एक्सप्लोरर

कहीं आपके बढ़ते वज़न के पीछे माइग्रेन पिल्स, हार्मोन सप्लीमेंट्स, एंटीबायोटिक्स दवाएं तो नहीं, जानें इससे बचाव के तरीके

बीमारी के चलते दवाइयों का सेवन आम बात है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही दवाइयां आपके बढ़ते वज़न का कारण बन सकती हैं. जी हाँ, दवाइयों का अत्यधिक सेवन आपको बढ़ते वज़न की समस्या की ओर ले जा सकता है. इसलिए आज हम आपको उन सप्लीमेंट्स की जानकारी देंगे जिन्हें न खाकर आपने अपने बढ़ते वज़न पर रोक लगा सकते हैं.

अक्सर लोग सोचते हैं कि गलत खान-पान या बिस्तर पर बैठे या लेटे रहने से ही वज़न बढ़ता है लेकिन बता दें कि इसकी एक और वजह होती है- दवाइयों का अत्यधिक सेवन. जी हाँ, जो लोग लंबे समय तक बीमार रहते हैं उनके द्वारा दवाइयों का ज़्यादा सेवन उन्हें बढ़ते वजन की समस्या से रूबरू करवाता है. लेकिन ऐसा नहीं है कि ये परेशानी सिर्फ इन्हीं लोगों के साथ है. जो लोग छोटी-मोटी बीमारियों के लिए भी दवाइयों का सेवन करते हैं उनमें भी मोटापे के लक्षण देखे जा सकते हैं. ऐसे में आज हम आपको उन सप्लीमेंट्स की जानकारी देंगे जो आपके बढ़ते वज़न का कारण बनती हैं.

1. हार्मोन सप्लीमेंट्स अक्सर स्त्रियां अपने हॉमोन्स को संतुलित करने के लिए एस्ट्रोजन रिप्लेसमेंट थेरेपी लेती हैं. इस थेरेपी के बाद महिलाओं को भूख ज़्यादा लगती है और उनके शरीर में वॉटर रिटेंशन बढ़ जाता है. जब वे इसका हाई डोज़ लेती हैं तो ब्लड शुगर लेवल की मात्रा भी बढ़ जाती है. इस लेवल के बढ़ने से शरीर में फैट जमा होने लगता है और स्त्रियों का वजन बढ़ जाता है.

2. हाई ब्लड प्रेशर की दवाईयां हाई ब्लड प्रेशर आज एक आम समस्या बनती जा रही है. यह आगे चलकर हृदय रोग का भी कारण बन सकती है. इसमें डॉक्टर, बचने के लिए दवाई का सेवन करने की सलाह देते हैं. हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए डॉक्टर जो दवाई प्रोवाइड करते हैं उनकी वजह से लोगों का वजन बढ़ता है. इन दवाईयों का सेवन कैलोरीज बर्न करने की प्रक्रिया को धीरे करने के साथ शरीर में वाटर रिटेंशन की समस्या को भी बढ़ देता है.

3. एंटीबायोटिक्स डॉक्टर इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए अक्सर एंटीबायोटिक्स लेने की सलाह देते हैं. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो छोटी मोटी परेशानी जैसे कि सर्दी जुकाम, सिर में दर्द, पेट में दर्द आदि के लिए भी दवाई का सेवन करते हैं. उन्हें बता दें कि दवाइयों के सेवन से इन परेशानियों से छुटकारा ज़रूर मिलता है लेकिन ऐसा करने वालों को ओबेसिटी हो सकती है.

4. माइग्रेन पिल्स कुछ लोग अपने माइग्रेन के दर्द के लिए दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं. यह दवाइयां टेस्ट बड्स को शरीर में सक्रिय कर देती हैं. टेस्ट बड्स के सक्रिय हो जाने के कारण व्यक्ति को बार-बार भूख लगती है और उसका वजन बढ़ने लगता है.

कुछ महत्वपूर्ण बातें- - आप अगर किसी दवाई का सेवन कर रहे हैं और उस दवाई से आपका वजन बढ़ता है तो तुरंत डॉक्टर को बताएं ताकि वे आपको अन्य विकल्प दे सकें. - वज़न के बढ़ने के डर से दवाइयों को बीच में बंद ना करें. ध्यान रखें कि सेहत सबसे पहले है और वज़न को बाद में नियंत्रित किया जा सकता है. - खुद से दवाई लेने के बजाय डॉक्टर से परामर्श ज़रूर करें. - डायबिटीज और दिल के मरीजों को कुछ लाइफ सेविंग ड्रग्स दी जाती हैं. इन दवाइयों के कारण वज़न बढ़ने लगता है. वजन बढ़ने से ना डरें, दवा का सेवन समय पर करें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

काली साड़ी के साथ इन चूड़ियों से सजाएं अपनी कलाई, कमाल की है मैचिंग
काली साड़ी के साथ इन चूड़ियों से सजाएं अपनी कलाई, कमाल की है मैचिंग
घर में बनाएं जोधपुर की फेमस मावा कचौड़ी, ऐसे आएगा स्वाद
घर में बनाएं जोधपुर की फेमस मावा कचौड़ी, ऐसे आएगा स्वाद
कुकर में सीटी आने से पहले ही निकल जाती है भाप? इस पार्ट पर दें ध्यान
कुकर में सीटी आने से पहले ही निकल जाती है भाप? इस पार्ट पर दें ध्यान
सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह
सुबह उठते ही आंखों में रहता है भारीपन, हो सकती है यह वजह

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget