एक्सप्लोरर

क्या आपकी स्किन पर हैं काले धब्बे? जानें क्यों होता है स्किन पर पिगमेंटेशन? यहां हैं बचने के आसान तरीके

पिगमेंटेशन चेहरे की रंगत बिगाड़ देता है. इसे हल्के में लेने से बचना चाहिए. अपनी स्किन की सही तरह देखभाल करनी चाहिए. समस्या ज्यादा होने पर स्किन स्पेशलिस्ट से मिलना चाहिए.

Pigmentation :  क्या आपकी स्किन पर भी काले धब्बे या पिगमेंटेशन दिखने लगे हैं? पूरे चेहरे की रंगत उड़ी-उड़ी सी नजर आ रही है. यह समस्या आजकल बहुत कॉमन हो गई है. डार्क स्पॉट्स के कई कारण हो सकते हैं. पिगमेंटेशन यानी स्किन पर काले धब्बे या टैनिंग, कभी सूरज की तेज और सीधी रोशनी, तो कभी हार्मोनल चेंजेस तो कभी गलत स्किनकेयर की वजह से हो सकती है. आइए जानते हैं पिगमेंटेशन क्यों होती है और इसे कैसे कंट्रोल कर सकते हैं...

पिगमेंटेशन क्यों होता है

1. सूरज की तेज किरणें (Sun Exposure)

जब हम बिना सनस्क्रीन लगाए लंबे समय तक धूप में रहते हैं, तो सूरज की UV रेज हमारी स्किन पर असर डालती हैं, जिससे काले धब्बे और टैनिंग हो जाती है और स्किन की खूबसूरती छिन जाती है.

2. हॉर्मोनल चेंजेस

जब महिलाएं प्रेग्नेंट होती हैं या मेनोपॉज जैसी कंडीशन होती है तो उनमें हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो पिगमेंटेशन को बढ़ा सकते हैं. कभी-कभी दवाइयों का असर भी स्किन पर काले धब्बे बना सकता है.

3. गलत स्किनकेयर प्रोडक्ट्स

बहुत सारे हार्श या स्ट्रॉन्ग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स (Skincare Products) का इस्तेमाल करने से भी स्किन पर पिगमेंटेशन हो सकता है. ये प्रोडक्ट्स स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं और धब्बे छोड़ सकते हैं.

4. जेनेटिक 

अगर आपके परिवार में किसी को पिगमेंटेशन (Genetics) की प्रॉब्लम है, तो यह आपको भी हो सकता है. जीन भी इस समस्या में अहम रोल निभाते हैं. ऐसे में पहले से ही केयर करना जरूरी है.

पिगमेंटेशन से बचने के तरीके

1. सनस्क्रीन लगाएं

सूरज की किरणों से बचने के लिए SPF 30 या उससे ज्यादा का सनस्क्रीन (Sunscreen) डेली लगाएं. यह आपकी स्किन को UV रेज से बचाता है और पिगमेंटेशन होने से रोकता है.

2. हेल्दी डाइट

विटामिन C और E से भरपूर फल और सब्ज़ियां खाएं. ये आपकी स्किन को अंदर से हेल्दी रखते हैं और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करते हैं.

3. सॉफ्ट स्किनकेयर रूटीन

अपनी स्किन को ज्यादा खुरचने या हार्श प्रोडक्ट्स से बचाएं. हल्के और सूदिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें, ताकि स्किन को आराम मिल सके.

4. एलोवेरा जेल या नींबू

एलोवेरा जेल स्किन पर लगाने से पिगमेंटेशन कम हो सकता है और स्किन को ठंडक मिलती है.  नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो पिगमेंटेशन को हल्का कर सकते हैं. बस ध्यान रखें कि इसे लगाने के बाद धूप से बचें.

5. खूब पानी पिएं

अपनी स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं. इससे आपकी स्किन हेल्दी और चमकदार रहती है. पानी स्किन को कई समस्याओं से बचा सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

 

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Hirni Birni Dance: दो नटिनी की कहानी है बिहार का यह डांस, गलती से ऑर्केस्टा न समझना
दो नटिनी की कहानी है बिहार का यह डांस, गलती से ऑर्केस्टा न समझना
Tips For Buying Apples: सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget