एक्सप्लोरर

How To Stop Hair Fall: बाल झड़ने से हैं परेशान? स्कैल्प मसाज की ये सही तकनीक, इतने महीने में दिखा सकती है असर

Rosemary Oil For Hair Growth: सही तकनीक और नियमितता के साथ किया गया मसाज बालों की सेहत सुधारने में मदद कर सकता है. चलिए बताते हैं कि इसका रिजल्ट कितने दिनों में दिखने लगता है.

Does Scalp Massage Help Hair Growth: क्या बाल झड़ने की समस्या आपको परेशान कर रही है और आप महंगे इलाज से बचना चाहते हैं? ऐसे में एक आसान और नेचुरल तरीका तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है स्कैल्प मसाज.  हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली बेवसाइट healthline के अनुसार, सही तकनीक और नियमितता के साथ किया गया मसाज बालों की सेहत सुधारने में मदद कर सकता है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं. 

किन बातों का ध्यान?

स्कैल्प मसाज करते समय सबसे जरूरी है सही मूवमेंट. उंगलियों को हल्के दबाव के साथ गोल-गोल घुमाते हुए सिर के आगे से पीछे की ओर ले जाएं और फिर गर्दन तक आएं. ध्यान रखें कि दबाव न बहुत हल्का हो और न ही इतना तेज कि दर्द होने लगे. सही मसाज में आपको स्कैल्प की त्वचा हड्डी पर हल्की मूव होती महसूस होनी चाहिए. जिन जगहों पर बाल ज्यादा झड़ रहे हैं या पतले हो गए हैं, वहां थोड़ा ज्यादा समय देना जरूरी है। करीब 3 मिनट तक उन हिस्सों पर फोकस करें और लगातार रिदमिक मूवमेंट में मसाज करें, ताकि वहां ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सके. 

बहुत धीरे से खींचना भी फायदेमंद 

मसाज के आखिर में हल्की टैपिंग और बालों को बहुत धीरे से खींचना भी फायदेमंद माना जाता है. इससे बालों की जड़ों में मौजूद नसें एक्टिव होती हैं और स्कैल्प को एक तरह का स्टिमुलेशन मिलता है. पूरा मसाज 10 से 15 मिनट तक करना बेहतर माना जाता है. अगर आप मसाज के असर को और बढ़ाना चाहते हैं, तो कुछ खास तेलों का इस्तेमाल किया जा सकता है. रोजमेरी ऑयल को लेकर दावा किया जाता है कि यह शुरुआती बाल उगाने में मदद कर सकता है. वहीं कैस्टर ऑयल पोषण देने में कारगर है और प्याज का तेल बाल टूटने की समस्या को कम करने में सहायक माना जाता है.

इसे भी पढ़ें-Benefits Of Vigorous Exercise: कसरत ऐसी करो कि फूलने लगे सांस, इससे 60% कम हो जाता है मौत का खतरा!

तुरंत रिजल्ट की उम्मीद रखना सही नहीं

हालांकि, कुछ गलतियां इस प्रक्रिया का असर कम कर सकती हैं। जैसे सिर्फ कभी-कभी मसाज करना और तुरंत रिजल्ट की उम्मीद रखना सही नहीं है. इसके अलावा बहुत ज्यादा जोर से मसाज करने पर बाल और टूट सकते हैं. ज्यादा तेल लगाकर उसे सही से साफ न करना भी स्कैल्प के लिए नुकसानदायक हो सकता है. रिजल्ट की बात करें तो पहले महीने में स्कैल्प कम ड्राई और टाइट महसूस होता है और बाल झड़ना थोड़ा कम हो सकता है.  दूसरे महीने तक बाल थोड़े हेल्दी और शाइनी दिखने लगते हैं. तीन से छह महीने के भीतर कुछ लोगों को पतले हिस्सों में छोटे-छोटे नए बाल उगते नजर आ सकते हैं. हालांकि, यह पूरी तरह व्यक्ति की लाइफस्टाइल और हेल्थ पर भी निर्भर करता है.

इसे भी पढ़ें-Bone Marrow Health tips : इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget