चम्मच फिटकरी पाउडर में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाएं
  • प्रभावित हिस्से पर लगाकर 10 मिनट छोड़ दें
  • ठंडे पानी से धो लें
  • यह पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स को हल्का करता है

फिटकरी इस्तेमाल करते समय सावधानियां

  • फिटकरी को सीधे त्वचा पर अधिक समय तक न छोड़ें, इससे जलन हो सकती है
  • संवेदनशील त्वचा वालों को पैच टेस्ट करना जरूरी है
  • आंखों के आसपास फिटकरी का इस्तेमाल न करें
  • हफ्ते में 2–3 बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें

फिटकरी एक सस्ता, प्राकृतिक और असरदार तरीका है चेहरे के दाग-धब्बे हल्के करने का, अगर इसे सही तरीके से और नियमितता के साथ इस्तेमाल किया जाए, तो कुछ ही हफ्तों में त्वचा साफ और निखरी नज़र आने लगती है. महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से पहले यह घरेलू नुस्खा जरूर आज़माएं.

ये भी पढ़ें: आंखें बताती हैं इन खतरनाक बीमारियों का पता, गलती से भी न करें नजरअंदाज

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
Embed widget