एक्सप्लोरर

Relationship Tips: अरेंज मैरिज में लड़के पूछते हैं ये सवाल, आपको स्मार्टली देना है जवाब

Marriage Tips: शादी से पहले अक्सर लड़के-लड़कियों को अजीबो-गरीब सवालों का सामना करना पड़ता है. खासतौर से लड़कियों को. ये हैं लड़कियों से सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल.

Arrange Marriage: आज भी भारत में ज्यादातर लोग अरेंज मैरिज करना पसंद करते हैं. ये हमारी संस्कृति का हिस्सा है. अभी भी युवा अपने माता-पिता की पसंद से ही अपना जीवनसाथी चुनते हैं. भले ही आजकल प्यार (Love), ऑनलाइन डेटिंग (Online Dating) और लव अफेयर्स (Affair) का जमाना हो लेकिन शादी की बात आते ही बहुत सारे लोग घर वालों की पसंद से या फिर अरेंज मैरिज करना पसंद करते हैं.

ऐसे में अरेंज मैरिज करने वाले लड़के लड़कियों से कई तरह के सवाल जवाब करते हैं. लड़की को पसंद क्या है. उसके सपने क्या हैं. वो आगे क्या करना चाहती है और भी बहुत कुछ. कई बार ऐसे सवाल भी पूछ लिए जाते हैं जिनके जवाब देना मुश्किल हो जाता है. ज्यादातर लड़कियों से ऐसे सवाल पूछे जाते हैं. आज हम आपको अरेंज मैरिज में लड़कियों से पूछे जाने वाले कुछ सवाल और उनके जवाब बता रहे हैं. आइये जानते हैं. 

शादी के बाद नौकरी की क्या जरूरत?
अक्सर लोग लड़कियों से पूछते हैं कि लड़का अच्छा खासा कमाता है. शादी के बाद तुम्हें नौकरी करने की जरूरत नहीं है. लेकिन एक लड़की के भी लड़के की तरह नौकरी करने के सपने हो सकते हैं. आजकल लड़कियां लड़कों के कंधे से कंधा मिलाकर खर्च, जिम्मेदारी और दूसरे कामों में हिस्सा ले रही हैं. ऐसे में अगर कोई आपसे ये सवाल करता है तो उसे स्पष्ट शब्दों में अपने जॉब करने, आत्म निर्भर रहने के बारे में बता दें. 

थोड़ा वजन घटा लोगी ना ?
लंबे समय से पलती लड़कियों को ही सुंदरता की परिभाषा माना जाता है. ऐसे में जब अरेंज मैरिज करने की बात आती है तो लोग ऐसी लड़की को ही ज्यादा पसंद करते हैं जो दुबली-पतली हो. अगर कोई थोड़ी मोटी लड़की पसंद आ जाती है. तो उसे शादी से पहले वजन घटाने के लिए कहा जाता है. हालांकि, फिट रहना अच्छी बात है, लेकिन शादी से पहले किसी भी लड़की को इस तरह की बातें करना शर्मिंदा महसूस करवा सकता है. ऐसा करना सही नहीं है. 

वर्जिन हो?
कई लोग तो ऐसे सवाल पूछ लेते हैं जिनका जवाब देने में लड़कियां शर्मिंदगी महसूस करती हैं. कुछ लड़के होने वाली पत्नी से उसके वर्जिन होने के बारे में सवाल पूछ लेते हैं. अगर आपकी शादी फिक्स हो गई है और अगर आप अपनी आगे की मैरिड लाइफ के बारे में खुलकर बात करते हैं तो अच्छा है. लेकिन अगर आप लड़के-लड़की के वर्जिन होने के बाद ही रिश्ता तय करेंगे तो ये सवाल पूछना गलत है.

बच्चा करने में देरी का इरादा तो नहीं?
कई बार लड़की से फैमिली प्लानिंग को लेकर भी सवाल कर लिया जाता है. हालांकि ये लड़का और लड़की का आपसी फैसला है. कई बार लोग देरी से बच्चा करते हैं, जिससे कुछ मुश्किलें भी आ सकती हैं. यही वजह है कि माता-पिता अक्सर ऐसा सवाल पूछ लेते हैं. हालांकि सिर्फ लड़की से ऐसे सवाल पूछने का कोई मतलब नहीं है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: पति के सामने भूलकर भी न करें ये बातें, रिश्ते में आ सकती है खटास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Khasta Samosa Recipe: हलवाई जैसे खस्ता समोसे घर पर क्यों नहीं बनते? नोट कर लें आटा गूंथने और तलने का यह सीक्रेट तरीका
हलवाई जैसे खस्ता समोसे घर पर क्यों नहीं बनते? नोट कर लें आटा गूंथने और तलने का यह सीक्रेट तरीका
China Companionship Economy: अकेलापन बना बिजनेस! चीन में लोग पैसे देकर खरीद रहे 'अपनापन', बदल रही मॉडर्न लाइफस्टाइल
अकेलापन बना बिजनेस! चीन में लोग पैसे देकर खरीद रहे 'अपनापन', बदल रही मॉडर्न लाइफस्टाइल
Bihar Heli Tourism: बिहार में हेली टूरिज्म शुरू, सिर्फ ₹2100 में पटना तो ₹6000 में होगी कैमूर की हवाई सैर
बिहार में हेली टूरिज्म शुरू, सिर्फ ₹2100 में पटना तो ₹6000 में होगी कैमूर की हवाई सैर
Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर ये 5 चीजें दान करने से चमक सकती है किस्मत, मिलेगा गुरु का आशीर्वाद
Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर ये 5 चीजें दान करने से चमक सकती है किस्मत, मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget