एक्सप्लोरर

6 अप्रैल राशिफल: वृष राशि वालों के लिए आज प्रसन्नता से भरा दिन रहने वाला है, जानिए अपनी किस्मत

Horoscope Today: आज के दिन आप प्रसन्नता से भरे रहने वाले हैं. यदि संभव हो तो दूध से बनी कोई मिठाई या खीर भोलेनाथ को भोग लगाए और परिवार के सभी लोगों को प्रसाद का आनंद लें.

मेष- आज के दिन आपकी सकारात्मक उर्जा का लेवल हाई रहेगा और आप सारे कार्य करने में सफल रहेंगे.ऑफिस के कार्य करने के साथ-साथ आपको आराम को भी महत्व देना चाहिए. विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई पर ध्यान दें व अपने याद किए हुए विषयों की रीविजन करते रहें अन्यथा आपने जिन विषयों को याद किया है उन्हें भूल भी सकते है. पीठ व कमर दर्द को लेकर परेशान होना पड़ सकता है इसलिए आगे झुक कर करने वाले कार्य व भारी सामान उठाने से बचे. पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी वहीं दूसरी ओर यदि कोई व्यक्ति आपकी बुराई करता है तो उसे गंभीरता से न लें.

वृष- आज के दिन आप प्रसन्नता से भरे रहने वाले हैं. यदि संभव हो तो दूध से बनी कोई मिठाई या खीर भोलेनाथ को भोग लगाए और परिवार के सभी लोगों को प्रसाद का आनंद लें. करियर पेशा से जुड़े लोगों को प्रोमोशन मिलने की संभावना है साथ ही अगर आप जॉब बदलने की सोच रहे है तो उसके लिए भी समय उपयुक्त चल रहा है. हेल्थ में अपनी दाँतों का ख्याल रखें अगर अक्सर आपकी दाँतों में दर्द रहता हो अधिक ध्यान देने की जरूरत है. जीवनसाथी की बातों महत्व दें साथ ही उनकी अधिकार पूर्ण बातों को अंधकार न समझे.

मिथुन- आज के दिन कम्यूनिकेशन को बढ़ाना है लोगों को फोन कर उनसे बात-चीत करें. नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी बॉस से ताल-मेल बना कर चलें. विद्यार्थियों को इन छुट्टियों के समय में कुछ कला से संबंधित कार्य करने चाहिए. स्वास्थ्य की बात करें तो जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है उन्हें अलर्ट रहने की आवश्यकता है साथ ही अपने खान-पान में आज हल्का ही भोजन करें. वहीं दूसरी ओर व्यायम को भी महत्व दें. परिवार में दादा जी की सेवा करें अगर दुर्भाग्यवश दादा जी नहीं हैं तो किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेवा करें उनका आशीर्वाद आपके लिए बहुत उपयोगी है.

कर्क- आज के दिन अपनी प्रतिभा को बाहर निकालने का आपको अवसर मिलेगा. जहां एक ओर ज्ञान के देवता आप पर कृपा दृष्टि बनाए हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर आपको भी ज्ञान के ईर्द-गिर्द रहते हुए सभी परिस्थितियों से सीखना होगा. सोशल मीडिया में अधिक समय न देते हुए पढ़ने-लिखने पर ध्यान देना चाहिए. ज्ञान और शरीर दोनों का वजन बढ़ने का योग बना हुआ है. डाइट बहुत ही मेंटेन करके चलें. योग करना अति लाभकारी रहेगा. अपने रूचि कर कार्यों को करने में दिन लगा सकते हैं. परिवार में सभी के साथ प्रेम-पूर्वक व्यवहार करें अनावश्यक क्रोध सदस्यों से मेल-मिलाप खराब कर सकता है.

सिंह- आज के दिन लाभ कम होगा लेकिन इसको लेकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. ऑफिशियल कार्य भी कुछ धीमा होता दिखाई दे रहा है. सोशल से जुड़े लोगों को दूसरों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है. युवा-वर्ग बड़ों के साथ समय व्यतीत करें. यदि किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहें हैं तो पिता से मार्गदर्शन लेना उत्तम रहेगा. घर पर रहते हुए समय का पूरा लुफ्त उठाए. पूरे परिवार के साथ रामायण या सुंदरकाण्ड का पाठ करना चाहिए इससे मानसिक शांति मिलेगी और चल रही स्वास्थ्य में सामान्य दिक्कतें भी ठीक होगी. पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी वहीं दूसरी ओर मां के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें.

कन्या- आज के दिन कार्यों की चिंता न करें क्योंकि लक कार्य को पूर्ण करने में सहायक है. वहीं दूसरी ओर ऑफिशियल कामों में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा यदि किन्ही कारणों से परेशान हैं तो बॉस से मार्गदर्शन लेना सही रहेगा. अपनी टीम को लीड करते हैं तो सहकर्मियों से कार्यों का विवरण लेते रहें, क्योंकि इस समय का कम्युनिकेशन गैप आगे के लिए दिक्कत पैदा कर सकता है. जनरल स्टोर का व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा वहीं दूसरी ओर ग्राहकों से तालमेल अच्छा होना चाहिए. ग्रहों को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है कि सर्द गर्म की स्थिति सेहत में गिरावट कर सकती है.

तुला- आज के दिन सभी कार्य में मन कम लगेगा साथ ही आप किसी कार्य को करने चलेंगे तो मन में द्वद्व में रह सकता है कि कार्य करें या नहीं लेकिन अपने सभी महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में ध्यान देना होगा. कार्य करने के साथ-साथ थोड़ा मनोरंजन भी जरूरी है जिससे की आप रिफ्रेश भी होते रहें. आप अधिक मोबाईल या लैपटॉप पर कार्य कर रहें हैं तो थोड़ी-थोड़ी देर बाद रिलैक्स करें लगातार कार्य का दबाव वर्तमान समय के लिए ठीक नहीं है. परिवार के सभी लोग अपने कार्य में व्यस्त रह सकते हैं. अकेलापन दूर करने के लिए दूसरों के कार्यों में हाथ बटाएं.

वृश्चिक- आज के दिन नियमों का पालन करना अति महत्वपूर्ण है. दिनचर्या को नियमित रूप से बनाए रखें. मानसिक तौर पर आप काफी शांत दिखाई देंगे. कर्मक्षेत्र में ऑफिशियल काम के पूर्ण न होने पर बॉस नाराज हो सकते हैं. घर की साफ-सफाई यदि कई समय से लंबित है तो उसे आज पूरा कर लेना चाहिए. सफाई के साथ-साथ घर की सजावट के लिए भी कुछ कर सकते हैं. विदेश में जाकर पढ़ाई करने की तैयारी कर रहें थे तो उनको तैयारी निरंतर जारी रखनी होगी. हेल्थ में पुराने रोगों को छुटकारा मिलेगा. खान-पान में साफ-सफाई बर्तनी होगी. संतान का ध्यान रखें गिर कर चोट लगने की आशंका है.

धनु- आज के दिन सेविंग करने के लिए प्लानिंग करनी होगी, अपने फ़िजूल खर्चों पर तेजी से रोक लगानी चाहिए. जो लोग साफ्टवेयर कंपनियों में कार्य करते है उनके लिए दिन शुभ है, घर से ही कार्यों को पूरा कर सकते हैं. सैन्य विभाग से जुड़े लोगों को अचानक आपदा के लिए तैयार रहना होगा. महिलाएं घर का कार्य करते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लग सकती है. यह समय विद्यार्थियों के लिए नये अवसर प्रदान करने वाला है साथ ही उनको छुट्टियों के समय अपने लेखन पर भी ध्यान देना चाहिए. बड़े भाई व संतान के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है.

मकर- आज के दिन मनोवांछित कार्य पूरे हो सकते हैं जिसके चलते मन में सकारात्मक विचारों की अधिकता रहेगी. नौकरी की बात करें तो मैनेजमेंट आपका अच्छा रहेगा. यदि कोई नयी कार्य की जिम्मेदारी आपको दी गयी है तो उसे भी निभाने में आपकी अच्छी भूमिका होगी. जो लोग ब्याज पर पैसा देते हैं उन्हें लाभ मिलने के आसार दिख रहें हैं. सेहत की बात करें तो शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे इसलिए स्वास्थ्य भी ठीक रहने वाला है. घर में फायर सिस्टम मजबूत रखें अग्नि दुर्घटना होने की आशंका है, खासकर अग्नि दुर्घटना को लेकर बच्चों के प्रति अलर्ट रहना होगा.

कुम्भ- आज के दिन खर्चों पर नियंत्रण रखें साथ ही किसी लग्जरी वस्तु के लिए कर्ज लेने से बचना चाहिए नहीं तो भविष्य में कर्ज के बोझ तले दबते चले जाएंगे. करियर में स्थितियाँ सामान्य रहने वाली है . वहीं व्यापारियों को अधिक धन के निवेश से बचना चाहिए नुकसान हो सकता है. गर्भवती महिलाओं को इन दिनों अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है वहीं दूसरी ओर जिन लोगों को पेट संबंधित दिक्कत पहले से चल रहीं है उनकी परेशानी और अधिक बढ़ सकती है. जीवनसाथी से ताल-मेल बना कर रखें. बातों में भी विनम्रता बनाए रखनी होगी अन्यथा आपकी बातों से उनका दिल दुखा सकती है.

मीन- आज के दिन नकारात्मक विचारों में नियंत्रण रखें. ऑफिस में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, वहीं दूसरी ओर दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें नहीं तो बात आप पर आ जाएंगी. व्यापारियों को बोल-चाल में मधुरता रखनी होगी, अन्यथा बड़े ग्राहक आपकी बातों से नाराज हो सकते हैं, जिसका ख़ामियाज़ा आर्थिक तौर पर देखने को मिल सकता है. हेल्थ में बैक-पेन को लेकर परेशान होना पड़ सकता है, दिनचर्या में योग को स्थान दें. कुल में दुखद समाचार मिलने से परिवार का माहौल थोड़ा उदासीन रहने की आशंका है. पिता यदि बीमार चल रहें हैं तो उनकी देख-रेख करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का मिथुन राशिफल 15 अक्टूबर 2026: 6वें चंद्रमा से चुनौतियों के बीच सौभाग्य योग से शुभ समाचार, लोन स्वीकृति के योग, जीवनसाथी की सलाह से लाभ
आज का मिथुन राशिफल 15 अक्टूबर 2026: 6वें चंद्रमा से चुनौतियों के बीच सौभाग्य योग से शुभ समाचार, लोन स्वीकृति के योग, जीवनसाथी की सलाह से लाभ
आज का वृषभ राशिफल 15 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से नेतृत्व क्षमता में निखार, बिजनेस में नए रास्ते, भरोसेमंद कर्मचारी से सतर्कता व नौकरी में तरक्की
आज का वृषभ राशिफल 15 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से नेतृत्व क्षमता में निखार, बिजनेस में नए रास्ते, भरोसेमंद कर्मचारी से सतर्कता व नौकरी में तरक्की
आज का मेष राशिफल 15 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से रहें सतर्क, व्यापार में गुणवत्ता और नेटवर्किंग जरूरी, वर्कप्लेस पर आलस्य से बचें
आज का मेष राशिफल 15 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से रहें सतर्क, व्यापार में गुणवत्ता और नेटवर्किंग जरूरी, वर्कप्लेस पर आलस्य से बचें
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget