एक्सप्लोरर

Health Tips: कोरोना वायरस के दौर में इम्यूनिटी बढ़ाने में उपयोगी है आयुर्वेद

विशेषज्ञों का कहना है कि कई ऐसे उपाय हैं जिन्हें अपनाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पिछले दिनों कहा था उपचार से बेहतर बचाव है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के दौर में बचाव ही सबसे बड़ा हथियार है. सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर इस वायरस के खतरे को कम किया जा सकता है. आयुर्वेद विशेषज्ञों का कहना है कि कई ऐसे उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है. आयुष मंत्रालय ने 150 एमएल गर्म दूध में आधी चम्मच हल्दी पाउडर मिला कर दिन में एक से दो बार सेवन करने की सलाह भी दी है. साथ ही लोग तिल का या नारियल का तेल अथवा घी दोनों नाक में सुबह शाम लगा सकते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पिछले दिनों कहा था कि उपचार से बेहतर बचाव है. उन्होंने ट्वीट कर लोगों से अपील की है कि आयुष मंत्रालय ने पिछले दिनों आयुर्वेदिक तरीके से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले जिन उपायों को साझा किया है, उन्हें अपनाएं.

इन उपायों में पूरे दिन गर्म पानी पीने और हर रोज कम से कम 30 मिनट तक योग, प्रणायाम व ध्यान करने के अलावा खाने में हल्दी, जीरा, धनिया और लहसुन आदि का उपयोग करना व रोजाना 10 ग्राम च्यवनप्राश लेना भी शामिल है.

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के पूर्व वैज्ञानिक ए के एस रावत कहते हैं, "इन जड़ी-बूटियों से इंटरफेरोन और एंटीबॉडी की उत्पत्ति में मदद मिलती है, जिससे व्यक्ति के शरीर में विषाणुओं के खिलाफ संभावित प्रतिरोधक क्षमता बढ़ पाती है. साथ ही कोशिकाशन (फैगसाइटोसिस) की दर भी बढ़ती है, जो माइक्रोओर्गेनिज्म को नष्ट करने की शरीर की क्षमता तय करता है. इस तरह ये तत्व वायरल संक्रमण से लड़ने की शरीर की कुल दक्षता को बढ़ाते हैं."

हर्बल उत्पाद बनाने वाली एमिल फार्मा के कार्यकारी निदेशक संचित शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के इस सुझाव का स्वागत करते हुए कहा कि इस वायरस से बचाव का तरीका यही है कि हम अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं. अगर कोई व्यक्ति इससे संक्रमित हो जाए, तो इससे लड़ कर जीतने में भी उसके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है.

उन्होंने बताया कि वायरस संक्रमण के खिलाफ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए प्राचीन आयुर्वेदिक फामूर्ले पर आधारित हर्बल दवा फीफाट्रोल काफी उपयोगी है. इसमें मृत्युंजय रस, संजीवनी वटी, तुलसी, गिलोय आदि का उपयोग किया गया है.

ये भी पढ़ें:

Health Tips: ज्यादा नमक खाते हैं तो हो जाएं सावधान, घट सकती है इम्यूनिटी पावर

क्या मलेरिया की दवा से होगा कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज? इसे लेकर क्या है दावा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
Frequent Urination: सफर के दौरान बार-बार नहीं जाना पड़ेगा टॉयलेट! निकलने से पहले बस कर लें ये 5 आसान काम
सफर के दौरान बार-बार नहीं जाना पड़ेगा टॉयलेट! निकलने से पहले बस कर लें ये 5 आसान काम
Rashifal 11 July 2026: शनि देव की कृपा से सिंह सहित 5 राशियों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, करियर में वृद्धि के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शनि देव की कृपा से सिंह सहित 5 राशियों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, करियर में वृद्धि के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Rajesh Sharma Health: कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?
कीड़े के काटने से होने वाला इंफेक्शन कितना खतरनाक, जिससे जूझ रहे एक्टर राजेश शर्मा?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget