एक्सप्लोरर

Best Face Pack: चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, शादियों के सीजन में आएगा गजब का निखार, नहीं जाना पड़ेगा पार्लर

शादीयों का सीजन है ऐसे में हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है. अगर आपके पास पार्लर जाने का टाइम नहीं है, तो आप इन होम मेड फेस पैक से अपने चेहरे को निखार सकती हैं. 

अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने की कोशिश करती हैं, जिसके लिए वजह महंगे-महंगे पार्लर जाकर ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं. कई महिलाओं के पास इन सब चीजों का काफी समय होता है, लेकिन कुछ ऐसी भी महिलाएं हैं, जिनके पास पार्लर जाने का बिल्कुल भी समय नहीं होता है. अगर आप भी ऐसी महिलाओं में हैं तो परेशान न हों. आज हम आपको कुछ ऐसे खास फेसपैक के बारे में बताएंगे, जिससे आपकी खूबसूरती बढ़ सकती है. आइए जानते हैं कुछ असरदार फेसपैक के बारे में

बेसन फेस पैक से आएगा गजब का निखार

अगर आपकी त्वचा बेजान और रूखी हो गई है, साथ ही चमक भी खो गई है, तो इसके लिए आप बेसन के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें. इसमें कुछ बूंद नींबू का रस और एक चम्मच मिल्क क्रीम लगाएं. अह इसका एक स्मूद पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर अच्छे से लगा लें. 15-20 मिनट तक इस पैक को चेहरे पर लगाने के बाद सादे पानी से धो लें. अब आप देखेंगे की आपके चेहरे की खोई चमक वापस लौट आई है.

हल्दी से आएगा निखार

चेहरे के लिए हल्दी और चोकर भी बहुत अच्छा होता है. हल्दी जहां अपने एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों की वजह से पिंपल्स और टैनिंग जैसी चेहरे की कई समस्याओं को दूर करती है, वहीं चोकर त्वचा को मुलायम बनाता है. हल्दी और चोकर का पैक बनाने के लिए तीन-चार टेबलस्पून कच्चे दूध में थोड़ा सा चोकर मिलाएं और इसमें थोड़ा सा चंदन और एक चुटकी हल्दी मिलाकर एक पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और फिर 15 मिनट बाद अच्छे से धो लें. आपको फर्क साफ दिखेगा.

गुलाब फेस पैक

चेहरे को गुलाब सा निखारने के लिए गुलाब का फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं. चेहरे को खूबसूरत और फ्रेश बनाने के लिए सालों से गुलाब और गुलाबजल का प्रयोग किया जा रहा है. गुलाब से फेसपैक बनाने के लिए दूध में गुलाब की पंखुड़ियां क्रश करके मिलाएं. अब इसका एक गाढ़ा पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं. पैक लगाने के करीब 20 मिनट बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें. आप देखेंगे कि आपका चेहरा गुलाब सा चमक गया है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: झड़ते बालों से परेशान हैं तो करें ये योग, बाल होंगे घने और लंबे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
Iodine Deficiency: टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?
टेबल सॉल्ट, सेंधा या पिंक सॉल्ट, आयोडीन के लिए कौन सा नमक चुनें?
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?
क्या घर का खाना खाने से भी डैमेज हो सकता है लिवर, क्यों होता है ऐसा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget