एक्सप्लोरर

48 फीसदी पैरेंटस टीकाकरण के बिना नहीं भेजना चाहते अपने बच्चों को स्कूल, सर्वे में खुलासा

सर्वे में देशभर के 361 जिलों के अभिभावकों की राय ली गई थी. नतीजे से पता चला कि 30 फीसद अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने को तैयार हैं अगर कोरोना वायरस के मामले उनके जिलों में घटकर शून्य हो जाएं.

करीब 48 फीसद अभिभावक अपने बच्चों को कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण कराए बिना स्कूल भेजने की इच्छा नहीं रखते हैं. 30 फीसद ने बताया कि कोविड-19 के मामले गिरकर शून्य हो जाएंगे, तब बच्चों को स्कूल भेजेंगे. ये खुलासा एक नए सर्वे में हुआ है. बच्चों को स्कूल भेजने पर अभिभावकों की तरफ से जाहिर की गई हिचकिचाहट के बीच कम्यूनिटी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने 1 अगस्त से क्लासेस की फिजिकल रूप से शुरुआत पर अभिभावकों की राय को समझने के लिए सर्वे किया.

क्या है बच्चों को स्कूल भेजने पर अभिभावकों की राय?

रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वे में शामिल 48 फीसद अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने को तैयार नहीं थे जब तक कि उनका टीकाकरण नहीं हो जाता. लोकल सर्किल्स के संस्थापक सचिन टपारिया ने कहा कि 21 फीसद अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजन को तैयार दिखे जबकि सर्वे में शामिल एक फीसद ने बताया कि उनकी राय इस मामले पर कुछ नहीं है. सर्वे में देशभर के 361 जिलों के  32,000 अभिभावकों की राय ली गई थी. नतीजे से पता चला कि 30 फीसद अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने को तैयार हैं अगर कोरोना वायरस के मामले उनके जिलों में कम हो कर शून्य हो जाए.

बिना टीकाकरण के 48 फीसद बच्चों को नहीं भेजना चाहते- सर्वे

सर्वे में शामिल प्रतिभागियों की 68 फीसद संख्या पुरुषों की थी जबकि महिलाओं की तादाद 32 फीसद. वर्चुअल क्लास की तरफ वापसी से पढ़ने-पढ़ाने की कई समस्याएं हुई हैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र में. बड़ी संख्या में छात्रों को डेटा कनेक्टिविटी और स्मार्टफोन और लैपटॉप उपलब्ध नहीं हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को बीजेपी सांसदों से कहा था कि बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण की जल्द शुरुआत होने की संभावना है. देश भर में स्कूलों को पिछले साल मार्च में कोरोना का प्रसार रोकने के लिए बंद करने का आदेश दिया गया था.

दुनिया भर में डिमेंशिया के मामले 2050 तक हो सकते हैं तीन गुना, जानिए बचाव के उपाय

Coronavirus: डेल्टा वेरिएन्ट चिकनपॉक्स की तरफ फैल सकता है, पैदा कर सकता है ज्यादा गंभीर बीमारी- रिपोर्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Make Puffed Poori: पूड़ी नहीं फूलती? बेलते वक्त ये गलती तो नहीं कर रहे आप
पूड़ी नहीं फूलती? बेलते वक्त ये गलती तो नहीं कर रहे आप
Seasonal Flu: सीजनल फ्लू हो जाए तो क्या खाना चाहिए, किससे होगी फास्ट रिकवरी?
सीजनल फ्लू हो जाए तो क्या खाना चाहिए, किससे होगी फास्ट रिकवरी?
Mosquito Control Tips: बारिश में घर में बढ़ रहे हैं मच्छर-मक्खी, तुरंत अपनाएं ये उपाय
बारिश में घर में बढ़ रहे हैं मच्छर-मक्खी, तुरंत अपनाएं ये उपाय
World Lung Cancer Day: भारत में लंग कैंसर के 50% मरीज नॉन स्मोकर्स, फिर क्यों हो रहे बीमार?
भारत में लंग कैंसर के 50% मरीज नॉन स्मोकर्स, फिर क्यों हो रहे बीमार?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Saturday Box Office: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget