एक्सप्लोरर

Baking Soda: हेल्थ...स्किन और बालों के लिए जबरदस्त औषधि है 'बेकिंग सोडा', जानें इसके ये 8 करिश्माई फायदे

Baking Soda Uses: बेकिंग सोडा न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी यह काफी लाभकारी माना जाता है.

Baking Soda Benefits: अधिकतर घरों में पाए जाने वाले बेकिंग सोडा का इस्तेमाल सिर्फ ब्रेड, मफिन, केक और कुकीज को फ्लफी टेक्सचर देने के लिए ही नहीं किया जाता, बल्कि बर्तनों के जिद्दी दागों को हटाने और त्वचा की रंगत को निखारने में भी यह बड़ी भूमिका निभा सकता है. बेकिंग सोडा को सोडियम बाइकार्बोनेट भी कहा जाता है. यह एक ऐसी बहुमुखी घरेलू चीज है, जिससे कई कामों को आसान बनाया जा सकता है.

बेकिंग सोडा न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि त्वचा के लिए भी यह काफी लाभकारी माना जाता है. अगर आपने कभी-भी बेकिंग सोडा के स्किन और हेयर बेनिफिट्स के बारे में नहीं सुना है तो आज हम आपको इसकी पूरी जानकारी देंगे और बताएंगे कि ये आपको कैसे-कैसे फायदे दे सकता है.

बेकिंग सोडा के फायदे

1. नेचुरल डिओडोरेंट: बेकिंग सोडा का इस्तेमाल आप एक नेचुरल डिओडोरेंट के रूप में भी कर सकते हैं. क्योंकि यह शरीर से आने वाली स्मैल को दूर कर सकता है. बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाने के लिए थोड़े से पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाएं और इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं. इससे आपको पसीने से आने वाली स्मैल को कम करने में मदद मिलेगी.

2. एक्सफोलिएटर: बेकिंग सोडा आपकी स्किन के लिए एक अच्छा एक्सफोलिएटर साबित हो सकता है. इसका पेस्ट स्किन पर लगाने से डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद मिलेगी. बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से आपकी स्किन टोन में सुधार होगा. इसका पेस्ट बनाने के लिए पानी में थोड़ा से बेकिंग सोडा मिलाएं और स्किन पर अप्लाई करें.

3. दांत की सफाई: दांतों के पीलेपन को दूर करने में भी बेकिंग सोडा मददगार है. इसका पेस्ट बनाने के लिए बेकिंग सोडा को थोड़े से पानी में मिलाएं और इससे दांतों को ब्रश करें. इस पेस्ट को लगाने से न सिर्फ दांतों का पीलापन दूर होगा, बल्कि इनकी खोई हुई सेफद चमक भी आपको वापस मिल जाएगी.

4. सनबर्न से छुटकारा: सनबर्न के कारण होने वाली त्वचा की सूजन और रेडनेस को कम करने में भी बेकिंग सोडा आपकी मदद कर सकता है. इसका पेस्ट बनाने के लिए थोड़े से पानी में कुछ बड़े चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और त्वचा के प्रभावित हिस्सों पर लगाएं.

5. पिंपल्स का इलाज: बेकिंग सोडा में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं. पानी में बेकिंग सोडा को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और फिर इसे प्रभावित हिस्सों पर लगाएं.

6. पैरों के दर्द से राहत: अगर आप पैरों में दर्द महसूस कर रहे हैं तो एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें कुछ बड़े चम्मच बेकिंग सोडा डालें. फिर इस पानी में अपने पैरों को डालकर कुछ देर के लिए बैठें. आपको इससे काफी आराम मिलेगा.

7. हेयर क्लींजर: बेकिंग सोडा का इस्तेमाल एक नेचुरल हेयर क्लींजर के रूप में भी किया जा सकता है. इसका पेस्ट बनाने के लिए थोड़ी मात्रा में पानी लें और उसमें बेकिंग सोडा मिलाएं. फिर इसे स्कैल्प पर लगाएं और मालिश करें.

8. घर की सफाई: बेकिंग सोडा का इस्तेमाल आप घर की गंदी चीज़ों को साफ करने के लिए भी कर सकते हैं. इसका पेस्ट बनाने के लिए थोड़े से बेकिंग सोडा को पानी में मिलाएं. फिर इस पेस्ट से सिंक, काउंटरटॉप्स और टेबल आदि को साफ कर लें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Hair Highlight: बालों को 'हाइलाइट' कराने का है मन? तो पहले जान लें ये 6 जरूरी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Reasons Behind Wall Seepage: बदलते मौसम में घरों को सीलन से बचाना जरूरी
बदलते मौसम में घरों को सीलन से बचाना जरूरी
घर में क्यों नहीं बन पाता बाजार जैसा डोसा, इन तीन गलतियों की वजह से होता है काम खराब
घर पर बनाए बाजार जैसा डोसा, बस इन 3 गलतियां का रखें ध्यान
40 दिनों का सफर और करोड़ों लोगों की आस्था...जानिए 'चेहल्लुम' का इतिहास और संदेश
40 दिनों का सफर और करोड़ों लोगों की आस्था...जानिए 'चेहल्लुम' का इतिहास और संदेश
Babies Sleep Listening To Lullaby: लोरी सुनते ही कैसे सो जाता है बच्चा, इसका नींद से क्या कनेक्शन?
लोरी सुनते ही कैसे सो जाता है बच्चा, इसका नींद से क्या कनेक्शन?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget